गोवंश की 613 खाल बरामद
हापुड -दिनांक 26.10.2013 को थाना गढमुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा गस्त के दौरान पलवाडा चैक पोस्ट के पास गजरौला से हापुड जा रहे एक संदिग्ध ट्रक नं0-एचआर-38ई-1847 को रोककर चैक किया गया तो उसमें से गौ वंश की 613 खालें बरामद हुई। ट्रक में ...सवार चार व्यक्तियों 1-सकूर पुत्र हिदायत निवासी बेगम सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल 2-मौ0 शाद पुत्र मुस्ताक आलम निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल 3-आसिफ पुत्र इकबाल निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल 4-इमरान पुत्र फकरे आलम निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया है। पूछने पर उक्त चारों ने बताया कि इन खालों को गजरौला और उसके आसपास के इलाके से एकत्र करके ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चमडा पैंठ हापुड में बेचने के लिये ले जा रहे थे । उपरोक्त ट्रक एवं खालों की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 443/2013 धारा 3/5क/8 सी0एस0 एक्ट व 420 भादवि के अन्र्तगत अभियोग पंजीकृतकर विवेचना की जा रही है तथा बरामद ट्रक के बारें में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- सकूरपुत्र हिदायत निवासी बेगम सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल।
2- मौ0 शाद पुत्र मुस्ताक आलम निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल , जनपद सम्भल।
3- आसिफ पुत्र इकबाल निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल।
4- इमरान पुत्र फकरे आलम निवासी मौ0 चमन सराय कस्बा व थाना सम्भल, जनपद सम्भल।
बरामदगी का विवरणः-
1- 613 गॉय की खाल
2- ट्रक नम्बर-एचआर-38ई-1847
Sunday, 27 October 2013
Friday, 25 October 2013
1400 लीटर रेक्टीफाइड शराब बरामद
हापुड- आज दिनांक 25.10.2013 को थाना गढमुक्तेश्वर, जनपद हापुड पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे-24 पर टोल टेक्स के पास गजरौला की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध टाटा-407 ट्रकनं0-यूपी-13टी 5188 को रोक कर चैक किया गया तो उसमें सात ड्रमों मे भरी 1400 लीटर रेक्टीफाइड शराब बरामद की गयी है। बरामद रेक्टीफाइड शराब के साथ तीन व्यक्तियो 1-भोलू पुत्र बिसन कुमार निवासी म0नं0-1282 पन्नापुरी शक्तिनगर थाना हापुड देहात 2-भूप सिंह पुत्र पतराम निवासी म0नं0-1647 भीमनगर थाना हापुड देहात 3-पतराम पुत्र धन सिंह निवासी म0न0-1647 भीमनगर थाना हापुड देहात को गिरफ्तार किया गया है । तीनों अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर बताया कि वह तीनों टाटा-407 ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उक्त बरामद रेक्टीफाइड शराब को सलारपुर गजरौला से मंगलम ट्रान्सपोर्ट, गाजियाबाद ले जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेंश्वर पर गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0-441/13 धारा-60 आबकारी अधिनियम व 272, 273, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कराया गया है । बरामद टाटा-407 ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-भोलू पुत्र बिसन कुमार निवासी म0नं0-1282 पन्नापुरी शक्तिनगर थाना हापुड देहात।
2-भूप सिंह पुत्र पतराम निवासी म0नं0-1647 भीमनगर थाना हापुड देहात।
3-पतराम पुत्र धन सिंह निवासी म0न0-1647 भीमनगर थाना हापुड देहात।
बरामदगी का विवरण- 1- टाटा-407 नं0-यूपी-13टी 5188
Thursday, 17 October 2013
तस्करी कर लाई जा रही 204 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
हापुड़- आज दिनांक 17.10.2013 को थाना सिम्भावली जनपद हापुड पुलिस द्वारा एन0एच0-24 पर हापुड से गढ की तरफ आ रहे एक संदिग्ध आयशर कैंटर ट्रक नं0-डीएल 1एम-5551को रोककर सतर्कता के साथ चैक किया गया तो उसमें हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही 204 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब के साथ दो व्यक्तियों 1-राजकुमार पुत्र बलजीत गांव रूडकी थाना कसाडा जनपद रोहतक हरियाणा 2-सचिन कुमार पुत्र युद्धराज निवासी वोहर थाना अरवल स्टेट जनपद रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह दोनों आयशर कैंटर ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर शराब को बेचने के लिये प्रमोद निवासी शकरपुर थाना बाबूगढ के पास जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0- 246/2013 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व धारा 420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। बरामद आयशर कैंटर के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- राजकुमार पुत्र बलजीत गांव रूडकी थाना कसाडा
जनपद रोहतक हरियाणा।
जनपद रोहतक हरियाणा।
बरामदगी का विवरण-
1- 149 पेटी बेस्टो विस्की (कुल 7152 बोतल)
2- 51 पेटी बेस्टो विस्की ( कुल 612 बोतल)
3- 04 पेटी पार्टी स्पेशल (कुल 48 बोतल)
Tuesday, 15 October 2013
चोरों का गैंग माल सहित गिरफ्तार
हापुड-कल दिनांक 14-10-2013 को थाना सिंभावली जनपद हापुड पुलिस द्वारा सिंभावली मिल से ग्राम हिम्मतपुर जाने वाले रास्ते पर जा रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया तो उनके द्वारा अपने नाम 1-फुरकान पुत्र श्री महफूज निवासी मौहल्ला जमाईपुरा गावं बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड 2-तहसीन पुत्र श्री यासीन नि0 मौहल्ला सैफी कालोनी ग्राम सादुल्लापुर थाना गढ जनपद हापुड 3-शाहरूख पुत्र श्री इस्लाम निवासी ग्राम बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड बताये गये। तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक इन्वर्टर, एक बैटरा-1600 वाट, एक बैलटेक रंगीन टी0वी0 14 इंच, एक सैट टाॅप बाक्स बरामद हुआ। उक्त तीनों व्यक्तियों ने पूछने पर बताया कि यह सामान हमने नैशनल हाईवे-24 बिजलीघर के सामने बनी दुकान से चोरी किया था, आज इसे बेचने के लिये जा रहे थे। उक्त बरामद माल के सम्बन्ध में पूर्व में ही थाना सिंभावली पर मु0अ0सं0 241/2013 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। तीनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की गई तो अभियुक्तगणों की निशादेही पर अभियुक्त फुरकान के किराये के कमरे से मु0अ0सं0 241/2013 धारा 380 भादवि थाना सिंभावली से सम्बन्धित आरोग्य मसाले, चाट मसाले, कुबेर/दिलबाग, पैन्टिग शैम्पू पाऊच, माचिस, साबुन आदि के कुछ पैकेट बरामद किये गये है और तीन चांदी की पायल बजन करीब 125 ग्राम बरामद की गई है। बरामद पायलों के बारे में पूछने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि यह पायल व अन्य सामान हमने वैट गांव से चोरी किया था। बरामद चांदी की तीन पायलों के सम्बन्ध मे थाना सिंभावली पर पूर्व से ही मु0अ0सं0 210/2013 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-फुरकान पुत्र श्री महफूज निवासी मौहल्ला जमाईपुरा गावं बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड।
2-तहसीन पुत्र श्री यासीन नि0 मौहल्ला सैफी कालोनी ग्राम सादुल्लापुर थाना गढ जनपद हापुड।
3-शाहरूख पुत्र श्री इस्लाम निवासी ग्राम बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरण-
1-मु0अ0सं0 241/2013 धारा 380 भादवि थाना सिंभावली के अभियोग से सम्बन्धित एक इन्वर्टर, एक बैटरा-1600 वाट, एक बैलटेक रंगीन टी0वी0 14 इंच, एक सैट टाॅप बाक्स।
2-मु0अ0सं0 241/2013 धारा 380 भादवि थाना सिंभावली से सम्बन्धित आरोग्य मसाले, चाट मसाले, कुबेर/दिलबाग, पैन्टिग शैम्पू पाऊच, माचिस, साबुन आदि के आदि के कुछ पैकेट।
3-मु0अ0सं0 210/2013 धारा 380 भादवि थाना सिंभावली के अभियोग से सम्बन्धित तीन चांदी की पायल बजन करीब 125 ग्राम।
Saturday, 12 October 2013
चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद
हापुड - कल दिनांक 11-10-13 को थाना सिम्भावली जनपद हापुड पुलिस द्वारा डिबाई गाँव से सिम्भावली जाने वाली नहर की पटरी पर संदिग्ध अवस्था में एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर जा रहे दो व्यक्तियो को रोककर चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान रोहित पुत्र नरेश नि0 सौलदा थाना किठौर, मेरठ से एक तमन्चा 315 बोर व दो कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुये है । मोटरसाईकिल पर सवार दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम तौहिद पुत्र युनूस नि0 जसौरा , थाना- मुण्डाली, जनपद – मेरठ बताया । अभियुक्त रोहित ने बरामद बिना नम्बर की स्पलैन्डर मोटरसाईकिल के बारे में बताया की यह बाईक मैने व शिवा नि0 दबथुआ ,जनपद- मेरठ के साथ मिलकर दिनांक 25-09-13 को कस्बा सिम्भावली के एस.बी.आई. ए.टी.एम. के पास से चोरी की थी । उक्त बरामद स्पलैन्डर मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में पूर्व से ही थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-235/13 धारा- 379 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त रोहित की निशानदेही पर बक्सर नहर रेगूलेटर के पास स्थित टूटे फूटे पडे मकान से एक पल्सर मोटरसाईकिल नम्बर यू.पी-15-ए.एच-0956 व एक बिना नम्बर प्लैट की काली स्पलैन्डर बरामद की गई है । बरामद मोटरसाईकिलों के बारे मे पूछने पर अभियुक्त तौहिद द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाईकिलों को रोहित व शिवा द्वारा जनपद हापुड व गाजियाबाद से चुराया गया है और मै इन चोरी की मोटरसाईकिलो को रिजवान पुत्र तहसीन नि0 जसौरा, थाना – मुण्डाली, मेरठ को बेच देता हूँ। अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-240/13 धारा-41/109 द0प्र0सं0 व 411 , 414 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है । बरामद अन्य मोटरसाईकिलो के बारे में जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण -
1. रोहित पुत्र नरेश नि0 सौलदा थाना किठौर, मेरठ
2. तौहिद पुत्र युनूस नि0 जसौरा , थाना- मुण्डाली, जनपद – मेरठ
फरार अभियुक्तगण-
1. शिवा उर्फ शक्ति नि0 दबथुआ ,जनपद- मेरठ
2. रिजवान पुत्र तहसीन नि0 जसौरा, थाना – मुण्डाली, मेरठ
बरामद माल-
1. एक पल्सर मोटरसाईकिल नम्बर यू.पी-15-ए.एच-0956
2. एक बिना नम्बर प्लैट की काली स्पलैन्डर
3. मु0अ0सं0-235/13 धारा-379 भादवि से सम्बन्धित स्पलैन्डर मोटरसाईकिल
4. एक तमन्चा 315 बोर व दो कारतूस जिन्दा 315 बोर
Monday, 7 October 2013
फर्जी आइडी व फोटो पर सिम बेचने वाला Distributor गिरफ्तार
हापुड – दिनांक 30-09-13 को क्राईम-ब्रान्च जनपद हापुड को सूचना प्राप्त हुई की जनपद हापुड व आस पास के जनपदो व उत्तराखण्ड में वोडाफोन के प्रीपेड सिमों को फर्जी आई.डी. व फोटो लगाकर बेचा जा रहा है । जिस पर बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर को कम्पनी से अच्छा कमीशन प्राप्त होता है और टारगेट पूरा करने पर डिस्ट्रीब्यूटर को विदेशो में घूमने के लिये भेजा जाता है । इस सूचना पर क्राईम ब्रान्च द्वारा कार्यवाही करते हुये रेलवे रोड हापुड पर स्थित मनी टेलिकॉम नाम की दुकान की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान दुकान के अन्दर भारी मात्रा में वोडाफोन कम्पनी के एक्टिवेट किये गये सिमकार्ड , नोन एक्टिवेट सिमकार्ड व मोबाईल फोन व विभिन्न जनपदो के गाँव व कस्बो मे रहने वाले महिला व पुरूषो के स्कैन किये गये फोटो , निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये मतदाता पहचान पत्रो की फोटो स्टेट प्रतिया एंवम विभिन्न जनपदो में तैनात पुलिसकर्मियो के स्कैन किये गये फोटो व पुलिसकर्मियो के परिचय पत्रो की फोटो स्टेट प्रतियां और विभिन्न दुकानदारो / उप –डिस्ट्रीब्यूटरो के नाम से बनी मोहरें भारी मात्रा में बरामद हुई है । दुकान से तलाशी के दौरान इन सिमो को एक्टिवेट करने में प्रयुक्त किये जाने वाले मोबाईल फोन्स ,फोटो व आई.डी. को स्कैन करने में प्रयुक्त कम्पयूटर , प्रिन्टर / स्कैनर बरामद किये गये है । दुकान के अन्दर से कुछ भरे व कुछ आधे भरे हुये फार्म जिन पर एक ही व्यक्ति के फोटो व मतदाता पहचान पत्र लगे है, बरामद हुये है । दुकान मालिक हिमान्शु जैन नि0 न्यू पन्नापुरी हापुड ने पूछने पर बताया की मैं एक आई.डी. व एक फोटो को कम्पयूटर से स्कैन करके उसके कई फोटो व कई आई.डी. बना लेता हूँ उसके बाद कस्टमर एप्लिकेशन फार्मो को इन आई.डी. व फोटो के आधार पर भरकर उस पर विभिन्न दुकानदारो / सब-डिस्ट्रीब्यूटरो की फर्जी मोहरें लगाकर फार्म को पूरा कर कम्पनी से सिम चालू कराकर बेच देता हूँ । इस तरह से एक ही फोटो व आई.डी. पर मेरे द्वारा 20 – 25 सिम को एक्टिवेट कराकर इन सिम कार्डो को ज्यादा कीमत पर बेच दिया जाता है। इस प्रकार मुझे अच्छा मुनाफा प्राप्त हो जाता है और कम्पनी द्वारा दिया गया टारगेट भी पूरा हो जाता है कम्पनी द्वारा टारगेट पूरा करने पर मै घूमने के लिये बैंकाक भी जा चुका हूँ । इन बरामद मोबाईलो फोनो के बारे में पूछने पर हिमान्शु द्वारा बताया गया की यह मोबाईल सिमो को एक्टीवेट करने के काम में आते है । अभियुक्त हिमान्शु को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0- 781/13 धारा- 420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1.हिमान्शु जैन पुत्र विधानचन्द जैन नि0 न्यू पन्नापुरी, थाना हापुड देहात, जनपद हापुड
बरामदा माल-
1. वोडाफोन कम्पनी के 720 चालू सिम
2. वोडाफोन कम्पनी के 537 नोन एक्टिवेट सिम
3. 450 डिस्ट्रीब्यूटरो की मोहरें
4. 4500 विभिन्न महिला – पुरूषो के कलर फोटो
5. 01 मॉनीटर व 02 सी.पी.यू.
6. 01 कलर प्रिन्टर / स्कैनर
7. सिमो को चालू करने में प्रयुक्त 18 मोबाईल
8. 3500 स्कैन की गई फर्जी आई.डी.
चोरी की आठ मोटरसाईकिल बरामद
गिरफ्तार
अभियुक्तगण-
1. शमीम उर्फ पप्पू पुत्र इमामुद्दीन नि0 ग्राम मोडी कलां थाना हाफिजपुर जनपद हापुड ।
2. अलीजान पुत्र छिद्दा नि0 मोडी थाना हाफिजपुर जनपद हापुड ।
फरार अभियुक्तगण-
1. आसिफ पुत्र इरशाद नि0 पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
2. शाहरूख पुत्र अज्ञात नि0 पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
बरामदा माल-
1. एक पल्सर मोटरसाईकिल नं0 यू.पी-14-बी.एफ.-2652
2. एक अपाचे डी.एल.-08एस-ए.एच-6297
3. एक एम्बीशन डी.एल-07एस.जैड-2768
4. एक पैशन प्रो नं0 यू.पी.-13ए.ई.-3079
5. एक पल्सर नं0- यू.पी.-14-ए.एस-6172
5. एक पल्सर नं0- यू.पी.-14-ए.एस-6172
6. एक पल्सर मोटरसाईकिल नं0- यू.पी-13-ए.ई.-6215
7. एक बिना नम्बर प्लेट बजाज कैलीबर।
8. एक बिना नम्बर की हीरो होन्डा मोटरसाईकिल।
9. एक तंमचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
Subscribe to:
Comments (Atom)



