Monday, 25 December 2017

‘‘‘थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक आयशर कैन्टर व 02 चाकू सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार‘‘ 

1-घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान उ0नि0 श्री तहजीबुल हसन मय पुलिस फोर्स के दिनांक 25-12-2017 को चैकी जदीद क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना सिम्भावली क्षेत्र के अठसैनी तथा वैट गांव के कुछ लडकों का एक संगठित गिरोह जो लूट करता है तथा ट्रकों से तिरपाल काटकर सामान चोरी करता है तथा आज भी रात्रि में वे कहीं कोई घटना करने की फिराक में एक आयषर कैन्टर गाडी से कहीं जाने वाले हैं। इस गाडी की बाॅडी पर पीले रंग का प्लास्टिक का तिरपाल बंधा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके चैकी जदीद के सामने जिग्जैग बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चैकिंग करनी प्रारम्भ की तो चैकिंग के दौरान गाडी पर टंगी तिरपाल को देखकर मुखबिर इशारा करके अपने गंतव्य को चला गया गाडी के नजदीक आने पर बैरियर को आगे बढाकर उक्त गाडी को रोका गया तो इसमे तीन जवान उम्र के लडके, जिनमें एक गाडी चला रहा था व 02 साईड में बैठे थे पाये गये। तीनों व्यक्तियों को गाडी से नीचे उतारकर जामा तलाशी ली गयी और उनके नाम पता पूछे गये तो अपना नाम क्रमशः 1. खलीक पुत्र नन्हू रांगड निवासी सैना थाना सिम्भावली, 2. साहिब पुत्र आरिफ निवासी अठसैनी थाना सिम्भावली, 3. वसीम पुत्र रफीक कुरैशी निवासी वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापुड बताया। 
2- पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग गलत संगति में पडकर अपराध करने लगे। दिनांक 28-05-2017 को हम तीनों ने एक व्यक्ति को एक असैन्ट कार में जो लौकेष नाम के लडके की है जो गुलावठी का रहने वाला है। हमारे साथ कभी-कभी वारदात में शामिल हो जाता है लाल कुआं से सवारी के रूप में बैठाया था से हापुड बाईपास पर आकर एक सैमसंग मोबाईल फोन जे-2 गोल्डन रंग व 4500/- रूपये छीनकर उसे गुलावठी की तरफ ले जाकर उलेडा गांव के पास फेंककर उसी गाडी में हम लोग चले गये थे। इसके अलावा दिनांक 14-09-2017 को सुबह करीब 06ः00 बजे लौकेश निवासी गुलावठी एक वैगनआर कार लेकर आया और 02 लोगों को सवारी के रूप में बैठाकर सोना पैट्रोल पम्प बाईपास पर थोडा आगे चलकर हमारे पास आया और हम तीनों उसी वैगनआर कार में बैठ गये और कार में अन्दर बैठे एक व्यक्ति की जेब से थैली में बन्द 60 हजार रूपये निकाल लिये थे और उस आदमी को सबली कट पर उतारकर चले गये थे। दिनांक 14-09-2017 को घटित घटना के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0 894/17 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 822/17 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित लूटे हुए आयशर कैन्टर पर 02 अलग-अलग प्रकार की नम्बर प्लेट आगे 1. यूपी 14डीटी 8116, 2. पीछे-यूपी 14सीटी 8116 अंकित है फर्जी तरीके से लगायी गयी हैं। 
3- कृत कार्यवाही का विवरणः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0 1361/17 व 1363/17 धारा 392,379,420,411 भादवि 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है। 
4-गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-खलीक पुत्र नन्हू रांगड निवासी सैना थाना सिम्भावली, 
2-साहिब पुत्र आरिफ निवासी अठसैनी थाना सिम्भावली,
3-वसीम पुत्र रफीक कुरैशी निवासी वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापु
 5- बरामदगी का विवरणः-
1. एक आयशर कैन्टर गाडी।
2. 02 अद्द चाकू नाजायज।
3. एक अद्द रस्सा काटने का कटर।

थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-1357/17 धारा 392 खुलासा कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 07 अदद मोबाईल, 02 अदद नायजायज चाकू 01 अदद छुरी एवं नकदी बरामद-


1- घटना का संक्षिप्त विवरणः-
              श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड महोदय के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 25-‘12-17 को उ0नि राजीव कुमार शर्मा, मय हमराही फोर्स एवं सर्विलांस टीम के साथ समय 07ः24 बजे रवाना होकर वास्ते चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग में मामूर थे, जब हम लोग गेट न0 73 से पहले पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर खडे होकर चैंिकंग कर रहे थे तो आवास विकास की ओर से 01 मोटरसाईकिल पर 03 लडके रेलवे कालोनी की ओर से आते दिखाये दियें, उन्हे रूकने का ईशारा किया तो मोटरसाईकिल चालक ने मोटरसाईकिल को दाहिने साईन में रोककर खाली पडी जमीन की ओर अचानक मोड दिया, गाडी फिसल गयी और तीन लडके मोटरसाईकिल से नीचे गिर गये, हम लोगो ने आवश्यक घेरा बन्दी व हल्का बल प्रयोग कर तीनो को समय 08ः10 बजे पकडकर पूछताछ की गयी तो तीनो ने बातया कि हम लोग हापुड शहर व आसपास के क्षेत्रो से मोबाईल को छीनकर या चोरी करके ले जाते है यह सभी मोबाईल इसी प्रकार छीने गये है और आज इन्हे हम बेचने जा रहे है। 
2- कृत कार्यवाही का विवरणः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0स0ं 1366/17 से 1369/17 धारा 392,411,414,420भादवि व 4/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

3- गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम दस्तोई थाना हापुड नगर, जनपद हापुड़।
2-सादाब पुत्र वकील निवासी चमरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3-दीपक पुत्र रामबाबू निवासी आदर्श नगर कालोनी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।

4-बरामदगी का विवरण-
1- 07 अद्द मोबाईल फोन।
2- अभियुक्त सादाब से 01 नाजायज छुरी।
3-अभियुक्त आकाशा व दीपक 01-01 नाजायज चाकू।

5- गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम दस्तोई थाना हापुड नगर, जनपद हापुड-
1-मु0अ0स0-17/14 धारा 13 जी एक्ट थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
2-मु0अ0स0-102/14 धारा 13 जी एक्ट थाना हापुड नगर जनपद हापुड। 

Saturday, 9 December 2017

‘थाना धौलाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौतश्कर मय तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार‘‘
1-संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 6/7-12-2017 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा राकेश उर्फ छोटे पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम छज्जूपुर थाना धौलाना जनपद हापुड की दो गाय चोरी करके ग्राम बझेड़ा के जंगल में गौकशी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना धौलाना पर मु0अ0सं0 545/17 धारा 379 भादवि व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसके अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय द्वारा थाना धौलाना से दो टीमें लगाई गयी थीं। 

2- कृत कार्यवाही का विवरणः-
दिनांक 08-12-2017 को उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह मय फोर्स के गश्त कर रहे थे, कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश नहर पटरी भूड़िया गांव की पुलिया के पास खन्दक में छिपकर किसी लूट या चोरी की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश इस्तकार पुत्र इन्शाद निवासी ग्राम बझेड़ा कलां थाना धौलाना जनपद हापुड को समय करीब 22ः20 बजे गिरफ्तार किया गया, शेष 05 अज्ञात बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्त इस्तकार उपरोक्त के कब्जे से एक अद्द तमंचा मय एक खोका व एक जिन्दा कारतूस ़315 बोर बरामद हुआ। यह वहीं तमंचा है जिससे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। 

3-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. इस्तकार पुत्र इन्शाद निवासी ग्राम बझेड़ा कलां थाना धौलाना जनपद हापुड।
4- बरामदगी का विवरणः-
1. एक अद्द तमंचा मय एक खोका व एक जिन्दा कारतूस ़315 बोर।
‘‘ थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत दो दिन पूर्व लड़की की हुई हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार‘‘ 
1-संक्षिप्त विवरणः-
थाना धौलाना जनपद हापुड में दिनांक 07-12-2017 को थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिवाय में कक्षा 9 की छात्रा अपने खेत में जानवरों के लिये चारा लेने गयी थी, देर शाम तक घर वापस ना आने पर जब उसके परिजन और ग्रामीणों ने उसे तलाश करने गये तो 13 वर्षीय अबोध छात्रा का अपने बरसीम के खेत के पास ईख के खेत में रक्त रंजित अवस्था में जिसका गला काटा गया था, शव बरामद हुआ, जिसको देखकर मृतका के परिजन एवं ग्रामवासी सन्न रह गये थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहंुच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उक्त घटना से आस पास के लोग शोक एवं आक्रोश से भर गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना धौलाना पर मु0अ0सं0 546/17     धारा 302,201,376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल स्वाॅट टीम तथा थाना धौलाना प्रभारी को शीघ्र घटना का सफल अनावरण करने के सख्त निर्देश दिये गये।  

2- कृत कार्यवाही का विवरणः-
उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय द्वारा गठित की गयी स्वाॅट टीम/पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास एकत्रित की गयी साक्ष्य संकलन के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ, मुखबिरान से की गयी जानकारी, अथक प्रयास के बाद प्रकाश में आये शातिर अपराधी मोहित उपरोक्त की गिरफ्तारी धौलाना बस अड्डा से समय करीब 21ः30 बजे अदम्य साहस का परिचय देते हुए की गयी। 

3- पूछताछ का विवरणः- 
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने खेत बरसीम काट रही मृतका को सामने ईंख के खेत में घास की गड्डी उठवाने के बहाने ईंख के खेत में बुलाकर मृतका के साथ अभियुक्त द्वारा बलात्कार करने की कोशिश की गयी एवं मृतका द्वारा इसकी शिकायत अपने परिजनों से करने को कहा तो शातिर अपराधी मोहित उपरोक्त द्वारा मृतका का उसी की चुन्नी से गला घोंटा और फिर दरान्ती से गले को काट दिया का खुलासा पुलिस टीम द्वारा कडी मेहनत/संदिग्धो ंसे की गयी पूछताछ एवं अदम्य साहस/लगन का परिचय देते हुए की गयी। 

4-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. मोहित पुत्र स्व0 जगदीश कोली निवासी ग्राम सिवाया थाना धौलाना जनपद हापुड।

Friday, 8 December 2017

थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या में वांछित एक अभियुक्त को 01 तमंचा मय कारतूस के साथ किया गिरफ्तारः-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा दिनांक 03-12-2017 को कस्बा पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा में 06 अभियुक्तगण द्वारा सनसनीखेज घटना को अन्जाम देते हुए कस्बा पिलखुवा के चाॅंद पुत्र अरशद व लाल उर्फ साजिद पर फायरिंग करके चाॅंद की हत्या कर देने तथा लाल उर्फ साजिद के गम्भीर रूप से घायल हो जाने के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 993/17 धारा 147,148,149,302,307,504,506,34 भादवि में वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ छोटू पुत्र वकील निवासी मौहल्ला शिवाजी नगर कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड को डूहरी पैट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त की निशानदेही पर घ्टना में प्रयुक्त एक तमंचा मय खोका कारतूस के बरामद किया गया है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 998/17 धारा 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
वसीम उर्फ छोटू पुत्र वकील निवासी मौहल्ला शिवाजी नगर कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरणः-
1- अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 993/17 में घटना में प्रयुक्त एक तमंचा मय खोका कारतूस ़315 बोर बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 993/17 धारा 147,148,149,302,307,504,506,34 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2. मु0अ0सं0 998/17 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा पंजीकृत अज्ञात हत्या के अभियोग का खुलासा कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तारः-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 02.12.2017 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश एंव श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी हापुड नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाबूगढ मय फोर्स के द्वारा बछलौता रोड तिराहा कस्बा बाबूगढ छावनी से मु0अ0सं0 572/17 धारा 302, 201, 120 बी, 34 भादवि के हत्या के अपराध में वाछित दो नफर अभियुक्त 1-विनय मावी उर्फ बिट्टू पुत्र यशवीर निवासी ग्राम पीरनगर थाना सिम्भावली जनपद हापुड 2-दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह प्रजापति निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि कुलवन्त, दीपक व विनय आपस में गहरे दोस्त है तथा मृतक जीत सिंह भी हमारा दोस्त था। मृतक जीत सिंह उर्फ जीतू के कुलवन्त की बहन के साथ सम्बन्ध हो गये थे, जिनका कुलवन्त को पता चल गया था। कुलवन्त ने यह बात दीपक को बतायी, तब दिनांक 26.11.2017 की षाम को कुलवन्त, दीपक व विनय मावी के द्वारा मृतक जीतू सिंह को पार्टी करने के बहाने बुलाकर कुलवन्त की ट्यूबैल पर ले जाया गया, जहां पर चारों ने शराब का काफी मात्रा में सेवन किया गया। उसके उपरान्त कुलवन्त ,दीपक व विनय द्वारा जीत सिंह की हत्या की गयी। हत्या के बाद हत्या के अपराध को छिपाने के लिये हत्या को रेल दुर्घटना में परिवर्तित करने के उद्देश्य से जीत सिंह की हत्या नहीं बल्कि रेल दुर्घटना हुई है। जहां पर किसी रेलगाडी द्वारा जीत सिंह का शव कटकर दो हिस्सों में विभाजित हो गया।
नाम व पता अभियुक्तगणः-
1-विनय मावी उर्फ बिट्टू पुत्र यशवीर निवासी ग्राम पीरनगर थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
2-दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह प्रजापति निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ जनपद हापुड। 
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 572/17 धारा 302,201,120 बी 34 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।