Tuesday, 20 August 2013


                                                      
                                                     लूट के दो हाईवा ट्रक बरामद




हापुडः-आज दिनांक 20.08.2013 को थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा स्याना चैपला पर मेरठ से बुलन्दशहर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में जा रहे दो हाईवा ट्रकों को रोक कर चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान एक ट्रक का ड्राईवर ट्रक को छोडकर भाग गया तथा दूसरे पकडे गये  ट्रक के ड्राईवर ने अपना नाम विपिन पुत्र श्री दयाराम निवासी आवास विकास कालोनी जनपद बुलन्दशहर बताया तथा  पूछने पर फरार ट्रक ड्राईवर  का नाम इनाम नि0 ननदग्राम जनपद गाजियाबाद बताया।  बरामद टाटा हाईवा ट्रकों के बारे में पूछने पर उसने  बताया  कि ये दोनो ट्रक उनके द्वारा दिनांक 19/20.08.2013 की रात्रि में जनपद मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी किये गये है। उक्त बरामद टाटा हाईवा ट्रकों के बारे में सम्बन्धित जनपद से जानकारी की गयी तो पाया गया  कि उपरोक्त चोरी के  सम्बन्ध मे थाना मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर पर मु0अ0सं0 678/13 धारा 406 भादवि पंजीकृत है। उपरोक्त ट्रक ड्राईवर को  गिरफ्तार कर   बरामद ट्रकों के सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 निल/13 धारा 41/102 द0प्र0स0 411/414 भादवि व मु0अ0सं0 334/13 धारा 25/4 आर्म्स  एक्ट पंजीकृत किया  गया  है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-विपिन पुत्र श्री दयाराम निवासी आवास विकास कालोनी जनपद बुलन्दशहर।
फरार अभियुक्तः-
1- इनाम नि0 नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद।
बरामद असलाह 
1- एक चाकू
बरामद मालः-
1- थाना मण्डी जनपद मुजफ्फानगर से चोरी टाटा हाईवा ट्रक नं0-यूपी-11टी-4658 
2- थाना मण्डी जनपद मुजफ्फानगर से चोरी टाटा हाईवा ट्रक नं0-यूपी-11टी-3808



Monday, 19 August 2013

                                             गौवंश  की 254 खालें बरामद,एक गिरफ्तार
  
हापुड-दिनांक 17.08.2013 को थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा गस्त के दौरान निजामपुर से हापुड आने वाले मार्ग पर अच्छेजा पीर के पास एक संदिग्ध ट्रक नम्बर यूपी-14-0015 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया, तो उसमें से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शेष व्यक्ति तारिफ उर्फ भूरे पुत्र इलियास निवासी टीकरी खेडा थाना पचपन जिला फरीदाबाद हरियाणा ने पूछने पर फरार व्यक्ति का नाम वाहिद पुत्र कल्लू निवासी धोज निवासी पचपन जिला फरीदाबाद हरियाणा बताया गया है। पूछने पर तारिफ उर्फ भूरे ने बताया कि वह दोनों हरियाणा में चलते-फिरते गौवंश को पकडकर, उनको काटकर उनकी खाल एकत्र करके, ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चमडा पैठ में ले जाकर बेचते है। उक्त ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें गौवंश पशुओं की 254 खालें बरामद हुई है।
  उपरोक्त ट्रक एवं खालों की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुडनगर पर मु0अ0सं0 580/2013 धारा 3/5/8 सी0एस0 एक्ट व 420/467/468/471 भादवि के अन्तर्गत  अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुक्त तारिफ उर्फ भूरे उपरोक्त को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है तथा बरामद ट्रक के बारें में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- तारिफ उर्फ भूरे पुत्र इलियास निवासी टीकरी खेडा थाना पचपन जिला फरीदाबाद  हरियाणा।
फरार अभियुक्तः-
1- वाहिद पुत्र कल्लू निवासी धोज निवासी पचपन जिला फरीदाबाद हरियाणा।
बरामदा मालः-
 1- 254 गाय की खाल
 2- ट्रक नम्बर-यूपी-14ई-0015
    

Friday, 16 August 2013

                                            अवैध  रूप से बालू ले जा रहे पंद्रह  ट्रक बरामद 
  

लूट की मोटर साईकिल बरामद 


हापुड़ - आज  दिनांक 16 .08.2013 को थाना कोतवाली गढ़ मुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 24 पर बांगड़ पुर तिराहे के पास  चैकिंग के दौरान दो  मोटर साईकिल पर सवार तीन  अभि0गणों 1-सलमान  पुत्र शहजाद  नि0 ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ  2-सोनू पुत्र मोहम्मद  नि0  ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ।3 -रविन्दर उर्फ रवि पुत्र  जय  नि0 ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है।जिन के पास से मोटर साईकिल नo यू0पी037 -5687  एक  splender  मोटर साईकिल बिना नंबर प्लेट और  एक नाजायज  तंमचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो चाकू बरामद किये गये है,अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली गढ़ मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 319 /13 धारा 307 भादवि व 25 आर्म्स   एक्ट पंजीकृत कराया गया है।
  अभियुक्तगणों द्वारा बरामद  मोटर साईकिल नo यू0पी037 -5687 के बारे में पूछने पर लूट की घटना को स्वीकार करतें हुये बताया  कि यह बाईक  दिनांक 18 .08 .13 को  एक व्यक्ति से अटसेनी नहर पुलिया पर छीन ली थीउक्त घटना के सम्बन्ध में पूर्व से ही  गढ़ थाने पर  मु0अ0सं0- 318 /13 धारा 392  भादवि पंजीकृत है। बरामद दूसरी  बिना नंबर प्लेट  की splender  मोटर साईकिल  के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारअभियुक्तगणः-
1-सलमान  पुत्र शहजाद  नि0 ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ।
2-सोनू पुत्र मोहम्मद  नि0  ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ।
3 -रविन्दर उर्फ रवि पुत्र  नि0 ग्राम परबियत पुर थाना  किठोर  जनपद मेरठ।

बरामदअसलाहः-
1-एक देशी तमन्चें 315 बोर
2-एक  जिन्दा कारतूस 315 बोर
3-एक  खोखे कारतूस 315 बोर
4 -दो चाकू 

बरामदमालः-
1-थाना कोतवाली गढ़ मुक्तेश्वर  पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 318 /13 धारा 392  भादवि से सम्बन्धित मोटर साईकिल- यू0पी037 -5687  
2- एक splender  मोटर साईकिल बिना नंबर 

Monday, 12 August 2013

                                              अंतर जनपदीय चैन लूटेरे गिरफ्तार
 
हापुड़ - कल दिनांक 11.08.2013 को थाना कोतवाली हापुड नगर जनपद हापुड पुलिस द्वारा दिल्ली रोड से मौ0 चमरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर रामलीला मैदान में चैकिंग के दौरान एक पलसर मोटर साईकिल पर सवार दो अभि0गणों 1-अजय उर्फ फखरु उर्फ फखरुदीन पुत्र समसुद्दीन नि0 ग्राम सिकरी खुर्द थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद व 2-सुरेश पुत्र अमीचन्द नि0 मलीन बस्ती मलियाना थाना टी0पी0 नगर जनपद मेरठ को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है।जिन के पास से 02 नाजायज तमन्चे व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये है, उपरोक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली हापुड नगर पर मु0अ0सं0 556/13 धारा 307 भादवि व 25 आर्म्स   एक्ट पंजीकृत कराया गया है।
 अभियुक्त गणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा जनपद हापुड व गाजियाबाद में लूट की कई घटनाऐं  की गई हैं।अभियुक्तगणों द्वारा लूट की घटनाओं को स्वीकार करतें हुये बताया गया कि आज से       करीब दस दिन पहले हापुड नगर के मौ0 न्यू शिव पुरी से दोपहर के समय एक महिला से सोने की चैन छीन ली थी।दिनांक 25.07.13 को थानाइन्द्रापुरम क्षेत्र के सै0 2 वसुन्धरा से उन दोनों ने एक महिला से सोने की चैन छीनी थी और दिनांक 26.07.2013 को  वसुन्धरा के कमेटी स्कूल के पास सडक पर पैदल जा रहे व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनी गयी थी। यह छीनी हुई सोने की चैनें हमने नन्द ग्राम (गाजियाबाद) मे जाकर सोनू नाम के व्यक्ति को 50,000 हजार रुपये में बेच दी थीं और इनमें से कुछ रुपये पिछले मुकदमों की पैरवी हेतु अपने वकील को दे दिये थे।
उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध मेंसम्बन्धित थानो/जनपदो से जानकारी की गयी तो पाया कि उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध मे सम्बन्धित थानों पर उपरोक्त घटनाओ  के सम्बन्ध मे पूर्व से ही अभियोग पंजीकृत है।बरामद पलसर मोटर साईकिल व नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद निवासी सोनू , जिस व्यक्ति को सोने की चैनें बेची गयीं थी के बारे में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तोगणों के अपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुरेश के विरुद्ध जनपद मेरठ व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लूट,चोरी,गैंगस्टर सहित कुल 22 मुकदमें पंजीकृत हैं तथा थाना टी0पी0 नगर पर अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट 65ए खुली हुई है तथा अभियुक्त अजय उर्फ फखरु के विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, जहर खुरानी व डकैती के 10 मुकदमें पंजीकृत हैं और मोदी नगर थाने पर अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट 72ए खुली हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-अजय उर्फ फखरु उर्फ फखरुदीन पुत्र समसुद्दीन नि0 ग्राम सिकरी खुर्द थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद।
2-सुरेश पुत्र अमीचन्द नि0 मलीन बस्ती मलियाना थाना टी0पी0 नगर जनपद मेरठ।
बरामद असलाहः-
1-दो देशी तमन्चें 315 बोर
2-चार जिन्दा कारतूस 315 बोर
3-दो खोखे कारतूस 315 बोर
बरामद मालः-
1-थाना कोतवाली हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 533/13 धारा 356 भादवि से सम्बन्धित एक सोने की चेन।
2- एक पल्सर मोटर साईकिल- यू0पी0 15एजी-0814

 

Sunday, 11 August 2013

   दस  पेटी अग्रेजी शराब बरामद 



   हापुड़ - आज दिनांक 11.08.2013 को थाना बाबूगढ जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा गस्त के दौरान नैशनल  हाईवे-24 बाबूगढ छावनी तिराहे पर एक संदिग्ध मारुती कार को रोक कर सर्तकता के साथ चैक किया गया, तो उसमें हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही 10 पेटी अग्रेजी शराब पायी गई। शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि हम दोनों मारूति कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर शराब को बछलौता गांव में बेचने के लिये ले जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना बाबूगढ पर मु0अ0सं0 190/2013 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 420/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। बरामद मारूति कार के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गणः-
1- पिन्टू पुत्र श्री सतपाल निवासी मौहल्ला अम्बेडकर नगर, नई मण्डी थाना हापुड देहात, जनपद हापुड।
2- संदीप पुत्र श्री धर्मसिंह निवासी मौहल्ला अम्बेडकर नगर, नई मण्डी थाना हापुड देहात, जनपद हापुड।
बरामदा मालः-
 1- 10 पेटी बेस्टो विस्की (480 बोतल)
 2- मारुति कार 800 नम्बर-डीएल-6 सीवी-9972