Monday, 3 August 2015

दिनदहाडे लूट करने वाले छः बदमाश गिरफ्तार।


हापुडः-दिनांक 31.07.2015 को चोरी की घटनाओं को दृस्टिगत रखते हुए स्वाट टीम हापुड व थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा सिम्भावली-बाबूगढ के बीच एनएच-24 पर राध नर्सरी के सामने चैकिंग के दौरान मुठभेड में 06 अभियुक्तगणों 1-उसमान पुत्र मिया जान निवासी कस्बा ढबारसी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा व हाल पता गंगानगर एल ब्लाक थाना इंचैली मेरठ 2-हिमांशु पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी मीरपुर थाना सरूरपुर जनपद मेरठ 3-हर्ष पुत्र सतेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम छिलौरा थाना भावनपुर जनपद मेरठ 4-राजा पुत्र सन्नू निवासी गंगानगर एल ब्लाक थाना इंचैली मेरठ 5-शराफत पुत्र सल्लू निवासी ग्राम सलारपुर थाना इंचैली जनपद मेरठ 6-पिंकू पुत्र विक्रम निवासी कसेरू बक्सर थाना इंचैली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा जनपद हापुड, गाजियाबाद, मेरठ में सडक पर सवारी के रूप में स्विफट गाडी तथा वैगनआर अलग-अलग तिथियों में करीब 15 घटनाओं को अन्जाम देना स्वीकार किया गया है। 
उपरोक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0-265/15 से 271/15 धारा-147,148,149,307 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट व 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-उस्मान पुत्र मिया जान निवासी कस्बा ढबारसी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा व हाल पता गंगानगर एल ब्लाक थाना इंचैली मेरठ।
2-हिमांशु पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी मीरपुर थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
3-हर्ष पुत्र सतेन्द्र चैधरी निवासी ग्राम छिलौरा थाना भावनपुर जनपद मेरठ।
4-राजा पुत्र सन्नू निवासी गंगानगर एल ब्लाक थाना इंचैली मेरठ।
5-शराफत पुत्र सल्लू निवासी ग्राम सलारपुर थाना इंचैली जनपद मेरठ।
6-पिंकू पुत्र विक्रम निवासी कसेरू बक्सर थाना इंचैली जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1-एक अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर व एक खोखा कारतूस व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर।
2-05 अदद चाकू नाजायज।
3-एक वैगनआर कार नं0 डीएल-07सीसी-4603
4-एक मोबाईल फोन सम्बन्धित मु0अ0सं0-260/15 धारा-392 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
5-एक पैन कार्ड सम्बन्धित मु0अ0सं0-326/15 धारा-392 भादवि थाना गढमुक्तेष्वर जनपद हापुड।

Sunday, 26 July 2015

सेमसंग शोरूम से चोरी करने वाले 05 बदमाश माल सहित गिरफ्तार।


हापुडः- दिनांक 25.07.2015 को कमालपुर भटटे के पास कोतवाली पिलखुवा जनपद हापुड पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान शातिर किस्म के लुटेरे, लूट करने वाले 05 बदमाश गिरफ्तार किये गये है, इन बदमाशों के द्वारा 16/17.06.2015 की रात्रि एनएच-24 सेमसंग शोरूम थाना पिलखुवा क्षेत्र से हुई चोरी करना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से मु0अ0सं0-308/15 धारा-380,457 भादवि से सम्बन्धित 09 एल0ई0डी0 टी0वी0 व 15 सैमसंग मोबाईल फोन बरामद किये गये है।
         उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0-401/15 से 406/15 धारा-147,148,149,307 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट व 25/4आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-अमित पुत्र कृष्णपाल निवासी शाहपुर फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।
2-सोनू शर्मा उर्फ डैनी पुत्र चन्द्रवीर शर्मा निवासी शाहपुर फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।
3-अनुज पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासीशाहपुर फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।
4-लेखराज पुत्र रामभूल निवासी शाहपुर फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।
5-श्रीकांत पुत्र रविन्द्र सांई निवासी तेरूई, केन्द्रपाडा, उडिशा, भारत।

फरार अभियुक्त का नात व पताः-
1-मनोज पुत्र अतर सिंह निवासी शाहपुर फगौता थाना धौलाना जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-
1- 09 सेमसंग एल0ई0डी0 टी0वी0
2-15 सेमसंग मोबाईल फोन।
3-02 अदद तमंचा 315 बोर मय दो कारतूस जिंदा।
4-01 तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस।
5-02 अदद छुरी।


पंजाब से तस्करी कर लाई गई लाखों की शराब बरामद।



हापुडः-दिनांक 25.07.2015 को थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान स्याना चैपला  मेरठ रोड गढमुक्तेश्वर पर एक संदिग्ध दस टायरा ट्रक एचआर-55बी-5857 आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस चैकिंग को देखकर दस टायरा ट्रक चालक ट्रक को रोककर फरार होने में सफल रहे। बरामद ट्रक की तलाशी पर उसमें 1150 पेटी रेड रोयल विस्की, जिसपर फोर सेल इन अरूणाचल प्रदेश लिखा है, बरामद की गयी। 
          उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-307/15 धारा-60 आबकारी अधि0 व 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है।

बरामदगी का विवरणः-
1- दस टायरा ट्रक एचआर-55बी-5857 में 1150 पेटी रेड रोयल विस्की, जिसपर फोर सेल इन अरूणाचल प्रदेश लिखा बरामद।  

Thursday, 2 July 2015

ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नकली सोने की ईंटे व नगदी बरामद।


हापुड़:- दिनांक 01.07.2015 को थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा एन0एच0-24, काली नदी के पुल के पास, पुराना टोल बैरियर पर चैकिंग के दौरान जनता से ठगी करने वाले 03 ठगों 1-तसलीम पुत्र खलील अहमद निवासी मालपुर थाना पाकवाडा जनपद मुरादाबाद 2-खलील पुत्र अब्दुल रज्जाक सैफी निवासी मिलक साहूपुर थाना नोगांवा सादात जनपद अमरोहा 3-सोनू वर्मा पुत्र वसंतराम वर्मा निवासी सरकडा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर इकबाल किया गया कि हम बेईमानी की नियत व धोखाधडी से सोने की नकली ईंट दिखाकर, असली सोने की ईंट बताकर जनता के लोगो से ठगी करते है। अभियुक्तगणो के कब्जे से 02 सोने की नकली ईंटे, 90,000 रूपये नगदी व एक स्कार्पियो गाडी नं0-यूए-04सी-4004 बरामद की गयी है।  
             उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-290/15 धारा-420 भादवि बनाम अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-तसलीम पुत्र खलील अहमद निवासी मालपुर थाना पाकवाडा जनपद मुरादाबाद।
2-खलील पुत्र अब्दुल रज्जाक सैफी निवासी मिलक साहूपुर थाना नोगांवा सादात जनपद अमरोहा।
3-सोनू वर्मा पुत्र वसंतराम वर्मा निवासी सरकडा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा।

बरामदगी का विवरणः-
1-02 सोने की नकली ईंटे।
2-90,000 रूपये नगदी।
3-एक स्कार्पियो गाडी नं0-यूए-04सी-4004 बरामद।

Tuesday, 23 June 2015


   अन्तर्जनपदीय लुटेरे गैंग का पर्दाफाश लूटे गये माल सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार
 
 
हापुडः- दिनांक 22.06.2015 को थाना हापुड देहात क्षेत्र में देखरेख व तलाश वांछित अभि0 के दौरान धनौरा रोड पर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए घटना में शामिल शातिर बदमाश वसी मौहम्मद उर्फ हीरो निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है, तथा अभियुक्त वसी मौहम्मद ने क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं  तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणों 1- मनसाद पुत्र शमसाद निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली 2- परवेज पुत्र शौकीन निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली 3- जुल्फिकार उर्फ जुल्फे पुत्र अजहर निवासी ग्राम जसौरा 4- जफरयाब पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली का इकबाल किया तथा कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान तथा एक तमंचा नाजायज मय कारतूस बरामद हुआ है।
        उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0-272/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के उपरान्त इस जनपद के थाना बाबूगढ, हापुड देहात एवं जनपद मेरठ के थाना दौराला, मुण्डाली पर पंजीकृत निम्नांकित घटनाओ का अनावरण हुआ है।  अभियुक्तगण शातिर  किस्म के लुटेरे है व इनके विरूद्ध दर्जनो आपराधिक घटनायें पंजीकृत है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-1-वसी मौहम्मद उर्फ हीरो निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
 
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणों का विवरणः-1-मनसाद पुत्र शमसाद निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2- परवेज पुत्र शौकीन निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3- जुल्फिकार उर्फ जुल्फे पुत्र अजहर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
4- जफरयाब पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 240/15 से सम्बन्धित एक मोबाईल फोन नोकिया, तीन जोडी सैम्पल चांदी की, 12 बिछुए चांदी के, तीन लौंग सोने की, एक अंगूठी सोने की, एक जोडी टाप्स सोने की बरामद।
2-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 241/15 से सम्बन्धित दो जोडी चांदी की सैम्पल, 08 चुटकी(बिछुए) चांदी के, एक अंगूठी सोने की, एक जोडी टाप्स सोने की बरामद।
3-थाना हापुड देहात जनपद हापुड के मु0अ0सं0- 262/15 से सम्बन्धित 10चांदी के सिक्के, एक जोडी सैम्पल चांदी की, 12 बिछुए चांदी के बरामद।
 
अभियुक्तगणों पर पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1-मु0अ0सं0-365/10 धारा-395,412 भादवि थाना दौराला जनपद मेरठ।
2-मु0अ0सं0-62/12 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3-मु0अ0सं0-101/13 धारा-380,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
4-मु0अ0सं0-52/14 धारा-110 जी थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
5-मु0अ0सं0-65/15 धारा-379 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
6-मु0अ0सं0-66/15 धारा-3/4 गुण्डा एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
7-मु0अ0सं0-85/11 धारा-392,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
8-मु0अ0सं0-270/11 धारा-3/4 गुण्डा एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
9-मु0अ0सं0-314/10 धारा-18/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
10-मु0अ0सं0-50/10 धारा-379,411 भादवि थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
11-मु0अ0सं0-163/11 धारा-394 भादवि थाना बाबूगढ।
12-मु0अ0सं0-202/14 धारा-379 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
13-मु0अ0सं0-240/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
14-मु0अ0सं0-241/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
15-मु0अ0सं0-262/15 धारा-380,411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
16-मु0अ0सं0-272/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
 

Tuesday, 9 June 2015

04 अभियुक्त मय स्कार्पियो, मोबाईल, व अवैध अस्लाह सहित गिरफ्तार
 
 
 
हापुडः- दिनांक 09.06.2015 को थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा कनिया किठौर रोड पर चैकिंग के दौरान करीब 14:10 बजे तेज गति से आती हुई स्कार्पियो नं0 एचआर-29वी-9797 को रोकने की कोशिश की तो स्कार्पियो से 04 बदमाश उतर कर भागे जिनमें से 03 बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा सिखलाये अनुसार जवाबी कार्यवाही में बदमाश हडबडा गये और पुलिस द्वारा बदमाशों द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बलप्रयोग कर 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हमारी रंजिश गांव चकरपुर सिकन्दरपुर थाना सुशांत सिटी, गुडगांव के विजेन्द्र खाती से चल रही है, और वो कुलदीप और कपिल को मारने का प्लान बना रहा है, जब हमे मालूम पडा तो हमने उसी को मारने का प्लान बनाया। इसी के तहत ये बदमाश आज अपनी रिश्तेदारी ग्राम मतनौरा थाना बाबूगढ आये और अपने रिश्तेदार रविन्द्र पुत्र मिटठन सिंह के घर आकर रविन्द्र को बुलाने पर अमित पुत्र जयप्रकाश, जो इसी गांव का रहने वाला है, से तमंचा लेकर बदमाशों को दिया। रविन्द्र पूर्व में भी हमें तमंचा आदि दे चुका है रविन्द्र व अमित निवासी मतनौरा थाना बाबूगढ वर्ष 2009 में थाना दनकौर में हुई एक करोड की लूट में भी शामिल थे। रविन्द्र ने एक पिस्टल एक हफ्ते बाद देने का वायदा भी किया। हमने हत्या को अंजाम देने के लिए 1.50 लाख कीमत की एक यामाहा बाईक का भी इतजाम कर रखा था।
 उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-214/15 से 219/15   धारा-307,420,467,468,471,413,414भादवि व 60/72 आबकारी अधि0 व 25 आर्म्स एक्ट व 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि ग्राम नहचैली थाना भूपानी, फरीदाबाद हरियाणा में हुई रोहित जाट की हत्या में भी वांछित है। इसके अलावा थाना शकरपुर, महरौली, दरियागंज, दिल्ली व फरीदाबाद के अन्य थानों में भी कई मामलो में भी वांछित है। इसमें सोनू उर्फ बाबा हरियाणा में शराब तस्करी करता है व कब्जे से 08 पेटी हरियाणा मार्का शराब नाजायज बरामद हुई है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-मनोज पुत्र ज्ञानचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
2-कपिल शर्मा पुत्र ताराचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
3-कुलदीप उर्फ कुलभूषण पुत्र ज्ञानचन्द निवासी नाचैली थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
4-सोनू उर्फ बाबा पुत्र सूरज निवासी रिवाजपुर थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा।
 
बरामदगी का विवरणः-
1-एक स्कार्पियो नं0 एचआर-29वी-9797।
2-एक मोटरसाईकिल यामाहा आर-15 नं0 यूपी-14एएल-8454।
3-एक अदद पिस्टल 32 बोर मेड इन इंग्लैण्ड व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस।
4-दो तमंचे 315 बोर व दो खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस।
5-विभिन्न बैंक के ए0टी0एम0।
6-चार मोबाईल।
7-06 सिम।
8-एक चाकू।

Saturday, 6 June 2015

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई लाखो की शराब बरामद।
 
 

 

 

 
 
 
 
हापुडः-दिनांक 06.06.2015 को थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान बछलौता नहर पुल की तरफ से एक संदिग्ध गाडी टाटा 407 नम्बर यूपी-18टी-8024 आती हुई दिखाई दी। पुलिस चैकिंग को देखकर टाटा 407 चालक ने गाडी को रोककर पीछे की ओर घुमाने का प्रयास किया और जोर से आवाज लगाई, ब्रह्मसिंह , सुनील पुलिस ने घेर लिया है, तभी गाडी के पिछले हिस्से से 02 व्यक्ति ब्रह्मसिंह व सुनील कूदकर भागे, जिनका पीछा पुलिस द्वारा किया गया परन्तु वह फरार होने में सफल रहे। गाडी में चालक व परिचालक को पकड जामातलाशी ली गयी तो उन्होने अपना नाम 1-मनीष पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी अहमदानगर पाली खेडा थाना बी0बी0 नगर जनपद बुलन्दशहर 2-अकरम पुत्र सूखे खां निवासी अनवरपुर थाना पिलखुवा हापुड बताया व कब्जे से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 80 पेटी वेस्टो विस्की शराब बरामद की गयी।
        उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0-209/15 धारा-60/72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471 भादवि अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1- मनीष पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी अहमदानगर पाली खेडा थाना बी0बी0 नगर जनपद बुलन्दशहर।
2-अकरम पुत्र सूखे खां निवासी अनवरपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
 
फरार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-ब्रहमसिंह पुत्र दलीप निवासी मौ0 भिक्कनपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-सुनील पुत्र बेबी यादव निवासी हिम्मतपुर देहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
 
बरामदगी का विवरणः-
1-80 पेटी वेस्टो विस्की हरियाणा मार्का नाजायज शराब बरामद।