Saturday, 25 April 2015

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 01 स्कार्पियो व 04 मोटरसाईकिल बरामद


हापुडः-दिनांक 24.04.2015 को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को मेरठ रोड, हिरनपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आसिम, सुरेन्द्र व वरूण उर्फ मोन्टी के कब्जे से एक स्कार्पियो गाडी नं0 डीएल-04सीएवाई-3071, एक तमंचा व दो चाकू नाजायज बरामद किये गये है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर ग्राम सौगढ से चोरी की 04 मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी दिल्ली व मेरठ से वाहन चोरी की कई घटनायें की गयी है तथा अभियुक्तगण गाडी चोरी करके सोतीगंज, मेरठ में कटवाते है। गिरफ्तार अभियुक्त आसिम थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु0अ0सं0-80/15 धारा-307 भादवि व मु0अ0सं0-81/15 धारा-414 भादवि में वांछित है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-160/15 से मु0अ0सं0-166/15 धारा-307 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट ,25/4 आर्म्स  एक्ट, 414 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत किया गया है।
नोटः-अभियुक्त आसिम थाना नौचंदी मेरठ एवं थाना कीर्तिनगर दिल्ली से तथा अभियुक्त सुरेन्द्र थाना फतेहपुर बैरी दिल्ली से वाहन चोरी के अभियोगो में पूर्व में जेल जा चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आसिम पुत्र उम्मेद अली निवासी मौ0 सलातीन कस्बा किठौर जनपद मेरठ।
2-सुरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह निवासी बैरा फिरोजपुर स्याना थाना स्याना  जनपद बुलन्दशहर।
3-वरूण उर्फ मोन्टी पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम मसूरी कुनकुरा रोड, इंचोली जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1-01 सी0एम0पी0, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस।
2-01 स्कार्पियो गाडी नं0 डीएल-04सीएवाई-3071।
3-04 मोटरसाईकिल
4-02 चाकू

Thursday, 16 April 2015


18 लाख कैश लूट की घटना का खुलासा, लूटे हुये माल सहित शातिर लूटेरा गिरफ्तार


हापुडः-दिनांक 15.04.2015 को थाना बहादुरगढ जनपद हापुड पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक साहसिक पुलिस मुठभेड में महबूब कालोनी थाना बहादुरगढ से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र कैलाश निवासी ग्राम बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त राहुल के कब्जे से थाना गजरौला जनपद अमरोहा क्षेत्रान्तर्गत हुई कैश लूट की घटना सम्बन्धित मु0अ0सं0-181/15 धारा-394 भादवि में लूटे गये 18 लाख रूपये बरामद किये गये है, एवं कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस एवं एक स्विफट कार नम्बर यूपी-14बीक्यू-4519 बरामद की गयी है व इनके 04 साथी क्रमशः प्रेम, राजकुमार, मुकेश, अंशु के पिता का नाम पता अज्ञात फरार होने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
            उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0-80/15 धारा-147,148,149,307 भादवि, मु0अ0सं0-81/15 धारा-25 आर्म्स  एक्ट व मु0अ0सं0-निल/15 धारा-411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त राहुल उपरोक्त को जेल भेजा गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- राहुल यादव पुत्र कैलाश निवासी ग्राम बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।

फरार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-प्रेम पिता का नाम पता अज्ञात।
2-राजकुमार पिता का नाम पता अज्ञात।
3-मुकेश पिता का नाम पता अज्ञात।
4-अंशु पिता का नाम पता अज्ञात।


बरामदगी मालः-
1-अभियुक्त राहुल के कब्जे से थाना गजरौला जनपद अमरोहा क्षेत्रान्तर्गत हुई कैश लूट की घटना सम्बन्धित मु0अ0सं0-181/15 धारा-394 भादवि में लूटे गये 18 लाख रूपये बरामद।
2-एक स्विफट कार नम्बर यूपी-14बीक्यू-4519 बरामद।

बरामदगी अस्लाहः-
1-एक पिस्टल 32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस।

Tuesday, 31 March 2015

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई लाखो की शराब बरामद


हापुडः- दिनांक 30.03.2015 को थाना बाबूगढ जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नहर पटरी वनखण्डा, बाबूगढ वाले रास्ते पर एक संदिग्ध आयशर  कैन्टर यूपी-14सीटी-9777 को रोककर सर्तकता के साथ चैक किया गया, तो उसमे हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 161 सफेद गत्ते की पेटी में कुल 7728 पव्वा वेस्टो विस्की व 19 पेटी कुल 228 बोतल राॅयल गोल्ड डिलक्स विस्की, 14 पेटी मेकडोवल नम्बर 1 हरियाणा मार्का शराब बरामद की गयी। बरामद शराब के साथ अभियुक्त ललित पुत्र अमर सिंह  निवासी हाजीपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया है।
                उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-111/15 धारा-60/72 आबकारी अधि0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पताः-
1- ललित पुत्र अमर सिंह निवासी हाजीपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-
1-161 सफेद गत्ते की पेटी में कुल 7728 पव्वा वेस्टो विस्की व 19 पेटी कुल 228 बोतल राॅयल गोल्ड डिलक्स विस्की, 14 पेटी मेकडोवल नम्बर 1 हरियाणा मार्का शराब बरामद।



दिनदहाडे लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार


हापुडः-दिनांक 29.03.2015 को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर  जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान शातिर  किस्म के लुटेरे दिन दहाडे लूट करने वाले चार बदमाशों  को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुकीमपुर तिराहा, गढ़मुक्तेश्वर से  गिरफ्तार किया गया है व दो अभियुक्तगण फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा भागने वाले व्यक्तियों का नाम 1-संजय पुत्र नंद किशोर  निवासी शाहपुर  चौधरी  थाना गढ़मुक्तेश्वर  जनपद हापुड, 2-सुनील पुत्र चोखेलाल निवासी शाहपुर  चौधरी  थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से एक स्विफट वी0डी0आई गाडी नं0 यूके-07 एएल-6831, एक अदद तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व तीन चाकू बरामद किये गये है। अभियुक्तगणों ने इकबाल करते हुए बताया कि उन्होने यह स्विफट गाडी दिनांक 28.03.2015 को रात्रि करीब साढे दस बजे भन्डौरा फैक्ट्री थाना बहसूमा जनपद मेरठ से चोरी की थी।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-126/15 धारा-147,148,149,307 भादवि , मु0अ0सं0-127/15 धारा-25 आर्म्स  एक्ट व मु0अ0सं0-128/15 से 130/15 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1- सुशील  पुत्र पूरन सिंह  निवासी मौ0 अमन कालोनी सरधना थाना सरधना मेरठ।
2-मुर्सलीन पुत्र मौ0 हनीफ निवासी मौ0 समर गार्डन थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
3-सोनू पुत्र घनश्याम  निवासी शिवपुरम, थाना टी0पी0 नगर जनपद मेरठ।
4-महेश  पुत्र नत्थू निवासी शाहपुर  चौधरी  थाना गढ़मुक्तेश्वर  जनपद हापुड।

फरार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-संजय पुत्र नंद किशोर निवासी शाहपुर  चौधरी  थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-सुनील पुत्र चोखेलाल निवासी शाहपुर  चौधरी   थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-
1-एक स्विफ्ट वी0डी0आई0 गाडी नं0 यूके-07 एएल-6831।
2-एक अदद तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस।
3-तीन अदद चाकू

Tuesday, 3 March 2015

    हापुड में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लूटेरे गिरफ्तार


हापुडः- आज दिनांक 03.03.2015 को थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा हापुड-किठौर रोड छोईया पुल जंगल ग्राम गोहरा आलमगीरपुर से मुखबिर की सूचना पर बाद पुलिस मुठभेड 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से निम्न वाहन तथा अवैध अस्लाह बरामद हुये है। 
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-40/15 धारा-307,413,414भादवि  तथा मु0अ0सं0-41/15 धारा-25 आर्म्स  एक्ट तथा मु0अ0सं0-42/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट , मु0अ0सं0-43/15 धारा-25/4 आर्म्स  एक्ट तथा मु0अ0सं0-44/15 धारा-25/4 आर्म्स  एक्ट पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि (1)-दिनांक 12.02.2015 को ग्राम भैना थाना बहादुरगढ के पास ओम पेट्रोल पम्प के कर्मचारी से 02 लाख 90 हजार रूपये की लूट का इकबाल किया तथा इस सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0-35/15 धारा-392 भादवि पंजीकृत है, तथा (2)-दिनांक 28.02.2015 को ग्राम भैना थाना बहादुरगढ के पास 02 जोडी कुण्डल, पायजेब को झपटकर ले गये थे, इस सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0-48/15 धारा-356 भादवि पंजीकृत हुआ तथा (3)- दिनांक 19.12.2014 को थाना सिम्भावली के ग्राम सिखैडा से देवेन्द्र त्यागी व सुरेन्द्र त्यागी के घर चोरी करने का इकबाल किया है, इस सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-372/14 धारा-380 भादवि पंजीकृत है तथा दिनांक (4)- 11.02.2015 को कस्बा सिम्भावली रेलवे रोड के पास 1830  बजे  हुई लूट का इकबाल किया हैं इस सम्बन्ध में  थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-43/15 धारा-392 भादवि पंजीकृत है तथा (5)- दिनांक 24.02.2015 को शाम करीब 1730  बजे जंगल ग्राम शोभी गंग नहर पटरी से थाना हाफिजपुर से एक मोटरसाईकिल नई हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस को चोरी करना इकबाल किया है इस सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0-52/15 धारा-379 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-शाहनूर पुत्र अबरार निवासी जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2-कलुवा पुत्र मन्जूर निवासी जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3-नदीम पुत्र इन्तजार निवासी अठसैनी थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
4-वसीम पुत्र जीमल निवासी जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।

बरामदगी अस्लाहः-
1-01 अदद बन्दूक 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
2-01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
3-01 चाकू।
4-01 छुरा।

बरामदगी मालः-
1-मोटरसाईकिल बजाज पल्सर 180 सीसी रंग काला नम्बर डीएल-7एसबीपी-4856
2- मोटरसाईकिल बजाज पल्सर रंग नीला नम्बर यूपी-16एजे-4415
3-एक इंजन मो0 सा0 बजाज पल्सर 150 सीसी DJGBPF98689 ।
4-एक मो0सा0 का चेसिस नम्बर MBLHA 10ABC 9 A  13245 ।
5-एक मो0सा0 का चेसिस नम्बर MBLHA 10AWCHJ 08686 ।
6-10 हजार रूपये थाना बहादुरगढ पेट्रोल पम्प पर हुई लूट से सम्बन्धित।

Tuesday, 17 February 2015


अंतर्राज्यीय  लुटेरों का पर्दाफाश 03 लुटेरे माल व गाडियो सहित गिरफ्तार


हापुडः- क्षेत्र में बढते हुए अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा हापुड पुलिस एवं स्वेट टीम का संयुक्त गठन किया गया। दिनांक 16.02.2015  को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली रोड स्थित मैरिनो फैक्ट्री के पास बन्द पडे खण्डहर नुमा अहाते के अन्दर घेरा बन्दी बाद मुठभेड 03 अभियुक्तगण 1-आजम खां पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम बागडपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड, 2-सिराजुददीन पुत्र कलुवा निवासी आड थाना मुण्डाली जनपद मेरठ 3-इकराम पुत्र कमरूददीन निवासी रामबाग कालोनी थाना नौचंदी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 01 बुलेरो, 01 ट्रैक्टर , 01 आल्टो कार03 इन्वर्टर बरामद किये गये हैं। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0-152/15से 155/15 तक धारा-147,148,149,307,411 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।
             अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा चोरी की कई घटनायें की गयी है। अभियुक्तगणों द्वारा चोरी की घटनाओ को स्वीकार करते हुए बताया गया कि बरामद बुलेरो गाडी नं0 यूपी-14 बीएन-9785 दिनांक 02.02.2015 को थाना हापुड नगर के क्षेत्र अतरपुरा चैपला के पास से, ट्रेक्टर प्रीत माॅडल 5049 आई को हमने दिनांक 07.02.2015 थाना बछराऊ जनपद अमरोहा क्षेत्र से अपने भागे साथी पप्पू व छोटन के साथ ग्राम महमूदपुर पटटी से, मोटरसाईकिल पेशन प्रो नं0 यूपी-37ए-3832 को थाना पिलखुवा क्षेत्र से, 03 इन्वर्टर दिनांक 28/29.12.2014 को थाना हापुड देहात क्षेत्र से चोरी किया गया था।
अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आजम खां पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम बागडपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2-सिराजुददीन पुत्र कलुवा निवासी आड थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3-इकराम पुत्र कमरूददीन निवासी रामबाग कालोनी थाना नौचंदी जनपद मेरठ।

फरार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-पप्पू पुत्र कमरूददीन निवासी रामबाग कालोनी थाना नौचंदी जनपद मेरठ।,
2-छोटन पुत्र बाबुददीन निवासी आड थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।

बरामदगी मालः-
1-एक ट्रैक्टर प्रीत माॅडल 5049 आई इस ट्रैक्टर को अभियुक्तगण 07.02.2015 को थाना बछराऊ जनपद अमरोहा क्षेत्र से अपने भागे साथी पप्पू व छोटन के साथ ग्राम महमूदपुर पटटी से चोरी करना बताया जिसके सम्बन्ध में थाना बछराऊ मु0अ0सं0-33/15 धारा-379 भादवि पंजीकृत हुआ।
2-एक मो0सा0 पेशन प्रो नं0 यूपी-37ए-3832 थाना पिलखुवा क्षेत्र से चोरी करना बताया, जिसके सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर अभियोग पंजीकृत है।
3-एक बुलेरो नं0 यूपी-14बीएन-9785 दिनांक 02.02.2015 को थाना हापुड नगर अतरपुरा चैपला के पास से चोरी करना बताया, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0-118/15 धारा-379 भादवि पंजीकृत हुआ।
4-एक आल्टो कार नं0 यूपी-15बीएन-1574  जिसे घटना में प्रयुक्त किया जाता रहा है, बरामद की गई।
5-तीन इन्वर्टर दिनांक 28/29.12.2014 को थाना हापुड देहात क्षेत्र से चोरी किये गये, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-482/14 धारा-380 भादवि पंजीकृत हुआ।

Tuesday, 6 January 2015

               
                         दिनांकः02/03-01-2015 को मौहल्ला गणेशपुरा में हुई लूट सहित हत्या का पर्दाफाश 


हापुडः-दिनांक 03.01.2015 को श्री महेश पुत्र महावीर निवासी मौ0 गणेशपुरा ने थाना हापुड नगर पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 02/03-01-2015 को वह अपने पुत्र अंकित के साथ मकान के नीचे कमरे में तथा ऊपरी मंजिल के कमरे में उसकी पत्नी सुलेन्द्री, पुत्री नीतू , प्रियंका तथा पुत्र अंकुर सोये हुए थे। करीब एक बजे रात्रि 03-04 बदमाश ऊपर के कमरे में पहुंचे तथा प्रियंका के साथ सो रही नीतू को चारपाई से उठाकर बाहर छत पर नीतू के ऊपर मिटटी का तेल डालकर जला दिया तथा बदमाश 14 हजार रूपये नगद व पत्नी की पाजेब लूटकर ले गये परन्तु सोने के कुण्डल नही ले जा पाये। सूचना पर अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक हापुड नगर द्वारा प्रारम्भ की गयी। 
जनपद के घनी आबादी क्षेत्र में हुई इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक, हापुड महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक हापुड के कुशल मार्गदर्शन में श्री विशाल यादव क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें श्री राजेन्द्र सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक, श्री विजय कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक, श्री हरपाल सिंह उपनिरीक्षक एवं कर्मठ पुलिस कर्मियो को नामित करते हुए घटना के अनावरण का दायित्व सौंपा गया।
       आज दिनांक 06.01.2015 को तकनीकी साधनो का प्रयोेग करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गौरव चौधरी पुत्र श्री सतीश चौधरी निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड को ओ0पी0सी0 सिनेमा के पास दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में अशोक कालोनी के गेट पर डियूटी करता था। उस कालोनी में झाडू पोछा का काम करने वाली नीतू पुत्री महेश निवासी मौ0 गणेशपुरा से मौहब्बत हो गई। कई बार वह चोरी छुपे उसके घर व बाहर मिलता भी रहा। नीतू उससे अत्यधिक प्रेम करने लगी थी व उससे कहती रहती थी कि यदि तुमने मुझसे शादी नही की तो में आग लगाकर अपनी जान दे दूंगी, इस प्रकार नीतू शादी करने के लिए गौरव पर दवाब बनाने लगी। घटना के दिन दिनांक 02.01.2015 को नीतू ने रात लगभग 11-30 बजे फोन करके गौरव को अपने घर बुलवाया तथा भैंस वाले कमरे का दरवाजा खोलकर घर के अन्दर बुला लिया, दोनो के मध्य विवाह एवं घर से भाग जाने के सम्बन्ध में झगडा हुआ। गौरव द्वारा मृतका नीतू को साथ न ले जाने एवं विवाह के लिए तैयार न होने के कारण छत पर जाकर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली