Monday, 22 August 2016

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12.08.2016 को हुई महिला की हत्या का अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार।

PRO CELL HAPUR's photo.
PRO CELL HAPUR's photo.

1- घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 12.08.2016 को वादी द्वारा बताया बताया कि मेरी पत्नि उम्र करीब 35 वर्ष है। आज भी वह रोजाना की तरह सुबह करीब 07.00 बजे घर से टहलने के लिए गयी थी। जब वह काफी समय हो जाने पर भी घर वापस नही आयी तो मैने गांव व परिवार वालों के सहयोग से अपनी पत्नि को तलाश किया तो मेरी पत्नि का शव समय करीब 11.00 बजे दिन मे रमेश पुत्र श्री गोपाल सिंह निवासी ग्राम सहाबुदीन नगर के ईख के खेत मे पडा मिला है। मेरी पत्नि की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना हाफिजपुर पर मु0अ0स0 166/16 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
2- गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 21/22.08.2016 की रात्रि में थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त कर्मवीर पुत्र धर्मपाल, 2. बिट्टू पुत्र रामस्वरूप निवासीगण ग्राम शाहबुद्दीन नगर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड को लूटी हुई समस्त सम्पत्ति कुण्डल, नथनी, पाजेब व बिछुये सहित गिरफ्तार कर अभियोग का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 12.08.2016 की सुबह बारिश जैसा मौसम था, सडक सुनसान थी, महिला सोने व चांदी के जेवरात पहनकर अकेली घूमकर रही थी, जिसे देखकर हमारी नीयत खराब हो गयी। हमने महिला को पकड कर ईंख के खेत में खींच लिया और उसके कुण्डल, नथनी, पाजेब व बिछुये छीन लिये एवं दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के अधिक विरोध करने पर एवं हमें पहचानने के कारण हमने उसकी चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ईंख के खेत में छोडकर भाग गये। उपरोक्त अभियोग में साक्ष्य व बरामदगी के आधार पर धारा 394,411,376घ,511,34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है।
3- गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1- कर्मवीर पुत्र धर्मपाल निवासी शाहबुद्दीन नगर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
2- बिट्टू पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहबुद्दीन नगर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
4-बरामदगी का विवरण-
1- एक जोडी कुण्डल पीली धातु के।
2- एक नाक की नथनी पीली धातु की।
3- एक जोडी पाजेब सफेद धातु।
4- दो जोडी बिछुये सफेद धातु।
5- गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
1. अभियुक्त कर्मवीर पुत्र धर्मपाल निवासी शाहबुद्दीन नगर थाना हाफिजपुर जनपद हापुडः-
1- मु0अ0सं0 307/14 धारा 379/411 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 154/16 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 166/16 धारा 302/394/411/376घ/511/34 भादवि थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
2. अभियुक्त बिट्टू पुत्र रामस्वरूप निवासी उपरोक्तः-
1- मु0अ0सं0 23/11 धारा 147/504/304 भादवि थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 166/16 धारा 302/394/411/376घ/511/34 भादवि थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।

Monday, 8 August 2016

           जनपद हापुड पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ हुई बलात्कार की घटना का 48 घण्टे में अनावरण
PRO CELL HAPUR's photo.
PRO CELL HAPUR's photo.

1-घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.08.2016 को श्री रमेश (काल्पनिक नाम) निवासी खेडा थाना पिलखुवा जनपद हापुड ने थाना पर आकर सूचना दी कि दिनांक 05/06.08.2016 की रात्रि में बिजली न आने व अधिक गर्मी पडने के कारण मैं अपनी पत्नि व बच्चों के साथ घर के सामने सडक पर चारपाई डालकर सो रहा था, मेरी पत्नि पुत्र के साथ चारपाई पर सो रही थी और एक चारपाई पर मेरी 05 वर्षीय छोटी पुत्री अपनी बडी बहन के साथ सो रही थीं, कि रात्रि करीब 12.00 बजे वर्षा होने के कारण मैं जाग गया था और सभी बच्चों को घर के अन्दर ले जा रहा था। तब मैंने देखा कि मेरी एक पुत्री चारपाई पर नहीं है। हमने शोर मचाया तो आस पास के काफी लोग एकत्र हो गये। तलाश करते हुए अपने घर से करीब 60-70 मीटर की दूरी पर जाकर देखा कि मेरी 05 वर्षीय बच्ची बेहोश पडी थी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 461/16 धारा 376 2(पद्ध;रद्ध;उद्ध भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पीडिता को उपचार हेतु मेरठ मैडिकल काॅलेज, मेरठ भेजा गया और उसकी देखभाल व उचित उपचार हेतु महिला पुलिस कर्मचारियों को मेरठ मैडिकल काॅलेज मेरठ पर लगाया गया था।
2- गिरफ्तारी का विवरण-
पीडिता के उपचार हेतु ड्यूटी पर लगाई गयी महिला कर्मचारियों के द्वारा चिकित्सक तथा परिजनों की अनुमति प्राप्त कर पीडिता से बातचीत की गयी तथा अभियुक्त के बारे में जानकारी की गयी। पीडिता द्वारा दी गयी जानकारी तथा अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त पंकज (काल्पनिक नाम) निवासी खेडा थाना पिलखुवा जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त पंकज उपरोक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर पीडिता द्वारा पहने गये कपडे बरामद किये गये हैं।
बरामदगी का विवरण-
1- पीडिता द्वारा पहनी गयी पाजामी।
2- अभियुक्त के पहने हुए अन्डरवियर व हाफ नेकर।

Monday, 1 August 2016

एक माह पूर्व थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शिक्षक से हुई लूट का खुलासा, 05 बदमाश गिरफ्तार, लूटी हुई कार, 02 तमंचा मय कारतूस व एक चाकू बरामद।


PRO CELL HAPUR's photo.
PRO CELL HAPUR's photo.
1-घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 06.07.2016 की रात्रि करीब 02.00 बजे श्री यदुनाथ पुत्र स्व0 रामदयाल निवासी 265, गली नं0-4, मीठापुर एक्सटेन्शन थाना जैतपुर नई दिल्ली अपनी पत्नि और बच्चों के साथ अपनी वैगनआर कार डीएल 3सीएजैड 7985 से अपने मूल निवास ग्राम दौलतपुर थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई के लिये एनएच-24 के रास्ते दिल्ली से जा रहे थे। जब वह थाना गढमुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत ली ग्रान्ड होटल से करीब 100 कदम आगे स्याना चैपला की तरफ बढकर बच्चों को शौच कराने के वास्ते अपनी कार रोक दी। उसी दौरान अचानक कुछ लडके उनकी कार के पास आये, कार की चाभी कार में ही लगी थी और सभी लोग कार से बाहर थे। तभी बदमाशों द्वारा उन्हें धक्का देकर गिराकर कार को लेकर भाग गये। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादी यदुनाथ द्वारा थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 300/16 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कराया गया ।
2-घटना के सम्बन्ध में कृत कार्यवाहीः-
थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा स्वाट टीम प्रभारी एवं कर्मचारियों की मदद से ग्राम अक्खापुर से बाद पुलिस मुठभेड 05 बदमाशों को लूटी हुई कार वैगनआर फर्जी नम्बर एचआर 16जी 1957 , 02 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोका कारतूस एवं एक चाकू नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया।
3-कार्यवाही का परिणाम-
अभियुक्तांे के विरूद्ध थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 351/16 से 354/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि व 25 शस्त्र अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया हैं।
4-गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1- नाजिम पुत्र अब्बास निवासी वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
2- शान मौहम्मद पुत्र लियाकत निवासी उपरोक्त।
3- बुरहान उर्फ मोनू पुत्र उस्मान निवासी उपरोक्त।
4- मुस्तफा उर्फ छोटू पुत्र जाकिर निवासी बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
5- आमिर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सरूरपुर थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
5-बरामदगी का विवरणः-
गिरफ्तार उपरोक्त शातिर लुटेरों में नाजिम व शान मौहम्मद से एक-एक तमंचा ़315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोका कारतूस तथा बुरहान उर्फ मोनू से एक अदद नाजायज चाकू तथा उपरोक्त सभी अभियुक्तों के पास से मु0अ0सं0 300/16 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित लूटी गयी कार वैगनआर नम्बर डीएल 3सीएजैड 7985 जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट एचआर 16जी 1957 लगाकर आपराधिक कार्यों हेतु प्रयुक्त की जा रही थी। इस सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 351/16 से 354/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि व 25 शस्त्र अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया तथा मु0अ0सं0 300/16 की घटना में अभियुक्तों की संख्या 05 से अधिक प्रकाश में आने के कारण अभियोग धारा 394 भादवि से धारा 395 भादवि में परिवर्तित कर कार की बरामदगी के फलस्वरूप धारा 412 भादवि की वृद्धि की गयी।
6-गिरफ्तार अभियुक्तगण का पूर्व आपराधिक इतिहासः-
1-नाजिम पुत्र अब्बास निवासी वैट थाना सिम्भावली जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0 453/08 धारा 379 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 26/09 धारा 399/402/307 भादवि थानाह हापुड देहात जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 187/09 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0 348/09 धारा 3/8 एनडीपीएस एक्ट. थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
5- मु0अ0सं0 172/10 धारा 110जी दं0प्र0सं0 थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
6- मु0अ0सं0 85/11 धारा 379 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
7- मु0अ0सं0 300/16 धारा 395/412 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
8- मु0अ0सं0 351/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
9- मु0अ0सं0 352/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-शान मौहम्मद पुत्र लियाकत निवासी उपरोक्त-
1- मु0अ0सं0 300/16 धारा 395/412 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 351/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 353/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3-बुरहान पुत्र उस्मान निवासी उपरोक्त-
1- मु0अ0सं0 300/16 धारा 395/412 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 351/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 354/16 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
4-मुस्तफा पुत्र जाकिर निवासी बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड-
1- मु0अ0सं0 300/16 धारा 395/412 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 351/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
5-आमिर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सरूरपुर थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड-
1- मु0अ0सं0 300/16 धारा 395/412 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 351/16 धारा 147/148/149/307/420 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
नोटः- इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण की अतिरिक्त जनपदों में सूचना देकर आपराधिक इतिहास एकत्र किया जा रहा है।

Sunday, 24 July 2016

थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने के गैंग के तीन सदस्य को मय मोहरें, पैड, फर्जी शस्त्र लाईसेंस, 01 रायफल तथा 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कियाः-



1-घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 29.06.2016 को थाना पिलखुवा की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त सफल सिंह विकल व दीपक को मय एक-एक जरब रिवाल्वर फैक्ट्री मेड मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था उक्त अभियुक्तों से बरामद रिवाल्वर फैक्ट्री मेड शस्त्र थे जो शस्त्र धारक के पास ही होना वैध था जिन पर नम्बर घिसे हुये थे उन नम्बरों का सही पता करने के तथा उक्त शस्त्रों के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना पिलखुवा पुलिस को उचित निर्देश जारी किये गये तथा उनकी सहायता के लिये प्रभारी स्वाट टीम को लगाया गया जिससे उक्त गैंग का पर्दापाश पुलिस द्वारा किया गया।
2-घटना के सम्बन्ध में कृत कार्यवाहीः-
  बरामद शुदा फैक्ट्री मेड रिवाल्वरों का सत्यापन थाना पिलखुवव पुलिस द्वारा आडिनेन्स फैक्ट्री कानपुर से द्वारा पत्राचार किया गया जिसके फलस्वरूप रिवाल्वरों के सही नम्बर यू-1934 व यू-2021 पाये गये। कम्पनी से जानकारी  पर पाया गया कि उक्त दोनों रिवाल्वर चैधरी गन हाउस गढ रोड दिल्ली हापुड से क्रमशः 23.04.2016 व 29.04.2016 को मुकेश तथा सतवीर नामक व्यक्तियों ने द्वारा खरीदें गये। गन हाउस से प्राप्त व्यक्तियों के नाम व पते के सत्यापन पर शस्त्र लाईसेंस पर अंकित व्यक्तियों के निवास स्थान गलत पाये गये। जिससे यह पूर्ण विश्वास हो गया कि उक्त फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने का सक्रिय गैंग है उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके फलस्वरूप स्वाट टीम की मदद से मोबाईल नम्बर की सीडीआर व आईडी प्राप्त कर अभियुक्त मुकेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी बछलौता थाना बाबूगढ को दिनांक 23.07.2016 को सरस्वती मैडीकल कालिज के पास से मय मारूति जैन नम्बर डीएल 3 सीजी 1761 के साथ गिरफ्तार किया जिससे 03 शस्त्र लाईसेंस क्रमशः 1- लाईसेंस न0 9870/2014 जनपद बु0शहर का जिसमें रखी रसीद चैधरी आम्र्स स्टोर एण्ड एम्यूनेशन डीलर गढ दिल्ली रोड हापुड दिनांकित 23.04.2016 का उक्त लाईसेंस पर रिवाल्वर न0 यू 1934 इल ें िपदकपं मय 10 कारतूस अंकित है बरामद हुआ जिसके बारे में पूछने पर उसने बताया कि उक्त शस्त्र लाईसेंस मैंने अपने साथी सतवीर उर्फ चुन्नू पुत्र बहादुर निवासी बाबूगढ थाना बाबूगढ के साथ पंडित गन हाउस के मालिक अरूण कुमार शर्मा से बनवाया था। 2- इसके अतिरिक्त दूसरा शस्त्र लाईसेंस न0 9761/2014 बरामद हुआ है जिसके बारे में बताया कि यह लाईसेंस 315 बोर रायफल का भी मैने अरूण कुमार से बनवाया है जिस पर जो रायफल न0 0842, 19133 चढी है व मैंने अरूण के माध्यम से उसके परिचित अमित शर्मा को बेच दी है। 3-तीसरी लाईसेंस न0 9876/2014 जो सतवीर उर्फ चुन्नू पुत्र बहादुर निवासी देबीपुरा प्रथम थाना कोतवाली जनपद बु0शहर नाम का बरामद हुआ है जिनके बारे में जानकारी की गयी तब मुकेश ने बताया कि रिवाल्वर 1934 सफल सिंह विकल व रिवाल्वर संख्या 2021 दीपक तथा रायफल को अमित नामक व्यक्ति को विक्रय करना बताया गया। अभियुक्त मुकेश से फर्जी लाईसेंस के बारे में पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उक्त शस्त्र फर्जी लाईसेंस हमने पंडित गन हाउस बु0शहर से अरूण शर्मा नामक व्यक्ति से लिये थे । अभियुक्त मुकेश को साथ लेकर पण्डित गन हाउस पर दबिश दी गयी जिस पर अरूण शर्मा को मय 03 फर्जी शस्त्र लाईसेंस, मोहर, व पैड के साथ गिरफ्तार किया  गया । अरूण शर्मा की दुकान पर आये अमित पुत्र यादराम निवासी दादूपुर थाना दनकौर जनपद बु0शहर को मय फर्जी शस्त्र लाईसेंस तथा रायफल न0 0842-19133, 315 बोर मय 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
3-कार्यवाही का परिणाम- 
अभियुक्तांे के विरूद्ध मु0अ0सं0 440/16 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि  तथा मु0अ0सं0 441/16 धारा 25/27 शस्त्र अधिनियम बनाम अमित थाना पिलखुवा पर पंजीकृत किया गया हैं।
4-गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1- मुकेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी बछलौता थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2- अरूण कुमार पुत्र मूलचन्द शर्मा निवासी एलआईजी-101 आवास-विकास कालौनी -1 डीएम रोड जनपद बु0शहर।
3- अमित पुत्र यादराम निवासी दादूपुर थाना दनकौर जनपद बु0शहर।
5-फरार अभियुक्त नाम व पताः-
1-सतवीर उर्फ चुन्नू पुत्र बहादुर निवासी बाबूगढ थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
6-बरामदगी का विवरणः-
अभियुक्तगणों के कब्जे से एक रायफल फैक्ट्री मेड 315 बोर, 10 कारतूस, सात फर्जी लाईसेंस, एक स्टाम्प पैड, 03 मोहर तथा 01 मारूति जैन नम्बर डीएल 3 सीजी 1761 बरामद होना।
7-अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहासः-
मुकेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी बछलौता थाना बाबूगढ जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0  287/16 धारा 364, 120बी भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0  91/2000 धारा 110 जी एक्ट थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0  305/2001 धारा 272 भादवि व 60/62 आबकारी अधिनियम थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0  440/16 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
अरूण कुमार पुत्र मूलचन्द शर्मा निवासी एलआईजी-101 आवास-विकास कालौनी -1 डीएम रोड जनपद बु0शहर-
1- मु0अ0सं0  819/15 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0  440/16 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
अमित पुत्र यादराम निवासी दादूपुर थाना दनकौर जनपद बु0शहर-
1- मु0अ0सं0  440/16 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0  441/16 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।

Saturday, 23 July 2016

कोतवाली नगर जनपद हापुड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/16 धारा 302, 201 भादवि का अनावरणः-

1-घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.04.2016 को श्री शाहिद पुत्र हाजी मजीद निवासी अलीनगर रामपुर रोड कस्बा व थाना हापुड नगर ने थाना आकर सूचना दी कि उसका भाई दिनांक 25.04.2016 को समय करीब 08ः15 से घर से गया था जो अभी तक वापस नहीं आया इस सूचना पर थाना हाजा पर पर गुमशुदगी दर्ज कर  जाॅच प्रारम्भ की गयी जाॅच के दौरान दिनांक 27.07.2016 को समय करीब 07ः00 बजे शाम गुमशुदा असलम का पुत्र हाजी मजीद का शव गोपी कोल्ड स्टोर के पीछे पडा मिला शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटने से दम घुटने से होना पाया  गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर असलम की गुमशुदगी सूचना को दिनांक 28.07.2016 को मु0अ0सं0 283/16 धाारा 302,,201 भादवि में तरमीन कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विेवेचना के दौरान संग्रहित की साक्ष्य से पाया असलम की भतीजी की शादी सलमान पुत्र गुलजार निवासी कोटलामेवातियान पुरानी चुंगी बु0शहर रोड हापुड के भतीजे गुलफाम के साथ शादी हुई थी इसी कारण से असलम का अभियुक्त सलमान के घर आना-जाना था मृतक असलम पुरानी चुंगी बु0शहर रोड पर बिरयानी का ठेला लगाता था। मृतक असलम अभियुक्त सलमान के घर जाकर उसकी पत्नी के साथ छेडछाड करने लगा,छेडछाड की बात सलमान की पत्नी ने सलमान को बताई अभियुक्त सलमान द्वारा मृतक असलम को काफी समझाया परन्तु असलम अपनी हरकत से बाज नहीं आने पर अभियुक्त सलमान द्वारा दिनांक 25.04.2016 को असलम को अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर घर से ले गया और मृतक असलम व अभियुक्त सलमान ने शराब पी सलमान ने असलम को ज्यादा शराब पिला दी जब असलम ज्यादा नशे में हो गया तब सलमान ने अपने गमछे से असलम का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- सलमान पुत्र गुलजार निवासी कोटलामेवातियान पुरानी चुंगी बु0शहर रोड हापुड
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 283/16 धारा 302, 201 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही-
उक्त घटना को उच्चाधिकारियों द्वारा व स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के पर्यवेक्षण में अज्ञात बदमाश के खिलाफ सुरागरसी शुरू कर दी सुरागरसी से मालूम हुआ कि उक्त घटना में अभियुक्त सलमान का नाम प्रकाश में आया ।
कार्यवाही का परिणाम-
दिनांक 22.07.2016 को क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अभियुक्त सलमान उपरोक्त को उसके मकान से करीब 11ः45 बजे दिन गिरफ्तार किया गया।

Tuesday, 19 July 2016

कोतवाली हापुड नगर पुलिस द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाईकिल बरामद-                                                                    











1-घटना का संक्षिप्त विवरण- 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया हापुड के निर्देशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी हापुड नगर द्वारा कल दिनांक 18.07.2016 को समय करीब 14ः00 बजे हापुड मोदीनगर रोड पर चैकिंग के दौरान एक साथ आ रहीं 02 मोटरसाईकिलों को चैक करने के लिये रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाईकिल पर सवार फरमान पु़त्र मईनुद्दीन को रोककर चैक किया गया तथा दूसरी मोटरसाईकिल पर सवार दो लडके मोटरसाईकिल छोडकर भाग गये। फरमान उपरोक्त ने पूछताछ  में दोनों मोटरसाईकिल को चोरी की होना बताया है, फरमान उपरोक्त को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है व मौके से भागे उसके दो साथियों द्वारा छोडी गयी मोटरसाईकिलों को भी कब्जे में ले लिया गया।

2-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- फरमान पु़त्र मईनुद्दीन निवासी ग्राम पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।

3-फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1-कय्यूम पुत्र यासीन निवासी ग्राम पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
2-जुनैद पुत्र शकील निवासी ग्राम पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ।

4-पंजीकृत अभियोग का विवरण-
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 516/16 धारा 420/411/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

5-घटना के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही-
चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि हम तीनों लोग एक साथ मिलकर मोटरसाईकिल चुराने का कार्य करते हैं। फरमान की निशानदेही पर व उसके साथियों द्वारा चोरी की गई मोटरसाईकिलें जनपद हापुड से भिन्न-भिन्न स्थानों से चुराई गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमें पंजीकृत है, जिनका मिलान थाना हाजा पर चोरी गयी मोटरसाईकिल से किया तो 05 मोटरसाईकिल थाना कोतवाली नगर से चोरी होना पाया गया जिनमें कास्टेबल बिट्टू कुमार डाक रनर जब वह डाक बांटने के काम से गया तो पुलिस विभाग की सरकारी मोटरसाईकिल हुई थी, जो बरामद हुई है। अन्य 10 मोटरसाईकिल जनपद मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानों से खुद व अपने साथियों के द्वारा चोरी करना बताया है।
6- कार्यवाही का परिणाम-
दिनांक 18.07.2016 को अभियुक्त फरमान पुत्र मईनुद्दीन को मौके पर चोरी की 02 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

7-बरामदगी का विवरण -
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 15 मोटरसाईकिल बरामद हुई की गयी, जिनमें थाना हापुड नगर पर पंजीकृत मुकदमें निम्न है-
1- थाना हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/16 धारा 379 भादवि।
2- हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/16 धारा 379 भादवि।
3- हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 506/16 धारा 379 भादवि।
4- हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 719/15 धारा 379 भादवि।
5- हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/16 धारा 379 भादवि (पुलिस विभाग की मो0सा0 से सम्बन्धित)।

अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास-
फरमान पु़त्र मईनुद्दीन निवासी ग्राम पीपलीखेडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ-
1-मु0अ0सं0 493/13 धारा 379/411 भादवि थाना मैडीकल जनपद मेरठ।



Monday, 18 July 2016

दिनांक 23.06.2016 को थाना हापुड नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई दरोगा की हत्या का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार।


कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 23.06.2016 को समय करीब 21.30 बजे रात्रि में उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह यादव जो जनपद बागपत के थाना सिंघावली अहीर थाने पर तैनात थे, सरकारी कार्य हेतु हापुड आते समय थाना हापुड नगर क्षेत्रान्तर्गत मोदीनगर रोड पर वकील के भट्टे के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा उ0नि0 सुखवीर सिंह यादव को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था जिनकी दौराने उपचार देवनन्दनी अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादी श्री कृष्णपाल यादव पुत्र श्री करन सिंह द्वारा थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0 450/16 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद हापुड द्वारा गठित स्वाट एवं थाना हापुड नगर पुलिस टीम ने सर्विलांस शाखा की सहायता से उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह उपरोक्त की हत्या का अनावरण करते हुए आज दिनांक 18.07.2016 को अभियुक्त दीपक पुत्र रामनिवास सैनी निवासी गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड को ट्रान्सपोर्ट नगर के पास बदनौली जाने वाले रेलवे फाटक के पास से समय करीब 10.00 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि बदनौली शराब की दुकान से शराब पीकर मोटर साईकिल तेज गति से चलाने को लेकर मृतक उ0नि0 श्री सुखवीर ंिसह के साथ कहासुनी हो गयी थी। बस इसी बात को लेकर मोटर साईकिल पर मेरे साथ बैठे मेरे साथी द्वारा उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह को गोली मार दी थी और गाली मारने के बाद हम दोनों मोटर साईकिल से वहां से भाग गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:- 
1- दीपक पुत्र रामनिवास सैनी निवासी गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 891/15 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 621/15 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
3-मु0अ0सं0 622/15 धारा 41/102 दं0प्र0सं0 व 411/414 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
4-मु0अ0सं0 288/16 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
5-मु0अ0सं0 414/16 धारा 379/411 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
6-एफआईआर नम्बर 5749/16 धारा 379/411 भादवि थाना हर्ष बिहार, दिल्ली।
7-मु0अ0सं0 292/16 धारा 411/414/420 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।