Tuesday, 6 January 2015

               
                         दिनांकः02/03-01-2015 को मौहल्ला गणेशपुरा में हुई लूट सहित हत्या का पर्दाफाश 


हापुडः-दिनांक 03.01.2015 को श्री महेश पुत्र महावीर निवासी मौ0 गणेशपुरा ने थाना हापुड नगर पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 02/03-01-2015 को वह अपने पुत्र अंकित के साथ मकान के नीचे कमरे में तथा ऊपरी मंजिल के कमरे में उसकी पत्नी सुलेन्द्री, पुत्री नीतू , प्रियंका तथा पुत्र अंकुर सोये हुए थे। करीब एक बजे रात्रि 03-04 बदमाश ऊपर के कमरे में पहुंचे तथा प्रियंका के साथ सो रही नीतू को चारपाई से उठाकर बाहर छत पर नीतू के ऊपर मिटटी का तेल डालकर जला दिया तथा बदमाश 14 हजार रूपये नगद व पत्नी की पाजेब लूटकर ले गये परन्तु सोने के कुण्डल नही ले जा पाये। सूचना पर अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक हापुड नगर द्वारा प्रारम्भ की गयी। 
जनपद के घनी आबादी क्षेत्र में हुई इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक, हापुड महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक हापुड के कुशल मार्गदर्शन में श्री विशाल यादव क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें श्री राजेन्द्र सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक, श्री विजय कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक, श्री हरपाल सिंह उपनिरीक्षक एवं कर्मठ पुलिस कर्मियो को नामित करते हुए घटना के अनावरण का दायित्व सौंपा गया।
       आज दिनांक 06.01.2015 को तकनीकी साधनो का प्रयोेग करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गौरव चौधरी पुत्र श्री सतीश चौधरी निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड को ओ0पी0सी0 सिनेमा के पास दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में अशोक कालोनी के गेट पर डियूटी करता था। उस कालोनी में झाडू पोछा का काम करने वाली नीतू पुत्री महेश निवासी मौ0 गणेशपुरा से मौहब्बत हो गई। कई बार वह चोरी छुपे उसके घर व बाहर मिलता भी रहा। नीतू उससे अत्यधिक प्रेम करने लगी थी व उससे कहती रहती थी कि यदि तुमने मुझसे शादी नही की तो में आग लगाकर अपनी जान दे दूंगी, इस प्रकार नीतू शादी करने के लिए गौरव पर दवाब बनाने लगी। घटना के दिन दिनांक 02.01.2015 को नीतू ने रात लगभग 11-30 बजे फोन करके गौरव को अपने घर बुलवाया तथा भैंस वाले कमरे का दरवाजा खोलकर घर के अन्दर बुला लिया, दोनो के मध्य विवाह एवं घर से भाग जाने के सम्बन्ध में झगडा हुआ। गौरव द्वारा मृतका नीतू को साथ न ले जाने एवं विवाह के लिए तैयार न होने के कारण छत पर जाकर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली


Wednesday, 31 December 2014


                                          तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 08 मोटरसाईकिल बरामद

हापुडः-पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड के निर्देशानुसार दिनांक 30.12.2014 को थानाध्यक्ष बाबूगढ के कुशल नेतृत्व में मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर गोहरा भटटा शराब के ठेके के पास वाहन चैकिंग की गयी तो दो मोटरसाईकिल पर तीन बदमाश बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार बदमाशो के कब्जे से लूटी/चोरी की गयी आठ मोटरसाईकिल बरामद की गयी तथा मु0अ0सं0-369/14 धारा-392 भादवि से सम्बन्धित मोटरसाईकिल आर-15 यामाहा को जिसे दिनांक 02.12.2014 को बछलौता पुल के पास से लूटा गया था जिसे चैकिंग के दौरान दिनांक 25.12.2014 को हापुड पुलिस द्वारा सीज करना बताया।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-386/14 धारा-307,420,411,413,414 भादवि, मु0अ0सं0-387/14 धारा-25 आर्म्स  एक्ट , मु0अ0सं0-388/14 धारा-25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-389/14 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास व बरामद 08 मोटरसाईकिलो के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-लोकेन्द्र पुत्र समरपाल निवासी अजराडा की मढैया, थाना मुण्डाली, मेरठ।
2-नितिन पुत्र लक्ष्मण निवासी अजराडा की मढैया, थाना मुण्डाली, मेरठ।
3-अंकित पुत्र समरपाल निवासी अजराडा की मढैया, थाना मुण्डाली, मेरठ।

बरामद वाहनो को विवरणः-
1-मोटरसाईकिल हीरो स्पलैण्डर प्रो यूपी-15बीजी-9980
2-मोटरसाईकिल पल्सर रंग लाल बिना नम्बर 150सी0सी0
3-मोटरसाईकिल पल्सर रंग लाल यूपी-16के-6779
4-मोटरसाईकिल सुपर स्पलैण्डर रंग लाल यूपी-14एजे-8261
5-मोटरसाईकिल स्पलैण्डर एचआर-51ई-8598
6-मोटरसाईकिल होण्डा स्टेनर रंग लाल डीएल-3एसबीएम-3468
7-मोटरसाईकिल पेशन प्रो डीएल-8एसएजी-0337
8-मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सी0डी0 डीलक्स यूपी-14बीएफ-9738

बरामदगी असलाहः-
1-एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस।
2-एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा व खोखा कारतूस।
3-एक अदद चाकू नाजायज।

Wednesday, 17 December 2014

                               हापुड में लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले शातिर लूटेरे गिरफ्तार

हापुडः-दिनांक 15.12.2014 को ग्राम जनूपुरा रोड पर 1500 बजे कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान शातिर किस्म के लुटेरे दिनदहाडे लूट करने वाले छः बदमाश गिरफ्तार किये गये ।इन बदमाशो के कब्जे से थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में की गई विभिन्न घटनाओ में लूटे गये रूपयो में से एक लाख तेरह हजार रूपये नगद चार मोबाईल फोन तथा तीन तमंचे चार जिन्दा कारतूस व दो खोखे, 03 चाकू, 02 मोटरसाईकिल बरामद हुई। अभियुक्तगणो ने इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक 22.09.2014 को 50,000 रूपये एस0के0एस0 माईक्रो फाईनेंस कम्पनी के मोटरसाईकिल सवारो से पौपई के पास से लूटे। दिनांक 29.10.2014 को राजीव नगर, गढ़मुक्तेश्वर में एस0वी0 फाईनेंस कम्पनी से दिनदहाडे कार्यालय में घुसकर 05 लाख 11 हजार रूपये लूटे। दिनांक 18.11.2014 को एस0के0एस0 फाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से 01 लाख 74 हजार रूपये ग्राम पौपई के पास से लूटे। दिनांक 04.12.2014 को इन पकडे गये बदमाशो के द्वारा एस0के0एस0 फाईनेंस कम्पनी नक्का रोड पर दिन दहाडे कम्पनी में घुसकर कर्मचारियो को बंधक बनाकर 75 हजार रूपये लूटे थे तथा फायर करते हुए जंगल की तरफ भाग गये थे, जिससे जनता में भय का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस/जनता द्वारा इनका पीछा करते हुए जंगल में कांबिंग की गयी थी, इन्ही अभियुक्तों द्वारा दिनांक 24.11.2014 को छोईया पार जंगल ग्राम सिरौरा थाना मुण्डाली क्षेत्र जनपद मेरठ से एस0के0एस0 कम्पनी के कर्मचारियों से 20 हजार 587 रूपये, एक मोटर साईकिल तथा एक मोबाईल फोन छीना था तथा दिनांक 21.11.2014 को सरावनी मुदाफरा के बीच से 40 हजार रूपये व दूध की मशीन व कागजात छीनने की घटनाओ का इकबाल किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-484/14 से 490/14 धारा-147,148,149,307भादवि व 25 आर्म्स  एक्ट व 25/4 आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत हुये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम व पताः-
1-सेंसरपाल पुत्र सुभाष सिंह निवासी लोधीपुर सोवन थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-हिमांषु पुत्र लालवीर नाई निवासी उपरोक्त।
3-दीपक उर्फ बब्बू पुत्र कल्याणसिंह निवासी उपरोक्त।
4-सोनू पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी उपरोक्त।
5-ललित पुत्र यशपाल सिंह निवासी उपरोक्त।
6-सचिन पुत्र शेर सिंह निवासी उपरोक्त।

फरार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-अमित अभियुक्त ललित का बहनोई निवासी निजामपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर ।

बरामदगी का विवरणः-
1-विभिन्न घटनाओं में लूटे रूपयों में से 01 लाख 13 हजार रूपये नगद।
2-03 तमंचे 04 कारतूस जिन्दा व 02 खोखा कारतूस।
3-दो मोटरसाईकिल
4-04 मोबाईल फोन लूटे हुए।           

अनावरण हुए अभियोगो का विवरणः-
1-दिनांक 22.09.2014 को 50 हजार रूपये एस0के0एस0 माईक्रो कम्पनी के कर्मचारी से मेरठ रोड पर की गयी लूट।
2-दिनांक 29.10.2014 को राजीवनगर गढ़मुक्तेश्वर में एस0वी0 फाईनेंस कम्पनी से दिन में कार्यालय में घुसकर 05 लाख 11 हजार रूपयों की लूट।
3-दिनांक 18.11.2014 को एस0के0एस0 फाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से 01 लाख 74 हजार रूपये ग्राम पोपई के पास से लूटे।
4-दिनांक 04.12.2014 को इन पकडे गये बदमाशो के द्वारा एस0के0एस0 फाईनेंस कम्पनी नक्का रोड पर कम्पनी में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 75 रूपयों की लूट।
5-दिनांक 24.11.2014 को छोईया पार जंगल ग्राम सिरोरा थाना मुण्डाली क्षेत्र जनपद मेरठ से एस0के0एस0 कम्पनी के कर्मचारियों से 20 हजार 587 रूपये व एक मोबाईल फोन की लूट।
6-दिनांक 21.11.2014 को सरावनी मुदाफरा के बीच से 40 हजार रूपये व दूध की  मशीन व कागजात की लूट।


Friday, 12 December 2014

                                               तांबा भरा ट्रक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश


हापुडः-मेरठ जोन में ट्रक लूट की घटनाओ को रोकने तथा पूर्व में हुई लूट मे प्रकाश में आये अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आई0जी0 महोदय मेरठ जोन, मेरठ द्वारा सीओ क्राईम हापुड श्री राजकुमार सिंह को निर्देशित किया गया। इस कार्य हेतु सीओ क्राईम द्वारा स्वेट टीम प्रभारी हापुड श्री राघवेन्द्र सिंह की टीम को लेकर पुलिस अधीक्षक हापुड के मार्गदर्शन में लूटेरो की गिरफ्तारी हेतु एक कार्य योजना तैयार की गयी। तांबा ट्रक लूट व अन्य ट्रक लूटो में प्रकाश में आये अभियुक्तो के मोबाईल नम्बरो को सर्विलांस पर लेकर उनकी योजनाओ की जानकारी ली। स्वेट टीम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हापुड़ नगर  श्री राजेन्द्र सिंह  यादव की टीम ने तांबा ट्रक लूटेरो के गैंग के तीन सदस्यो  1-मुनेन्द्र पुत्र श्यौराज सिह निवासी बैनीपुर थाना बीबीनगर, जनपद बुलन्दशहर, हालः-सी-15 रामविहार, लोनी गाजियाबाद, 2-सतीश पुत्र राजवीर निवासी निलौनी मिर्जापुर, थाना रबुपूरा, जनपद गौतमबुद्धनगर, 3-जगदीश पुत्र पदम सिंह निवासी फिरोजपुर माजरा बडोदा थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलन्दशहर को दिनांक 11.12.2014 की रात्रि सबली कट से सशस्त्र पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर,04  कारतूस 315 बोर जिन्दा,01  खोखा कारतूस 315 बोर व एक चाकू बरामद हुये हैं और उपरोक्त बदमाशो ने अपने साथियो के साथ करीब डेढ करोड रूपये के मूल्य का तांबा लदा ट्रक साहिबाबाद गाजियाबाद क्षेत्र से दिनांक  26.11.2014 की रात्रि में लूटा था और माल को फरीदाबाद में बेचा था। माल खरीदने वालो का पता लगा लिया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस पार्टी गयी है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो के विरूद्ध थाना कोतवाली हापुड नगर में अपराध सं0-759/14 धारा-307 भादवि व अपराध सं0-760,761/14 धारा-25 आर्म्स  एक्ट व अपराध सं0-762/14 धारा-25/4 आर्म्स  एक्ट के अभियोग पंजीकृत हुये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-मुनेन्द्र पुत्र श्यौराज सिह निवासी बैनीपुर थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर। हालः-सी-15 रामविहार, लोनी गाजियाबाद।
2-सतीश पुत्र राजवीर निवासी निलौनी मिर्जापुर, थाना रबुपूरा, जनपद गौतमबुद्धनगर।
3-जगदीश पुत्र पदम सिंह निवासी फिरोजपुर माजरा बडोदा थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी असलाहः-
1-दो तमंचा 315 बोर।
2-चार कारतूस 315 बोर जिन्दा।
3-एक खोखा कारतूस 315 बोर।
4-एक चाकू

बरामदगी मालः-इस ट्रक का 60 प्रतिशत माल दिनांक 28.11.2014 को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था, इस तांबा लूट के सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद, जनपद गाजियाबाद मे मु0अ0सं0-1646/14 धारा-395 भादवि पंजीकृत है।


Tuesday, 18 November 2014


                                                          अन्र्तजनपदीय लूटेरे गिरफतार


हापुडः-दिनांक 18.11.2014 को पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड के निर्देशानुसार बनाई गयी योजनानुसार प्रभारी स्वैट टीम श्री नवरत्न गौतम व श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा थानाध्यक्ष हापुड देहात पुलिस द्वारा एनएच-24 ततारपुर पुल के नीचे पुलिस मुठभेड के बाद तीन बदमाशों 1-सन्नी पुत्र शीशपाल निवासी आई-193 गंगानगर थाना इंचैली मेरठ 2-अजय पुत्र राजपाल निवासी ग्राम भदोडा थाना रोहटा, मेरठ 3-मोनू पुत्र दीपचन्द्र निवासी मानसरोवर कालोनी थाना सिविल लाईन, मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। मौके से तीन बदमाश फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के पास से एक डीबीबीएल बन्दूक फैक्ट्री मेड व एक देशी रिवाल्वर, एक तमंचा व 02 आला नकब व भारी मात्रा में कारतूस व एक रिटज गाडी नं0 यूपी-15बीएम-3535 बरामद की गयी है। 
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-440/14 से मु0अ0सं0-443/14 तक धारा-147,148,149 ,307,411 ,420भादवि0, 25 आम्र्स एक्ट व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृृत कराया गया है। अभियुक्तगणो ने पूछने पर बताया कि हमने अपने साथी 1-आशू उर्फ सोबी निवासी बक्सर थाना इंचौली  मेरठ 2-प्रशान्त पुत्र ओमवीर निवासी उपरोक्त 3-गुरमीत उर्फ सुमीत निवासी उपरोक्त के साथ मिलकर हापुड व आसपास के जिलो से लूट व नकबजनी की अनेको घटनायें मिलकर की है। बरामद बन्दूक थाना नई मण्डी क्षेत्र से लूटना बताया गया तथा बरामद रिटज गाडी हमने व हमारे साथियो  ने पी0वी0सी0 माॅल थाना मेडिकल, मेरठ से लूटना बताया। आज हम लोग हापुड में किसी व्यापारी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। जिसके बारे में हमारा साथी आशू जानता है। अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास व अन्य घटनाओ के समबन्ध में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम व पताः-
1-सन्नी पुत्र शीशपाल निवासी आई-193 गंगानगर थाना इंचैली मेरठ।
2-अजय पुत्र राजपाल निवासी ग्राम भदोडा थाना रोहटा, मेरठ।
3-मोनू पुत्र दीपचन्द्र निवासी मानसरोवर कालोनी थाना सिविल लाईन, मेरठ।

बरामदगी असलाहः-
1-एक डीबीबीएल बन्दूक 12 बोर मय 25 कारतूस।
2-एक देशी रिवाल्वर मय 04 कारतूस जिन्दा।
3-एक तमंचा 315 बोर मय 19 कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस।
4-20 कारतूस 32 बोर पिस्टल।

बरामद मालः-
1-रिटज गाडी नं0 यूपी-15बीएम-3535
2-नगदी 10,580 रूपये लूट के बरामद।

Tuesday, 30 September 2014

                                                     बैंक लूटने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार  


हापुडः-दिनांक  16.09.2014 को जिला सहकारी बैंक शाखा धौलाना में अज्ञात बदमाशो द्वारा बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशो द्वारा बैंक से करीब 64 लाख 81 हजार रूपये, बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर व गार्ड की दोनाली बन्दूक लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में जिला सहकारी बैंक शाखा, धौलाना के प्रबन्धक द्वारा थाना धौलाना में मु0अ0सं0- 244/14 धारा 395,397 भादवि बनाम 07 अज्ञात बदमाश पंजीकृत कराया गया। इस घटना के अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड के निर्देशन  में 05 टीमें गठित की गयी थी। 
कल दिनांक 29.09.2014 को थाना धौलाना व पिलखुवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पल्सर बाईक पर सवार नितिन गैंग के 02 शातिर लुटेरों को मुठभेड के बाद जंगल ग्राम मिल्क/फगौता से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 तमन्चे 315 बोर, 07 कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 पल्सर मोटर साईकिल नं0 यूपी 13एन 2028 बरामद की गयी है, उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना धौलाना पर मु0अ0सं0-249/14 से 251/14 धारा-307भादवि0 व 25 आर्म्स  एक्ट के मुकदमे पंजीकृत किये गये है। अभियुक्तगणों ने पूछने पर जिला सहकारी बैंक शाखा धौलाना में दिनांक 16.09.2014 को हुई बैंक डकैती का इकबाल करते हुए बताया कि उक्त घटना हम दोनों ने नितिन पुत्र इन्द्रपाल नि0 मसौता थाना पिलखुवा जनपद हापुड, राहुल पुत्र श्रीपाल नि0 आलमपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड व 04 अन्य लडकों के साथ मिलकर की थी। नितिन ही हमारे गैंग का लीडर है और उसके कहने पर ही हम दोनों उक्त घटना में शामिल हुये थे, नितिन को ही घटना में शामिल उन 04 अन्य लडकों के बारे में जानकारी है और बताया कि लूट की बची हुई रकम नितिन और उसके साथियो के पास ही है। आज जो पल्सर मोटरसाईकिल हमसे बरामद हुई है उसका प्रयोग हमारे द्वारा बैंक लूट कर भागते समय किया गया था। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में लूटी गयी धनराशि में से 4 लाख 70 हजार रूपये अभियुक्तगणों के घरों से तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क(डीवीआर) को धौलाना-सौलाना मार्ग पर पडने वाले नाले से बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व आपराधिक इतिहासः-

1. रामकुमार उर्फ ओमकार पुत्र विजेन्द्र नि0 ग्राम फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।
मु0अ0सं0- 67/13 धारा 302,307,311,323,394 भादवि थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 69/13 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 168/11 धारा 307,504,506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 169/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 294/13 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 244/14 धारा 395,397,412 भादवि थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 249/14 धारा 307 भादवि थाना धौलाना।
मु0अं0सं0- 250/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट। 
(जिला बदर दिनांकः 02.04.2014 से)

2. कादिर पुत्र दिलशाद नि0 आजमपुर दहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
मु0अ0सं0- 133/11 धारा 147,148,149,307,302,332,353,427 भादवि व 7 क्रि0लाॅ0 एक्ट थाना पिलखुवा।
मु0अ0स0- 46/14 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना पिलखुवा।
मु0अ0सं0- 67/13 धारा 302,323,307,394,411 भादवि थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 72/13 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 244/14 धारा 395,397,412 भादवि थाना धौलाना।
मु0अ0स0- 249/14 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) थाना धौलाना।
मु0अ0सं0- 251/14 धारा 25 आर्म्स  एक्ट थाना धौलाना। 

बरामदगी का विवरणः- 
1. बैंक लूट की घटना में लूटी गयी धनराशि में से 04 लाख 70 हजार रूपये
2. 02 तमन्चे 315 बोर नाजायज व 02 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस।
3. 01 मोटर साईकिल काली पल्सर नं0 यूपी 13एन 2028
4. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क (डीवीआर) ।

फरार अभियुक्तगणः-
1. नितिन पुत्र इन्द्रपाल नि0 मसौता थाना पिलखुवा जनपद हापुड- (गैंग लीडर)
2. राहुल पुत्र श्रीपाल नि0 आलमपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड। (सदस्य)
3. 04 बदमाश अन्य नाम पता अज्ञात।

Thursday, 27 February 2014

बीस लाख रूपए कीमत का रिफाइंड ऑयल से भरा,लूटा हुआ ट्रक बरामद 
 
 
 
हापुडः-दिनांक 25.02.2014 को थाना हापुड देहात, जनपद हापुड पुलिस के द्वारा ग्राम यादनगर से काठीखेडा की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड के बाद एक दस टायरा ट्रक नं0 पी0बी0-10बीएच-1532 व एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0 यू0पी0-37-7734 पर सवार चार व्यक्तियों में से एक फुरकान पुत्र इरफान निवासी ग्राम अनुपपुर डिबाई थाना सिम्भावली जनपद हापुड को पुलिस मेठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है तथा तीन व्यक्ति 1-जानू पुत्र हसनैन निवासी ग्राम सदरपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड, 2-इकराम पुत्र सिराजू निवासी ग्राम सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ, 3-इमरान पुत्र खिलाफत निवासी ग्राम आरिफपुर सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाईकिल व फोरचून रिफाईन्ड आयल से भरा हुआ ट्रक बरामद किये गए है।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-66/14 धारा-307 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-निल/14 धारा 41/102 सी0आर0पी0सी0, 411 भादवि0 पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त फुरकान पुत्र इरफान ने पूछने पर बताया कि मैने व मेरे साथी जानू, इकराम व इमरान ने मिलकर 23.02.2014 को यह ट्रक नोएडा से लूटा है और आज हम लोग इस ट्रक को जनपद सहारनपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास, बरामद मोटरसाईकिल व रिफाईन्ड आयल से भरे हुए ट्रक के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।   

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-फुरकान पुत्र इरफान निवासी ग्राम अनुपपुर डिबाई थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
फरार अभियुक्तगणः-
1-जानू पुत्र हसनैन निवासी ग्राम सदरपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
2-इकराम पुत्र सिराजू निवासी ग्राम सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ।
3-इमरान पुत्र खिलाफत निवासी ग्राम आरिफपुर सरावनी थाना किठौर जनपद मेरठ।
बरामद असलाहः-
1-एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस।
बरामद मालः-
1-नोएडा से लूटा गया फोरचून रिफाइन्ड आयल से भरा एक दस टायरा ट्रक नं0 पी0बी0-10बीएच-1532
2-एक अपाचे मोटरसाईकिल नं0 यू0पी0-37-7734