Tuesday, 23 June 2015


   अन्तर्जनपदीय लुटेरे गैंग का पर्दाफाश लूटे गये माल सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार
 
 
हापुडः- दिनांक 22.06.2015 को थाना हापुड देहात क्षेत्र में देखरेख व तलाश वांछित अभि0 के दौरान धनौरा रोड पर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए घटना में शामिल शातिर बदमाश वसी मौहम्मद उर्फ हीरो निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है, तथा अभियुक्त वसी मौहम्मद ने क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं  तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणों 1- मनसाद पुत्र शमसाद निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली 2- परवेज पुत्र शौकीन निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली 3- जुल्फिकार उर्फ जुल्फे पुत्र अजहर निवासी ग्राम जसौरा 4- जफरयाब पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली का इकबाल किया तथा कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान तथा एक तमंचा नाजायज मय कारतूस बरामद हुआ है।
        उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-272/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के उपरान्त इस जनपद के थाना बाबूगढ, हापुड देहात एवं जनपद मेरठ के थाना दौराला, मुण्डाली पर पंजीकृत निम्नांकित घटनाओ का अनावरण हुआ है।  अभियुक्तगण शातिर  किस्म के लुटेरे है व इनके विरूद्ध दर्जनो आपराधिक घटनायें पंजीकृत है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-1-वसी मौहम्मद उर्फ हीरो निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
 
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणों का विवरणः-1-मनसाद पुत्र शमसाद निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2- परवेज पुत्र शौकीन निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3- जुल्फिकार उर्फ जुल्फे पुत्र अजहर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
4- जफरयाब पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 240/15 से सम्बन्धित एक मोबाईल फोन नोकिया, तीन जोडी सैम्पल चांदी की, 12 बिछुए चांदी के, तीन लौंग सोने की, एक अंगूठी सोने की, एक जोडी टाप्स सोने की बरामद।
2-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 241/15 से सम्बन्धित दो जोडी चांदी की सैम्पल, 08 चुटकी(बिछुए) चांदी के, एक अंगूठी सोने की, एक जोडी टाप्स सोने की बरामद।
3-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 262/15 से सम्बन्धित 10चांदी के सिक्के, एक जोडी सैम्पल चांदी की, 12 बिछुए चांदी के बरामद।
 
अभियुक्तगणों पर पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1-मु0अ0सं0-365/10 धारा-395,412 भादवि थाना दौराला जनपद मेरठ।
2-मु0अ0सं0-62/12 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3-मु0अ0सं0-101/13 धारा-380,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
4-मु0अ0सं0-52/14 धारा-110 जी थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
5-मु0अ0सं0-65/15 धारा-379 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
6-मु0अ0सं0-66/15 धारा-3/4 गुण्डा एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
7-मु0अ0सं0-85/11 धारा-392,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
8-मु0अ0सं0-270/11 धारा-3/4 गुण्डा एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
9-मु0अ0सं0-314/10 धारा-18/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
10-मु0अ0सं0-50/10 धारा-379,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
11-मु0अ0सं0-163/11 धारा-394 भादवि थाना बाबूगढ।
12-मु0अ0सं0-202/14 धारा-379 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
13-मु0अ0सं0-240/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
14-मु0अ0सं0-241/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
15-मु0अ0सं0-262/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
16-मु0अ0सं0-272/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
 

Tuesday, 9 June 2015

04 अभियुक्त मय स्कार्पियो, मोबाईल, व अवैध अस्लाह सहित गिरफ्तार
 
 
 
हापुडः- दिनांक 09.06.2015 को थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा कनिया किठौर रोड पर चैकिंग के दौरान करीब 14:10 बजे तेज गति से आती हुई स्कार्पियो नं0 एचआर-29वी-9797 को रोकने की कोशिश की तो स्कार्पियो से 04 बदमाश उतर कर भागे जिनमें से 03 बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा सिखलाये अनुसार जवाबी कार्यवाही में बदमाश हडबडा गये और पुलिस द्वारा बदमाशों द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बलप्रयोग कर 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हमारी रंजिश गांव चकरपुर सिकन्दरपुर थाना सुशांत सिटी, गुडगांव के विजेन्द्र खाती से चल रही है, और वो कुलदीप और कपिल को मारने का प्लान बना रहा है, जब हमे मालूम पडा तो हमने उसी को मारने का प्लान बनाया। इसी के तहत ये बदमाश आज अपनी रिश्तेदारी ग्राम मतनौरा थाना बाबूगढ आये और अपने रिश्तेदार रविन्द्र पुत्र मिटठन सिंह के घर आकर रविन्द्र को बुलाने पर अमित पुत्र जयप्रकाश, जो इसी गांव का रहने वाला है, से तमंचा लेकर बदमाशों को दिया। रविन्द्र पूर्व में भी हमें तमंचा आदि दे चुका है रविन्द्र व अमित निवासी मतनौरा थाना बाबूगढ वर्ष 2009 में थाना दनकौर में हुई एक करोड की लूट में भी शामिल थे। रविन्द्र ने एक पिस्टल एक हफ्ते बाद देने का वायदा भी किया। हमने हत्या को अंजाम देने के लिए 1.50 लाख कीमत की एक यामाहा बाईक का भी इतजाम कर रखा था।
 उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-214/15 से 219/15   धारा-307,420,467,468,471,413,414भादवि व 60/72 आबकारी अधि0 व 25 आर्म्स एक्ट व 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि ग्राम नहचैली थाना भूपानी, फरीदाबाद हरियाणा में हुई रोहित जाट की हत्या में भी वांछित है। इसके अलावा थाना शकरपुर, महरौली, दरियागंज, दिल्ली व फरीदाबाद के अन्य थानों में भी कई मामलो में भी वांछित है। इसमें सोनू उर्फ बाबा हरियाणा में शराब तस्करी करता है व कब्जे से 08 पेटी हरियाणा मार्का शराब नाजायज बरामद हुई है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-मनोज पुत्र ज्ञानचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
2-कपिल शर्मा पुत्र ताराचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
3-कुलदीप उर्फ कुलभूषण पुत्र ज्ञानचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
4-सोनू उर्फ बाबा पुत्र सूरज निवासी रिवाजपुर थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
 
बरामदगी का विवरणः-
1-एक स्कार्पियो नं0 एचआर-29वी-9797।
2-एक मोटरसाईकिल यामाहा आर-15 नं0 यूपी-14एएल-8454।
3-एक अदद पिस्टल 32 बोर मेड इन इंग्लैण्ड व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस।
4-दो तमंचे 315 बोर व दो खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस।
5-विभिन्न बैंक के ए0टी0एम0।
6-चार मोबाईल।
7-06 सिम।
8-एक चाकू।

Saturday, 6 June 2015

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई लाखो की शराब बरामद।
 
 

 

 

 
 
 
 
हापुडः-दिनांक 06.06.2015 को थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान बछलौता नहर पुल की तरफ से एक संदिग्ध गाडी टाटा 407 नम्बर यूपी-18टी-8024 आती हुई दिखाई दी। पुलिस चैकिंग को देखकर टाटा 407 चालक ने गाडी को रोककर पीछे की ओर घुमाने का प्रयास किया और जोर से आवाज लगाई, ब्रह्मसिंह , सुनील पुलिस ने घेर लिया है, तभी गाडी के पिछले हिस्से से 02 व्यक्ति ब्रह्मसिंह व सुनील कूदकर भागे, जिनका पीछा पुलिस द्वारा किया गया परन्तु वह फरार होने में सफल रहे। गाडी में चालक व परिचालक को पकड जामातलाशी ली गयी तो उन्होने अपना नाम 1-मनीष पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी अहमदानगर पाली खेडा थाना बी0बी0 नगर जनपद बुलन्दशहर 2-अकरम पुत्र सूखे खां निवासी अनवरपुर थाना पिलखुवा हापुड बताया व कब्जे से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 80 पेटी वेस्टो विस्की शराब बरामद की गयी।
        उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-209/15 धारा-60/72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471 भादवि अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1- मनीष पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी अहमदानगर पाली खेडा थाना बी0बी0 नगर जनपद बुलन्दशहर।
2-अकरम पुत्र सूखे खां निवासी अनवरपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
 
फरार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-ब्रहमसिंह पुत्र दलीप निवासी मौ0 भिक्कनपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-सुनील पुत्र बेबी यादव निवासी हिम्मतपुर देहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
 
बरामदगी का विवरणः-
1-80 पेटी वेस्टो विस्की हरियाणा मार्का नाजायज शराब बरामद।
 

Sunday, 24 May 2015

हाईवे पर चोरी व लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, लूटा गया माल व अस्लाह कारतूस बरामद।
 हापुडः- दिनांक 09.04.2015 की रात्रि में एनएच-24 पर एक आयशर कैन्टर नं0 एचआर-38यू-5056, जिसमें साढे सात टन एल्यूमीनियम की सिल्ली लधी थी, को टाटा सफारी सवार अज्ञात बदमाशो  द्वारा तमंचे के बल पर ड्राईवर से मारपीट कर कैन्टर को छीन लिया था तथा ड्राईवर को वैट नहर पुल के पास बांधकर डाल गये थे, तथा कैन्टर चालक सोनू पुत्र महेन्द्र कोरी निवासी हरजीगढी , टप्पल, जिला अलीगढ द्वारा थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-120/15 धारा-392 भादवि पंजीकृृत हुआ था। इस घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया।
    दिनांक 23.05.2015 को मुखबिर की सूचना पर गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड में अभियुक्त प्यार मौहम्मद पुत्र सराफत निवासी मौ0 रहमान ग्राम नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद को मय एक गाडी टाटा सफारी नं0 यूपी-14सी-2478 के मय एक सीएमपी मय 03 कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस के गिरफ्तार किया गया है व अन्य आठ साथी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त ने इकबाल करते हुए बताया कि इस गैंग का लीडर वकील पुत्र सरफराज निवासी मौ0 रहमान ग्राम नाहल थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद है।
    दिनांक 09.04.2015 को वकील ने अपने साथियों को ग्राम नाहल के पास इकटठा कर सफारी गाडी मंगायी और हाईवे पर लूटपाट करने के उददेश्य से मुरादाबाद की और चल दिये, एवं थाना मुढापाण्डे जनपद मुरादाबाद तक गये तथा वापसी में ग्राम अठसैनी के आगे एनएच-24 पर मुरादाबाद जा रहे आयशर कैंटर नम्बर एचआर-38यू-5056 को ओवरटेक कर सफारी गाडी को उसके आगे लगाकर चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैंटर को लूटकर ले गये तथा चालक को टाटा सफारी नम्बर यूपी-14सी-2478 जोकि अभियुक्त इन्तजार की ही है, में बैठाकर वैट नहर पुल के पास डाल गये थे तथा बाद में सभी अभियुक्तगण जिनमें 04 अभियुक्त सफारी गाडी से तथा 04 अभियुक्त आयशर कैंटर से मसूरी पहुंचे तथा कैंटर में लदी एल्यूमीनियम की सिल्लियों को बेचने का प्रयास किया तथा जब माल नही बिक सका तो सभी ने अपना-अपना हिस्सा बांटकर अपने हिस्से को ले गये तथा कैंटर मुरादनगर के पास छोड दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके हिस्से में आये 75 एल्यूमीनियम की सिल्लियों को उसके फार्म हाऊस के पास खेत से बरामद किया गया है, जोकि थाना सिम्भावली के मु0अ0सं0-120/15 धारा-392 भादवि से सम्बन्धित लूटा गया माल है।       
          उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-167/15 धारा-147,148, 149,307 भादवि व मु0अ0सं0-168/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ है। फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है, तथा अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- प्यार मौहम्मद पुत्र षराफत निवासी मौ0 रहमान ग्राम नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद।

फरार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-वकील पुत्र सरफराज निवासी मौ0 रहमान ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
2-मोहसीन पुत्र रजुआ निवासी उपरोक्त।
3-आबिद पुत्र यामीन निवासी मौ0 सलोतरी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
4-इमरान पुत्र जीमल निवासी उपरोक्त।
5-पारिया पुत्र जाकिर निवासी मौ0 कलैक्टर ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
6-इन्तजार पुत्र जफरियाब निवासी आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
7-माजिद पुत्र मुन्ने खां निवासी उपरोक्त।
8-मामा पुत्र नामालूम निवासी टुल्ला प्रधान के घर के पास कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।

बरामदगी का विवरणः-
1-75 एल्यूमीनियम की सिल्लियां
2-01 सी0एम0पी0
3-03 जिंदा कारतूस।
4-01 खोका कारतूस।
5-01 टाटा सफारी नम्बर यूपी-14सी-2478।

Saturday, 23 May 2015

                                            ट्रक कैन्टर लूटने वाले छः बदमाश गिरफ्तार

हापुडः- दिनांक 01.05.2015 को प्रभारी स्वाट टीम, जनपद हापुड को थाना बाबूगढ में दिनांक 25/26.04.2015 को हुई सरिया/ट्रक लूट जिसमें थाना बाबूगढ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-157/15 धारा-392 भादवि के अनावरण हेतू लगाया गया। जिसमें दिनांक 01/02.05.2015 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व थाना बाबूगढ पुलिस ने कुचेसर रोड चैपले से बी0बी0 नगर जाने वाले रास्ते पर नहर पर एक कैंटर को वास्ते चैकिंग रूकवाया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस पार्टी ने साहस का परिचय देते हुए चार बदमाशों को मय असलहे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा  पूछने पर बताया गया कि कैंटर में जो माल भरा हुआ है, यह शैम्पू के पैकेट हमनें दिनांक 28/29.04.2015 की रात्रि में मुरादाबाद क्षेत्र से एक कंटेनर को ओवरटेक करके ड्राईवर को बंधक बनाकर लूटा था, आज हम इस माल को बेचने के लिए ग्राम खिचरा थाना मसूरी जा रहे थे, जहां पर 26.04.2015 को एक लाख चालीस हजार रूपये में सरिया बेचा था, वह सरिया हमने उसी रात को मवाना क्षेत्र से एक छः टायरा ट्रक मय सरिये लूटा था, तथा ड्राईवर कंडक्टर को बांधकर बछलौता नहर के पास फैंक दिया था। सरिये का माल हमनें ग्राम खिचरा में गोदाम मालिक अकरम जो ग्राम देहरा थाना मसूरी का रहने वाला है, को बेचा था। आज यह शैम्पू भी हम उसी को बेचने जा रहे थे। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर ग्राम खिचरा में अकरम के गोदाम से एक ट्रक नं0 एचआर-38ई-8528 जिसमें दो बदमाश बैठे थे, तथा ट्रक में सरिया लदा हुआ था तथा गोदाम के सामने गोदाम मालिक अकरम खडा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया था।
      उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर  मु0अ0सं0-165/15 से 169/15 धारा-307 भादवि, 25 आर्म्स  एक्ट व 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-अब्दुल्ला पुत्र मुबारिक निवासी राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ।
2-आमिर पुत्र उम्मेद अली निवासी सोदंत थाना किला परीक्षितगढ, मेरठ।
3-नौशाद पुत्र शौकीन निवासी उपरोक्त।
4-मुस्तर्क पुत्र खलीम निवासी उपरोक्त।
5-सलीम पुत्र शाबिर निवासी ललियाना, थाना किठौर, मेरठ।
6-अरशद उर्फ रिहान पुत्र अफसर अली निवासी उपरोक्त।


बरामदगी व अनावरित घटनायेंः-
1-एक कैन्टर एचआर-55टी-6925, जिसमें 665 पेटी शैम्पू (सनसिल्क,डव,विमबार)।
2-एक ट्रक लूटा हुआ एचआर-38ई-8528, जिसमें 15 बण्डल सरिया व 78 सरिये खुले हुए थाना बाबूगढ के मु0अ0सं0-157/15 धारा-394,411 भादवि से सम्बन्धित।
3-एक मोबाईल फोन, जो ड्राईवर से लूटा था।
4-एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिंदा कारतूस।
5-03 अदद चाकू नाजायज।
6-1050 रूपये।

आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला पूर्व में किला परीक्षितगढ व किठौर थाने से चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है।
अभियुक्त सलीम पुत्र शाबिर वर्ष 2014 में करनाल के थाना इन्द्री से  चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभिुक्तगणों से बरामद शैम्पू का थाना कुदरकी, जनपद मुरादाबाद पर मु0अ0सं0-54/15 धारा-394,395 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।    

Monday, 4 May 2015

       हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद

हापुडः-दिनांक 02.05.2015 को थाना हाफिजपुर जनपद हापुड पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गुलावठी की तरफ से एक संदिग्ध कार नं0 डीएल-2सीएम-7752 टोयोटा करोला आती हुई दिखाई दी। पुलिस चैकिंग को देखकर टोयोटा करोला कार चालक ने कार को वापस पीछे मोडकर गुलावठी की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा कर गोन्दी सलाई तिराहा, सादिकपुर पर टोयोटा करोला को घेरकर सर्तकता के साथ चैक किया गया तो उसमे हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 08 गत्ते की पेटी वेस्टो विस्की (384 पव्वे) व 100 पव्वे इम्पैक्ट विस्की शराब बरामद की गयी। बरामद शराब के साथ अभियुक्त पवन पुत्र राममेहर उर्फ रामेश्वर निवासी आरजे 19, सैनिक विहार इन्कलेव, नजफगढ, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।  
         उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0-89/15 धारा-60/72 आबकारी अधि0 व 420,465भादवि बनाम पवन उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- पवन पुत्र राममेहर उर्फ रामेश्वर निवासी आरजे 19, सैनिक विहार इन्कलेव, नजफगढ, दिल्ली।

बरामदगी का विवरणः-
1-08 गत्ते की पेटी वेस्टो विस्की (384 पव्वे) व 100 पव्वे इम्पैक्ट विस्की शराब बरामद।

Saturday, 25 April 2015

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 01 स्कार्पियो व 04 मोटरसाईकिल बरामद


हापुडः-दिनांक 24.04.2015 को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को मेरठ रोड, हिरनपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आसिम, सुरेन्द्र व वरूण उर्फ मोन्टी के कब्जे से एक स्कार्पियो गाडी नं0 डीएल-04सीएवाई-3071, एक तमंचा व दो चाकू नाजायज बरामद किये गये है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर ग्राम सौगढ से चोरी की 04 मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी दिल्ली व मेरठ से वाहन चोरी की कई घटनायें की गयी है तथा अभियुक्तगण गाडी चोरी करके सोतीगंज, मेरठ में कटवाते है। गिरफ्तार अभियुक्त आसिम थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु0अ0सं0-80/15 धारा-307 भादवि व मु0अ0सं0-81/15 धारा-414 भादवि में वांछित है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-160/15 से मु0अ0सं0-166/15 धारा-307 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट ,25/4 आर्म्स  एक्ट, 414 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत किया गया है।
नोटः-अभियुक्त आसिम थाना नौचंदी मेरठ एवं थाना कीर्तिनगर दिल्ली से तथा अभियुक्त सुरेन्द्र थाना फतेहपुर बैरी दिल्ली से वाहन चोरी के अभियोगो में पूर्व में जेल जा चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आसिम पुत्र उम्मेद अली निवासी मौ0 सलातीन कस्बा किठौर जनपद मेरठ।
2-सुरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह निवासी बैरा फिरोजपुर स्याना थाना स्याना  जनपद बुलन्दशहर।
3-वरूण उर्फ मोन्टी पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम मसूरी कुनकुरा रोड, इंचोली जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1-01 सी0एम0पी0, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस।
2-01 स्कार्पियो गाडी नं0 डीएल-04सीएवाई-3071।
3-04 मोटरसाईकिल
4-02 चाकू