Wednesday, 20 June 2018

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने ए.टी.एम बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही पर 12 एटीएम व एक तमंचा मय कारतूस बरामदः-

संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह कोतवाली हापुड नगर द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी के साथ वर्तमान में प्रचलित एटीएम बदलकर हो रहे फ्राड को चुनौती रूप में स्वीकार करते हुए प्रत्येक स्तर से सुरागरसी-पतारसी करने हेतु दिनांक 19.06.2018 को थाना स्थानीय से उ0नि0 श्री सरवन गौतम को मय फोर्स के आस-पास के बैंको के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग व एटीएम से खाताधारक का एटीएम बदलकर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति की सुरागरसी पतारसी में मामूर किया गया था। समय करीब 16-40 बजे ओरियन्टल बैंक आॅफ कामर्स बुलन्दशहर रोड के एटीएम बूथ के पास से मुखबिर से एक इसी प्रकार के अपराध करने अपराध कारित करने वाले अपराधी की सूचना पर अभियुक्त लाल सिह पुत्र फक्कड सिंह को गिरफ्तार किया गया।
 
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि वह बैंको के एटीएम बूथों के पास खडा होकर एटीएम से पैसा निकालने वालों पर निगाह रखता था, जब वह देेेेख लेता कि किसी व्यक्ति को पैसा निकालने में समस्या आ रही है तो वह मदद करने के बहाने एटीएम का पिन कोड पता कर व दूसरा उसी बैंक का एटीएम बदलकर खाताधारक के पैसे एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था। सहारनपुर के आसपास के क्षेत्र में उसके द्वारा कई घटनाए उपरोक्त प्रकार की कारित की गयी है जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।
कृत कार्यवाही का विवरणः-
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर अभियुक्त लाल सिंह उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 519/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट व मु0अ0सं0 520/18 धारा 417/419/420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-लाल सिंह पुत्र फक्कड सिंह निवासी ग्राम चन्दपुर मजाबता थाना बडगांव जनपद सहारनपुर।

बरामदगी का विवरणः-
1-विभिन्न बैंको के 12 एटीएम।
2-एक तमंचा मय कारतूस।

Tuesday, 12 June 2018

प्रैस नोट जनपद हापुड़ पुलिस दिनांकः- जून 12, 2018
’’थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चोरी की 12 मोटर साईकिल एवं एक अद्द चाकू सहित तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार’’ः-
 संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी गढमुक्तेश्वर के कुशल पर्यवेक्षण में विगत दिनों कस्बा गढमुक्तेश्वर में दो पहिया/चार पहिया वाहनों की बढ़ रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन अभियान में दिनांक 11-06-2018 को स्याना चैपला पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी तीन मोटर साईकिल संदिग्ध सिम्भावली की तरफ से आती दिखाई दीं, जिन पर एक-एक व्यक्ति सवार थे, पास आने पर रोका गया। मौके से तीनों मोटर साईकिल पर सवार चालकों को हिरासत पुलिस में लेकर पूछताछ की गयी, जिनके कब्जे से विभिन्न थानाक्षेत्रों से चोरी की 12 मोटर साईकिल एवं एक अद्द चाकू नाजायज बरामद हुए।
 कृत कार्यवाही का विवरणः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 278/18 से 279/18 धारा 420,411,414,34 भादवि व 25/4 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण ने कडाई से पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने इन मोटर साईकिलों को हापुड़ से चोरी, जिन्हें बेचने के लिये इकठ्ठा किये हुए थे। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो हाईवे, कस्बा व विभिन्न स्थानों से मोटर साईकिल चोरी कर बेचे देने की घटनाओं को अन्जाम देते हैं।
 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-जितेन्द्र उर्फ टिम्बल पुत्र अमीचन्द निवासी जनूपुरा थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-अमित पुत्र कान्ति निवासी नीमका थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
3-अवी पुत्र सत्यभान निवासी बागवाली काॅलोनी, नक्क कुआ कस्बा व थाना गढमुक्तेश्वर, हापुड।
 बरामदगी का विवरणः-
1-मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर- यूपी 15सीएम 4740 सम्बन्धित मु0अ0सं0 181/18 धारा 379 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-मो0सा0 होण्डा प्लस-यूपी 14एएम 8378 सम्बन्धित मु0अ0सं0 412/16 धारा 379 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3-मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर-यूपी 14सीएच 7036 सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/18 धारा 379 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
4- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस-यूपी 14एजैड 9314 सम्बन्धित मु0अ0सं0 1305/17 धारा 379 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस-डीएल 5एसएडी 1408 सम्बन्धित मु0अ0सं0 140/18 धारा 379 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
6- सात अन्य चोरी की मोटर साईकिल बिना नम्बर बरामद।
7- एक अद्द चाकू नाजायज बरामद।
 गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
जितेन्द्र उर्फ टिम्बल पुत्र अमीचन्द निवासी जनूपुरा थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुडः-
1-मु0अ0सं0 278/18 धारा 420,411,414,34 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 279/18 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
अमित पुत्र कान्ति निवासी नीमका थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठः-
1-मु0अ0सं0 278/18 धारा 420,411,414,34 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
अवी पुत्र सत्यभान निवासी बागवाली काॅलोनी, नक्क कुआ कस्बा व थाना गढमुक्तेश्वर, हापुडः-
1-मु0अ0सं0 278/18 धारा 420,411,414,34 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
2- कां0 352 सोनू कुमार थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3- कां0 506 हरेन्द्र कुमार थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
4- कां0 744 सन्दीप कुमार थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
5- कां0 499 राकेश कुमार थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।

Monday, 11 June 2018

थाना पिलखुवा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर 02 तमंचे 04 जिंदा, 02 खोखा कारतूस व नाजायज चाकू बरामदः-

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11.06.2018 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बदमाशों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार के निर्देशन में उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह मय हमराही फोर्स के चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व शान्ति व्यवस्था अन्दर इलाका थाना हाजा में मामूर थे, कि जरिये मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ बदमाश मौहल्ला प्रहलाद  नगर के पास सुनसान इलाके में ट्यूबेल के पास बैठे लूट की योजना बना रहे है के सूचना पर समस्त पुलिस बल द्वारा साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों को घेर कर ललकारा तो गिरफ्तारी से बचने के लिये बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस द्वारा अपने आप को बचाते हुए तीन बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ करने पर बताया कि एनएच-24 खेडा पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना करने की योजना बना रहे थे व अपने साथियों का इन्तजार कर रहे थे  तथा अभियुक्तगणों द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/18 धारा 394 भादवि का इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक 27.03.2018 को कस्बा पिलखुवा  से सिखेडा रोड पर मोटरसाईकिल सवार से 2400 रू0 मोटरसाईकिल लूटी गयी थी।
कृत कार्यवाही का विवरणः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 261/18 धारा 398/401/307 भादवि व मु0अ0सं0 262/18 से 264/18 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-विक्की उर्फ बे्रटली पुुत्र सुशील तौमर निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
2-मनव्वर पुत्र शेरदीन धोबी  निवासी कुरथल थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर।
3-रोहित चैहान पुत्र हरिओम  निवासी कुराली थाना जानी जनपद मेरठ।
बरामदगी का विवरणः-
1-02 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 04 जिंदा, 02 खोखा कारतूस।
2-एक चाकू नाजायज ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
विक्की उर्फ बे्रटली पुुत्र सुशील तौमर निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद-
1-मु0अ0सं0 261/18 धारा 398/401/307 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 262/18 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0108/18 धारा 394 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।

मनव्वर पुत्र शेरदीन धोबी निवासी कुरथल थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर-
1-मु0अ0सं0 261/18 धारा 398/401/307 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 263/18 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0108/18 धारा 394 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।

रोहित चैहान पुत्र हरिओम निवासी कुराली थाना जानी जनपद मेरठ-
1-मु0अ0सं0 261/18 धारा 398/401/307 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 264/18 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।

Friday, 8 June 2018

प्रैस नोट हापुड़ पुलिस दिनांकः- जून 08, 2018
’’थाना धौलाना पुलिस ने चोरी/लूट की योजना बनाते समय तमंचा मय कारतूस व चोरी के सामान सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार’’:-

Image may contain: 5 people, people smiling, people standing
 संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित व अपराधियों की धरपकड/गिरफ्तारी के अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक धौलाना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को रवाना किया गया, जिसमें उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह, एचसीपी सोहनवीर सिंह, कां0 776 अमित, कां0 603 विष्णुचन्द गश्त व चैकिंग में नहर पुल सपनावत में मामूर थे कि समय करीब 23ः11 बजे मुखबिर की सूचना पर नहर की पट्टी ब्रजनाथपुर मिल की तरफ एक अभियुक्त परवेज पुत्र फकीरा निवासी नहाली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को चोरी/लूट की योजना बनाते समय मय तमंचा व कारतूस ़315 बोर के गिरफ्तार किया गया एवं इसके अन्य 02 साथी मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 228/18 धारा 380,411,414,457 भादवि से सम्बन्धित चोरी किया हुआ माल एक मोबाईल फोन ओप्पो, एक कम्प्यूटर लेजर का रिसीवर बरामद हुए। 
 कृत कार्यवाही का विवरणः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना धौलाना पर मु0अ0सं0 249/18 से 250/18 धारा 398/401 भादवि व 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- परवेज पुत्र फकीरा निवासी नाहली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद। 
 बरामदगी का विवरणः-
1- एक तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस ़315 बोर।
2- एक मोबाईल फोन ओप्पो।
3- एक कम्प्यूटर लेजर का रिसीवर।
 अभियुक्त परवेज उपरोक्त का पूर्व आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 142/12 धारा 498/411 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
2- मु0अ0सं0 143/12 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
3- मु0अ0सं0 82/12 धारा 379 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
4- मु0अ0सं0 130/12 धारा 379/411 थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
5- मु0अ0सं0 197/12 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
6- मु0अ0सं0 222/12 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
7- मु0अ0सं0 181/12 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
8- मु0अ0सं0 227/12 धारा 323,307,504 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
9- मु0अ0सं0 01/13 धारा 110जी दं0प्र0सं0 थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
10-मु0अ0सं0 87/13 धारा 392 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
11- मु0अ0सं0 364/13 धारा 398,412,120बी भादवि थाना दौराला जनपद मेरठ।
12- मु0अ0सं0 367/13 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना दौराला जनपद मेरठ।
13- मु0अ0सं0 339/14 धारा 380,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
14- मु0अ0सं0 228/18 धारा 380,411,414,457 भादवि थाना धौलाना जनपद हापुड।
15- मु0अ0सं0 249/18 धारा 398,401 भादवि थाना धौलाना जनपद हापुड।
16- मु0अ0सं0 250/18 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह थाना धौलाना जनपद हापुड।
2- एचसीपी 07 सोहनवीर सिंह थाना धौलाना जनपद हापुड।
3- कां0 776 अमित कुमार थाना धौलाना जनपद हापुड।
4- कां0 603 विष्णु चन्द थाना धौलाना जनपद हापुड।
थाना हापुड नगर/स्वाट टीम ने दिनांक 24.05.2018 को थाना हापुड नगर क्षेत्र में दिनदहाडे लूट के प्रयास में दिल्ली पुलिस के एएसआई की गई हत्या का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामदः-



घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 24.05.2018 को वादी श्री गौरव त्यागी पुत्र अनिल कुमार त्यागी निवासी ग्राम नगौला थाना हापुड नगर जनपद हापुड ने सूचना दी कि उसके ताऊ सुधीर कुमार त्यागी पुत्र सुखवीर सिंह त्यागी जो दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर नियुक्त थे। वह अपनी मोटरसाईकिल से स्वयं व पत्नी श्रीमती नीरज व पुत्री के साथ खरीददारी करके वापस लौट रहे थे , दोपहर 02ः00 बजे रास्ते में मौजूद बदमाशों ने रोककर लूटने की कोशिश की व मारपीट की तथा विरोध करने पर बदमाशों ने एएसआई सुधीर कुमार को गोली मार दी  जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 449/18 धारा 393/302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना व तलाश प्रारम्भ की गयी।

कृत कार्यवाही का विवरणः-
इस दिनदहाडे हाई प्रोफाईल मर्डर के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महादेय के निर्देशन में , अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में श्री  महावीर सिंह प्रभारी निरीक्षक हापुड नगर द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के साथ इस घटना के शीघ्र व सही अनावरण के लिए दिन-रात अथक प्रयास किया गया तथा स्थानीय जनपदीय स्वाट टीम के साथ समन्वय स्थापित कर जनसहयोग प्राप्त करके तथा मुखबिरों का विश्वास प्राप्त करते हुए दिनांक 07.06.2018 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हापुड नगर के नेतृत्व में गठित थाना स्तरीय टीम व स्वाट टीम ने कठिन परिश्रम व अथक प्रयास के सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त मोबीन को घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर नाजायज व कारतूस व दूसरे अभियुक्त दीनू को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
अभियुक्तगणों से पूछताछ की गई तो बताया कि घटना में उनका तीसरा साथी खेम सिंह भी शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रयास जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-मोबीन पुत्र बने उर्फ बनी सिंह निवासी हैदर नगौला थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-दीनू पुत्र शीशपाल निवासी ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।

फरार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-खेम सिंह बाबरिया पुत्र पदम सिंह निवासी खानपुर जाटान थाना झिंझाना जनपद मु0नगर।

बरामदगी का विवरणः-
1-उक्त घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल 32 बोर एंव 03 कारतूस अभियुक्त मोबीन उपरोक्त के कब्जे से बरामद।

अभियुक्तगणों का पूर्व आपराधिक इतिहासः-
मोबीन पुत्र बने उर्फ बनी सिंह निवासी हैदर नगौला थाना हापुड नगर जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0  138/10 धारा  395,412 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
2- मु0अ0सं0  145/10 धारा  41/102 सीआरपीसी थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
3- मु0अ0सं0  150/10 धारा 4/25  थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
4- मु0अ0सं0  190/10 धारा 2/3 गेैंगस्टर एक्ट थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
5-मु0अ0सं0 449/18 धारा 393,302 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6-मु0अ0सं0 487/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

दीनू पुत्र शीशपाल निवासी ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद-
1- मु0अ0सं0 449/18 धारा 393,302 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 263/17 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।

Wednesday, 6 June 2018

हापुड नगर पुलिस ने दिनदहाडे ई-रिक्शा चोरी करके भाग रहे 03 शातिर चोरों को एक घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 02 ई-रिक्शा व 02 नाजायज चाकू बरामदः-


संक्षिप्त विवरणः-
   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापुड द्वारा चलाये जा रहे अपराध विरोधी अभियान में दिनांक 06.06.2018 की प्रातः 10ः00 बजे श्रीमान क्षेत्राधिकारी हापुड व प्रभारी निरीक्षक हापुड नगर के निर्देशन में उ0नि0 श्री सरवन गौतम मय फोर्स साथ प्रातः चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति एंव बैंक चैकिंग चोकी क्षेत्र में मामूर थे। द्वारा आरटी सैट कन्ट्रोल रूम हापुड समय 12ः25 बजे सूचना मिली कि ईदगाह रोड बर्फ खाने के सामने से मोनू पुत्र कल्लू निवासी गली नम्बर-01 मजीदपुरा थाना हापुड नगर अपनी मयूरी खडी कर टायलेट कर रहा था कि तीन जवान उम्र के लडके ई-रिक्शा को चोरी करके शिवगढी एचपीडीए की तरफ भागे है। इसी सूचना पर मैं उ0नि0 श्री सरवन गौतम मय पीसी के मय कालर मोनू के साथ चैकिंग करता हुआ शिवगढी के आगे एचपीडीए सीमेण्ट गोदाम के सामने से तीन चोरों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है इससे पहले मेरठ से भी ई-रिक्शा चोरी कर चुके है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-वकील पुत्र यासीन निवासी मोती काॅलोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-शाहरूख पुत्र सलीम निवासी मोती काॅलोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3-फुरकान उर्फ चैंटा पुत्र रसीद निवासी मोती काॅलोनी सिकन्द गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-
1-02 मयूरी (ई-रिक्शा)।
2-02 नाजायज चाकू।

हापुड़ पुलिस दिनांकः- जून 05, 2018
थाना हापुड नगर पुलिस ने एक शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक मैजिक पैन, आधार कार्ड एंव पैन कार्ड की छायाप्रति बरामदः-



संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापुड द्वारा चलाये जा रहे अनावरण को शेष अपराधों की घटनाओं से सम्बन्धित विवेचनाओं मेें घटना के सफल अनावरण एंव उनमें वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी हापुड व प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में दिनांक 04.06.2018 को व0उ0नि0 श्री गोपाल शर्मा द्वारा मय फोर्स के थाना हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 379/18 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भादवि की अज्ञात घटना का सफल करते हुए वाछित अभियुक्त नवीन सैनी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपने ही लिखे को मिटा देने वाला मैजिक पैन बरामद किया गया। इस अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.05.2018 को रेलवे रोड मैसर्स अनुपम टैलीकोम के स्वामी श्रीमती पूनम दुआा से छल पूर्वक 2000 रू0 का चैक लेने व उसे मैजिक पैन के माध्यम से ंबबवनदज चंलमम बीमबा को इमतमत बीमबा में बदलने तथा रूपये 2000 की धनराशि को मैजिक पैन के माध्यम से 186000 रूपये मेें परिवर्तित करके महाराष्ट्रा बैंक रेलवे रोड से 186000 रू0 नकली चैक को असली के रूप में प्रस्तुत करके बैंक से निकाल लिये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-नवीन सैनी पुत्र राजकुमार सैनी ग्राम सुनैरा मलपुरा चुटकी आजाद नगर थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड। 
हाल पता-जगदीश धींगरा का मकान माडल कालौनी रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
बरामदगी का विवरणः-
1-एक मैजिक पैन जिसका प्रयोग उक्त अपराध में धनराशि को बदलने में किया गया ।
2-वादी मुकदमा श्रीमती पूनम दुआ से प्राप्त आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-व0उ0नि0 श्री गोपाल शर्मा।
2-सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री राहुल चैधरी ।
3-उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह।
4-आरक्षी प्रदीप कुमार सर्विलांस 
5-आरक्षी सतेन्द्र कुमार।
हापुड़ पुलिस दिनांकः- जून 03, 2018
थाना हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर 02 ट्रक (जिनमें चोरी कर काटे गये वाहनों के पार्ट्स भरे हुए थे) बरामदः-

संक्षिप्त विवरणः- 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापुड द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग अभियान में दिनांक 01.06.2018 को क्षेत्राधिकारी पिलखुवा व थानाप्रभारी हाफिजपुर/स्वाट टीम प्रभारी महोदय के निर्देशन में उ0नि0 श्री अरमान अहमद मय फोर्स के साथ चैकिग वाहन/व्यक्ति में मामूर थे। जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कैन्टर मेें चोरी के पार्ट्स भरकर ले जा रहे है, इस सूचना पर ग्राम मोडी कलां से 02 शातिर वाहन चोरों को टाटा केन्टर नम्बर क्रमशः यूपी 11डी 3785 व यूपी 37ए 8171 से चोरी गये वाहनों के कटे पार्टस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-शौकीन पुत्र लखमी निवासी मौहल्ला शिवदयालपुरा थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-सनाउल्ला पुत्र हमीउलहक नि0 मौहल्ला कोटला थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरणः-
1-एक टाटा केन्टर नम्बर क्रमशः यूपी 11डी 3785।
2-एक टाटा कैन्टर यूपी 37ए 8171।
3-चोरी कर काटे गये वाहनों के पार्टस।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 अरमान अहमद।
2-एचसीपी रामअवतार शर्मा।
3-आरक्षी रनवीर सिंह।
4-आरक्षी गुलाम वारिस।
5-एचजी कुल्दीप सिंह।