Monday, 27 June 2016


हापुड नगर पुलिस ने बन्टी गैंग के तीन शातिर लूटेरों को मय 01 पल्सर मोटरसाईकिल, लूटी गई चैन तथा 02 तमंचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया-



आज दिनांक 27.06.2016 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद हापुड के निर्देशानुसार लूटेरों /गैंगों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में हापुड नगर पुलिस द्वारा बन्टी गैंग के तीन शातिर लूटेरों को प्रीत बिहार गन्दे नाले के पास रेलवे पुल के नीचे से पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण 1-हरिओम त्यागी 2-राहुल बाल्मीकि 3-अजय कश्यप बन्टी गैंग के सक्रिय सदस्य है, बन्टी द्वारा दिनांक 07.05.2016 को मोदीनगर पुल के नीचे गोली मारकर फाईनेन्स कम्पनी के कर्मचारी के साथ लूटपाट की थी, जो इस समय मुजफ्फरनगर जेल में बन्द है गिर0 अभियुक्त हरिओम त्यागी व अजय कश्यप द्वारा दिनांक 12.06.2016 को तहसील चैपले पर एक महिला की चैन लूटी थी जो अभियुक्त हरिओम की निशानदेही पर बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि सैक्टर 63 नोएडा में 05 लाख की घटना को अन्जाम देने जा रहे थे, इन अभियुक्तों पर आसपास के जनपदों में कई लुट के मुकदमें पंजीकृत है जिसके बारे में जानकारी की जा रही है-
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-हरिओम त्यागी पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम कनिया कल्याणपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2-राहुल बाल्मीकि पुत्र चन्दर बाल्मीकि निवासी ए-17 मौहल्ला पप्पू कालौनी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद।
3-अजय कश्यप पुत्र छोटे कश्यप निवासी मौहल्ला शिवनगर गढ फाटक के पास थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
बरामदगीः-
1-एक पल्सर मोटरसाईकिल जिस पर सैन्ट्रो कार का नम्बर अंकित है।
2-दो तमंचे 315 बोर मय 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस तथा 01 चाकू नाजायज।
3-मु0अ0सं0 418/16 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटी गई चैन।

Friday, 24 June 2016

05 हजार का ईनामी तथा थाना बहादुरगढ जनपद हापुड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/16 धारा 392/411/120बी भादवि का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-

PRO CELL HAPUR's photo.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में चलाये जा रहे पुरूस्कार घोषित ईनामीे वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के आदेश के अनुपालन में दिनांक 23.06.2016 को थाना हाजा से सम्बन्धित 05 हजार रूपये का ईनामी एंव मु0अ0सं0 171/16 धारा 392/411/120बी भादवि का वांछित अभियुक्त सोनू को जखैडा तिराहा स्याना रोड थाना क्षेत्र बहादुरगढ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से लूटे गये कैश से सम्बन्धित माइक्रोफाईनेन्स कम्पनी की मोहर लगी नगदी बरामद हुयी है। अभियुक्त कुल्दीप गैंग का सदस्य है, अभियुक्त के 04 साथी 1-कुल्दीप जाटव पुत्र वीर सिंह निवासी गहना भीमपुर दोनाहा थाना जहांगीराबाद जनपद बु0शहर 2-भूरा उर्फ हरवीर पुत्र सुरेश नाई निवासी उपरोक्त 3- छुटवा उर्फ यतेन्द्र पुत्र नेपाल सिंह निवासी उपरोक्त 4- धीमर पुत्र ओमी निवासी कुटवाया थाना ककोड जनपद नोएडा जो पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1-सोनू पुत्र विनय कुमार नट निवासी ग्राम जखैडा रहमतपुर थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 171/16 धारा 392/411/120बी भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 868/15 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद हापुड।

एक शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी 04 मोटरसाईकिल बरामद-

PRO CELL HAPUR's photo.


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वाहन चोर की धडपकड अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के नेतृत्व में टीम गठित श्री दीक्षित कुमार त्यागी थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ सलाई नहर पुल पर चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान एक शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर सहदेव उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सोनपुर थाना बिसरख जनपद नोएडा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
                 अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है जिसके कब्जे से चोरी 04 मोटरसाईकिल बरामद।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1-सहदेव उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सोनपुर थाना बिसरख जनपद नोएडा।
बरामदगीः-
1- हीरो होण्डा सीडी डीलक्स नम्बर यूपी 16 डब्ल्यू 8284(थाना फेस टू के क्राईम न0 489/15 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित)
2-पैशन प्रो रंग लाल नम्बर डीएल 15टी 6146।
3-बजाज प्लेटिना नम्बर डीएल 5 एस एए 9114।
4-स्पलेण्डर रंग काला नम्बर डीएल 5 एस एए 7264।
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 489/15 धारा 379 भादवि थाना फेस टू नोएडा।
2-मु0अ0सं0 266/16 धारा 379/411/414 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/16 धारा 393, 307 भादवि का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

PRO CELL HAPUR's photo.

दिनांक 19.06.2016 की शाम करीब 08ः00 बजे कस्बा गढमुक्तेश्वर, गढ चैपला मेरठ रोड पर स्थित किराना व्यापारी श्री नितेश कुमार पुत्र श्री नानक चन्द निवासी दुर्गा कालौनी मेरठ रोड गढमुक्तेश्वर अपनी दुकान बन्द कर अपने घर के लिये ज्यों ही आगे बढे उसी समय मोटरसाईकिल सवार 03 बदमाश अचानक उनके पास आकर रूके। उनमें में से 02 बदमाश मो0 सा0 से उतर कर वादी के हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया तो वादी श्री नितेश कुमार ने शोर मचा दिया जिसे सुनकर आसपास के राहगीर उन्हें बचाने के लिये दौडे, व्यापारी श्री नितेश कुमार ने अपना थैला नहीं छोडा बदमाशों ने लोगों को अपनी तरफ आता देख भागने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने हिम्मत कर बदमाशों को पकडना चाहा तो बदमाशों द्वारा वादी व अन्य लोगों पर जान से मारने की नियत से कई फायर किये गये और फायर करते हुये बदमाश मो0सा0 से मेरठ रोड की तरफ भागे । गस्त कर रही पुलिस ़़द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन बदमाश मुख्य सडक से अलग होकर अॅधेरे का फायदा उठाते हुये जंगल के रास्तों से भागने में सफल रहे। इसके सम्बन्ध में वादी श्री नितेश द्वारा थाना गढमुक्तेश्वर मु0अ0सं0 280/16 धारा 393/307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
उक्त घटना को स्थानीय पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में अभियुक्तों की पतारसी व तलाश शुरू कर दी गई, दौरान पतारसी सूत्रों द्वारा मालूम हुआ कि व्यापारी के साथ लूट का असफल प्रयास शातिर लूटेरा सूफी उर्फ खिलाफत पुत्र शराफत तथा उसके दो साथियों ने किया था जिसके विरूद्ध दिल्ली, उत्तराखंड सहित बरेली, बु0शहर, हापुड आदि जिलों में लूट डकैती इत्यादि के कई मुकदमें दर्ज है।

दिनांक 24.06.2016 की सुबह सूत्रों द्वारा मालूम हुआ कि उक्त घटना में वांछित शातिर लूटेरा सूफी उर्फ खिलाफत एक पैशनप्रो मो0सा0 से मेरठ रोड तरफ से गढ को किसी घटना को अंजाम देने आ रहा है, इस सूचना पर शाहप ुर मोड के पास उसकी तलाश में निकली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकडने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर अचानक मो0सा0 मोडकर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा उसे समय करीब 09ः00 बजे दबोच लिया गया।

बरामदगीः-
1- एक देशी तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस।
2-एक मोटरसाईकिल पैशन प्रो बिना नम्बर।
आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 04/10 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना औरंगाबाद जनपद बु0शहर।
2-मु0अ0सं0 163/12 धारा 395/412 भादवि थाना भगवानपुर रूडकी, हरिद्वार उ0खण्ड।
3- मु0अ0सं0 373/14 धारा 392/411 भादवि थाना फरीदनगर जनपद बरेली।
4- मु0अ0सं0 367/14 धारा 379/411 भादवि थाना फरीदनगर जनपद बरेली।
5- मु0अ0सं0 398/09 धारा 395/412 भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
6- मु0अ0सं0 75/09 धारा 482/411 भादवि थाना बदरपुर दिल्ली।
7- मु0अ0सं0 247/11 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बदरपुर दिल्ली।
8- मु0अ0सं0 280/16 धारा 393/307 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
9- मु0अ0सं0 280/16 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
10- मु0अ0सं0 294/16 धारा 307/420/414 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों को सूचना देकर अपराधिक इतिहास एकत्र किया जा रहा है-

थाना पिलखुवा जनपद हापुड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 271/16 धारा 302,394,396 भादवि का अनावरणः-

PRO CELL HAPUR's photo.

1-दिनांक 15.06.2016 को रात्रि में ग्राम हिम्मतनगर आजमपुर में दो घरों में घुसकर बदमाशों ने 06 व्यक्तियों को घायल कर दिया तथा जिसमे 02 महिला एवं 01 पुरूष की हत्या हो गयी थी। उक्त सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 271/16 धारा 302,394 भादवि पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के दौरान धारा 396 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा उक्त अभियोग में शीघ्र अनावरण तथा माल व मुलाजिमान की पतारसी सुरागरसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आदेश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। दिनांक 11.06.2016 को थाना अगौता बु0शहर की पुलिस द्वारा अभियुक्त जसवीर व पिन्टू ने थाना पिलखुवा जनपद हापुड के गांव देहपा की घटना का इकबाल किया तथा अपने साथ उक्त घटना में अभियुक्त प्रमोद पुत्र रतिराम, रति पुत्र बनी सिंह, पूजा उर्फ कृष्णपाल पुत्र कृपाल सिंह व पुष्पेन्द्र पुत्र समुआ निवासीगण हैदरनगर थाना हापुड नगर को सम्मिलित होना बताया है, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उचित निर्देश दिये गये है।
आज दिनांक 20.06.2016 को दौराने तलाश वांछित अभियुक्त थाना पिलखुवा की पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रमोद व रति को निजामपुर बस स्टैण्ड से मुखबिर की सूचना पर किया गया।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 
1- प्रमोद पुत्र रतिराम निवासी हैदरनगर थाना हापुड नगर।
2- रति पुत्र बनी सिंह निवासी हैदरनगर थाना हापुड नगर। 

बरामदगीः-
1-अभियुक्त प्रमोद से एक मोबाईल व 6300 रूपये बरामद।
2-अभियुक्त रति से एक फोटो पहचान पत्र व 8700 रूपये बरामद।
2-अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्री विशाल यादव क्षेत्राधिकारी हापुड नगर के मार्गदर्शन में थाना हापुड नगर में नियुक्त उ0नि0 श्री नफीस अहमद मय हमराही फोर्स के चैकिंग वाहन में चैकी नगौला क्षेत्र में मामूर थे, दौराने चैकिंग जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना पिलखुवा क्षेत्र ग्राम देहपा में दिनांक 15.05.2016 को हुई हत्या सहित डकैती से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण उर्फ पूजा पुत्र कृपाल निवासी हैदरनगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड कहीं घटना करने के उद्देश्य से असलहा सहित जा रहा है, मुखविर की सूचना के आधार पर पूजा उर्फ कृष्ण को सरावा चैराहा के पास से मय एक तमंचा, 02 कारतूस के साथ दिनांक 20.06.2016 को गिरफ्तार किया गया

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- कृष्ण उर्फ पूजा पुत्र कृपाल निवासी हैदरनगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

बरामदगीः-
1- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस 315 बोर।

आज दिनांक 20.06.2016 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा हापुड टीम की महिला खिलाडियों उत्तर प्रदेश की 42 वीं कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश की 42 वीं कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में दिनांक 06.06.2016 से दिनांक 09.06.2016 तक हुआ जिसमें मेरठ जोन की टीम द्वारा कुश्ती व जूडो में 12 मेडल (गोल्ड-04 सिल्वर-03 कांस्य-05) पदक हासिल किये गये।
आयोजित प्रतियोगिता में जनपद हापुड के निम्नलिखित खिलाडियों द्वारा पदक प्राप्त किये गये, जिनका विवरण निम्नवत् हैं-
1- गोल्ड मेडेलिस्ट- म0का0 पूनम तोमर एवं म0का0 मंजू सिंह ( 02 मेडल)।
2-सिल्वर मेडेलिस्ट-म0का0 कुसुमलता तोमर ( 01 मेडल)।
3- ब्रोन्ज मेडेलिस्ट- म0का0 संगीता यादव एंव म0का0 अंशु गोलियान ( 02 मेडल)।

Friday, 17 June 2016

आज दिनांक 17.06.2016 को पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड महोदया के द्वारा क्राईम मीटिंग के दौरान जनपद हापुड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत किया गया।