Thursday, 27 February 2014

बीस लाख रूपए कीमत का रिफाइंड ऑयल से भरा,लूटा हुआ ट्रक बरामद 
 
 
 
हापुडः-दिनांक 25.02.2014 को थाना हापुड देहात, जनपद हापुड पुलिस के द्वारा ग्राम यादनगर से काठीखेडा की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड के बाद एक दस टायरा ट्रक नं0 पी0बी0-10बीएच-1532 व एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0 यू0पी0-37-7734 पर सवार चार व्यक्तियों में से एक फुरकान पुत्र इरफान निवासी ग्राम अनुपपुर डिबाई थाना सिम्भावली जनपद हापुड को पुलिस मेठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है तथा तीन व्यक्ति 1-जानू पुत्र हसनैन निवासी ग्राम सदरपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड, 2-इकराम पुत्र सिराजू निवासी ग्राम सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ, 3-इमरान पुत्र खिलाफत निवासी ग्राम आरिफपुर सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाईकिल व फोरचून रिफाईन्ड आयल से भरा हुआ ट्रक बरामद किये गए है।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-66/14 धारा-307 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-निल/14 धारा 41/102 सी0आर0पी0सी0, 411 भादवि0 पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त फुरकान पुत्र इरफान ने पूछने पर बताया कि मैने व मेरे साथी जानू, इकराम व इमरान ने मिलकर 23.02.2014 को यह ट्रक नोएडा से लूटा है और आज हम लोग इस ट्रक को जनपद सहारनपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास, बरामद मोटरसाईकिल व रिफाईन्ड आयल से भरे हुए ट्रक के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।   

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-फुरकान पुत्र इरफान निवासी ग्राम अनुपपुर डिबाई थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
फरार अभियुक्तगणः-
1-जानू पुत्र हसनैन निवासी ग्राम सदरपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
2-इकराम पुत्र सिराजू निवासी ग्राम सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ।
3-इमरान पुत्र खिलाफत निवासी ग्राम आरिफपुर सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ।
बरामद असलाहः-
1-एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस।
बरामद मालः-
1-नोएडा से लूटा गया फोरचून रिफाइन्ड आयल से भरा एक दस टायरा ट्रक नं0 पी0बी0-10बीएच-1532
2-एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0 यू0पी0-37-7734

Friday, 31 January 2014

                               Women's contingent marching in Republic Day parade    




Republic day parade


                                   Children's dance performance on Republic Day



                                          Republic Day celebrations in police lines



                                         Cultural events on Republic Day



                                    Republic Day festivities in police lines







तीन वाहन चोर गिरफ्तार ,13 मोटरसाईकिल बरामद 
 
 
हापुड़-  कल दिनांक 30.01.2014 को थाना हापुडनगर व क्राइम ब्रान्च, जनपद हापुड पुलिस द्वारा हापुड से दिल्ली जाने वाले एन0एच0-24 पर अच्छेजा पीर के पास पुलिस मुठभेड के बाद तीन मोटरसाईकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों-1-पप्पू पुत्र इलियास निवासी ग्राम पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ 2-दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र उस्मान निवासी पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ 3-कययूम पुत्र रियासत निवासी पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है तथा दो व्यक्ति 1-हसरूद्दीन पुत्र बसरूद्दीन पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ 2-शब्बीर पुत्र कलुआ पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक चाकू व तीन चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गयी हैं।
  उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हापुडनगर पर मु0अ0सं0-59/2014 धारा-147/148/149/307/414 भादवि व 25 आर्म्स  एक्ट पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त पप्पू पुत्र इलियास ने पूछने पर बताया कि मैनें व मेरे साथी दिलशाद व कय्यूम ने मिलकर हापुड व मेरठ से करीब 60-65 मोटरसाईकिल चोरी की हैं और हम तीनों उन मोटरसाईकिलों को अपने गांव के हसरूद्दीन व शब्बीर को बेचने के लिये दे देते हैं। पुनः अभियुक्त पप्पू पुत्र इलियास ने पूछने पर बताया कि कुछ चोरी की मोटरसाईकिलें मेरे, दिलशाद व कय्यूम के घर पर गांव पीपली खेडा में खडी हैं। हापुडनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों की निशानदेही पर उनके घरों से दस चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की गयी हैं। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास व बरामद 13 मोटरसाईकिलों के बारे में आसपास के जनपदों से जानकारी की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त गणः-
1-पप्पू पुत्र इलियास निवासी ग्राम पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
2-दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र उस्मान निवासी पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ। 
3-कययूम पुत्र रियासत निवासी पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
फरार अभियुक्त गणः-
1-हसरूद्दीन पुत्र बसरूद्दीन पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
2-शब्बीर पुत्र कलुआ पीपली खेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
बरामदगी असलाहः-
1- एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर
2- एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस 12 बोर
3- एक चाकू।
बरामदग मालः-
1- एक सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल नं0-डी0एल0-13 एस0डी0-8932
2- एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0-यूपी-16 जेड-2692
3- एक स्पलेन्डर मोटरसाईकिल नं0-यूपी-16 ए0ए0-8898।
4- एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0-एच0आर0-51 ए0जी0-9241
5- एक स्पलेन्डर मोटरसाईकिल नं0- डी0एल0-13 एस0डी0-1099
6- एक पैशन मोटरसाईकिल नं0- यू0पी0-14 ए-7014
7- एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0-यू0पी0-15 जेड-5182
8- एक पैशन प्रो मोटरसाईकिल नं0-यू0पी0-15 ए0आर0-1979
9- एक स्पलेन्डर मोटरसाईकिल नं0- एच0आर0-26 ए0ई0-4131
10-एक एल0एम0एल0 फ्रीडम मोटरसाईकिल नं0- यू0पी0-16 ई0-8942
11-एक पैशन मोटरसाईकिल नं0- यू0पी0-14 टी-2124
12-एक स्पलेन्डर मोटरसाईकिल नं0- यू0पी0-15 ए0एन0-4496
13-एक हीरो होण्डा सी0डी0 डीलक्स नं0-एच0आर0-51 ए0डी0-9642
 

Wednesday, 22 January 2014

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई लाखो की शराब बरामद



हापुडः  आज दिनांक 22.01.20104 को थाना बाबूगढ जनपद हापुड पुलिस द्वारा गश्त के दौरान गोहरा गांव से आगापुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध टाटा ace (छोटा हाथी) नम्बर यू-पी -14-ऐ डी-9605 को रोककर सर्तकता के साथ चैक किया गया , तो उसमें हरियाणा से तस्कारी कर लाई जा रही 72 पेटी अंग्रजी शराब ‘इम्पेक्ट’ पाई गई। शराब के साथ एक व्यक्ति सोमपाल निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पीछे गली नम्बर दो, कस्बा किठौर, थाना किठौर, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। दो व्यक्ति भागने में सफल रहे । अभियुक्त द्वारा भागने वाले व्यक्तियों का नाम 1-मोनू पुत्र रामकिशोर निवासी किठौर 2-सरफराज पुत्र अज्ञात निवासी किठौर जनपद मेरठ बताया गया और पूछने पर बताया कि हम तीनों शराब को किठौर से मतनौरा ग्राम बेचने के लिए ला रहे थे और यह शराब जिस व्यक्ति के पास जानी थी, उसका नाम सरफराज ही जानता है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0 14/14 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-एक व्यक्ति सोमपाल निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पीछे, गली नम्बर दो, कस्बा किठौर, थाना किठौर, जनपद मेरठ।
फरार अभियुक्तगण का नामः-
1- मोनू पुत्र रामकिशोर निवासी किठौर। 
2-सरफराज पुत्र अज्ञात निवासी किठौर जनपद मेरठ।
बरामद मालः-
1-72 पेटी अंग्रेजी शराब इम्पेक्ट(3456 बोतल)
2- टाटा ace (छोटा हाथी) नम्बर यू-पी -14-ऐ डी-9605। 

Monday, 13 January 2014

Saturday, 11 January 2014

                                         पाँच हजार का इनामी बैंक लुटेरा गिरफ्तार 
 
हापुडः- दिनांक 26.12.2013 को समय 12.30 बजे कुचेसर चौपला  थाना बाबूगढ स्थित भारतीय स्टैट बैंक की शाहपुर जट शाखा पर अज्ञात बदमाशो द्वारा हथियारो के बल पर बैंक कर्मचारीयो को डरा धमका कर कैश काउंटर से चार लाख तीस हजार रूपये लूटकर अपनी स्विफट कार से फरार होने के संबंध में थाना बाबूगढ पर बैंक के मैनेजर दीपक कुमार सिंघल द्वारा मु0अ0सं0 359/13 धारा 395,397 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा बदमाशो की तलाश प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान बदमाश उक्त गाडी को थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सडक के नीचे गडढे में छोडकर भाग गये। पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तगणों आशु उर्फ प्रवीण,राहुल,रोबिन,सचिन व सुमित को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया था। एक बदमाश  कल्लू उर्फ रोहित पुत्र कान्ती निवासी कलंजरी, थाना जानी, जनपद मेरठ जहां पर उक्त बदमाश गाडी छोडकर भागे थे , वही से भाग गया था। फरार अभियुक्त कल्लू उर्फ रोहित को गिरफ्तारी के काफी प्रयास के उपरांत भी गिरफ्तार नही किया जा सका है। अभियुक्त कल्लू उर्फ रोहित की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
      आज दिनांक 11.01.2014 को  प्रातः थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 24 पर कुचेसर चौपला  से बछलौता जाने वाले रास्ते पर बैंक लूटकर फरार व पांच हजार रूपये के ईनामी कल्लू उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कल्लू की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस जिंदा बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बाबूगढ पर  मु0अ0सं0 10/14  धारा 25 आर्म्स  एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के अपाराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. कल्लू उर्फ रोहित पुत्र कान्ती निवासी कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ।
बरामद असलाहः-
1. एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस।

Wednesday, 8 January 2014