Thursday, 22 June 2017

’थाना धौलाना पुलिस द्वारा अवैध 08 अद्द तमंचा व 02 अद्द पौना सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार’’:-


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के पर्यवेक्षण में वाछित/संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.06.2017 को थाना धौलाना पुलिस जब नहर पुल के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चैकिंग में सपनावत क्षेत्र में मामूर थे तभी क्षेत्राधिकारी पिलखुवा महोदय द्वारा पतारसी सुरागरसी हेतु गठित टीम के सदस्य आरक्षी 148 अरूण कुमार थाना धौलना, आरक्षी 499 राकेश कुमार थाना पिलखुवा, आरक्षी 611 सुरेन्द्र सिंह भदौरिया थाना पिलखुवा, दिनांक 20.06.2017 की रात्रि को थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना की पतारसी सुरागरसी करने आये और साथ में आकर वो भी चैकिंग करवाने लगे। तभी समय करीब 21ः30 बजे बस से एक व्यक्ति उतरा और नहर पटरी से ग्राम इकलैडी की तरफ चलने लगा, जिसके दाहिने हाथ में एक सफेद थैले जैसे में कुछ लपेटे हुए था। टाॅर्च की रोशनी में देखा व उसको रूकने के लिये आवाज लगायी तो और तेज गति से दौडने लगा, तब उ0नि0 श्री बलराम सिंह सेंगर और आरक्षी 148 अरूण कुमार ने नहर पुल से इकलैडी की तरफ लगभग 50 मीटर पर पकड लिया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली तो उसने अपना नाम फरमान पुत्र तौशीफ निवासी ग्राम बझेडा कलां थाना धौलाना जनपद हापुड बताया, जिसके दाहिने हाथ में एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में लिपटे हुए कुल 10 तमंचा जिनमें 08 छोटे तथा 02 बडे पौने थे। सभी तमंचे ़315 बोर के हैं। तमंचों के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति, जिसका नाम पता नहीं जानता, उससे सस्ते दर पर खरीद कर बेच देता हंू। अभियुक्त फरमान से कडाई से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह इन अवैध तमंचों को थाना दातागंज क्षेत्र जनपद बदायूं से खरीद कर लाकर बेचता है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-फरमान पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम बझैडा कलां थाना धौलाना जनपद हापुड।

बरामदगीः-
1-आठ अद्द तमंचा ़315 बोर नाजायज।
2-दो अद्द पौना (तमंचा) ़315 बोर नाजायज।

गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 226/08 धारा 5/25 शस्त्र अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 78/09 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट शस्त्र अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 203/17धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
’’थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत हुई डकैती का खुलासा, लूटी गयी सम्पत्ति व अवैध असलहों सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार’’:-


1- घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 21.06.2017 को वादी श्री सतीश चन्द गोयल पुत्र श्री गंगाशरण निवासी खेडा थाना पिलखुवा जनपद हापुड ने 05-06 अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के घर मंे घुसकर तमंचा, चाकू व हथोडे से लैस होकर मारपीट कर 15 लाख रू0 नगद, सोने चादी के आभूषण व मोबाईल ले जाने सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 609/17 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
उपरोक्त घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के निर्देशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए हापुड पुलिस द्वारा दिनांक 22.06.2017 को छः अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटी गयी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व अवैध असलहे बरामद हुए।
2- बरामदगी का विवरणः-
1. 12 लाख 80 हजार रूपये नकदी।
2. 10 सोने के हार/पैण्डल।
3. 16 सोने की चूड़ियां।
4. 12 लेडीज/जैण्ट्स सोने की अंगूठियां।
5. 06 सोने का टीका मांग ।
6. 02 जोड़ी कानों के कुण्डल।
7. 10 कानों के टाॅप्स।
8. एक दर्जन चांदी की पायल।
9. अन्य चांदी के आभूषण।
10. दो तमंचा ़315 बोर मय कारतूस।
11. 02 अद्द चाकू नाजायज।

Tuesday, 20 June 2017

दिनांक 19.06.2017 को बिजलीघर के कैशियर से कैश लूटने वाले बदमाशों को बाद पुलिस मुठभेड़ लूटी गयी धनराशि, मोटर साईकिल व अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर लूट की घटना का करीब 04 घण्टे में अनावरणः-


दिनांक 19.06.2017 को समय 14ः05 बजे दोपहर आरटी सैट के द्वारा जनपद हापुड के कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि तीन बदमाश काला हेलमेट लगाये शहर में बिजली घर से कैश छीन कर भागे हैं। सूचना फ्लैश होते ही एसएचओ पंकज लवानिया मय उ0नि0 संजय त्यागी के साथ मय अस्लहों के प्राईवेट कार से क्षेत्र में निकले तथा थाना हापुड देहात को द्वारा वायरलैस चैकिंग कराने के निर्देश दिये। जब प्रभारी थाना हापुड देहात मय पुलिस के श्यामपुर ददायरा फाटक की तरफ से आ रहे थे, तभी सामने तीन बदमाश मोटर साईकिल आपचे नम्बर यूपी 37डी 6266 पर सवार आते दिखाई दिये, तभी लैपर्ड-05 पर कां0 502 अशोक कुमार व होमगार्ड 887 लालू भी आ गये। बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा अपनी मोटर साईकिल श्यामपुर ददायरा फाटक से दांयी तरफ कच्ची पगडंडी पर हो लिये। सब हम उनके पीछे चलकर पकडने की कोशिश करने लगे। बदमाश हम पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए ग्राम ददायरा के जंगल में मोटर साईकिल छोडकर गन्ने के खेत में घुस गये। बदमाशों की फायरिंग के जबाब में बदमाशों को रोकने की नीयत से हम पुलिस वालों ने भी फायर किये। पीछा करते समय मुझ एसएचओ द्वारा बदमाशों से मुठभेड की सूचना वायरलैस द्वारा कन्ट्रोल रूम को दी गयी एवं अन्य थानों का फोर्स मंगाने हेतु बताया गया। 
मेरे द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी हापुड व बाबूगढ एवं जनपद के समस्त थानाप्रभारी को बुलाकर जनता के सहयोग से ईंख के खेत को घेरकर काॅंम्बिंग शुरू की गयी। तभी बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर अन्दर से फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर एसएचओ बाबूगढ, एसओ सिम्भावली तथा हाफिजपुर के द्वारा जबाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर क्षेत्राधिकारी द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी, जिसमें जनता के भरपूर सहयोग से दो बदमाश 1. राहुल पण्डित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी मौहल्ला साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 2. अतीक उर्फ इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मौहल्ला गोरखी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर को मौके पर मय काला बैग जिसमें कल बिजली घर से लूटी गयी सम्पत्ति धनराशि लगभग 03 लाख रूपये व मोटर साईकिल अपाचे मय असलहों के पकड लिये, जिनसे त्वरित पूछताछ पर थाना हापुड देहात में शराब के ठेके, गैस ऐजेन्सी व खडखडी में कुण्डल व मोटर साईकिल लूट का व थाना बाबूगढ, थाना भोजपुर, गाजियाबाद तथा बुलन्दशहर, मेरठ की लूटों का भी इकबाल किया गया। बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पूछताछ जारी है। तीसरा बदमाश मौका पाकर भागने में सफल रहा, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-राहुल पण्डित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी मौहल्ला साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
2-अतीक उर्फ इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मौहल्ला गोरखी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी का विवरणः-
1- तीन लाख रूपये नगदी।
2- मोटर साईकिल अपाचे।
3- एक देशी पिस्टल ़30 बोर मय 01 खोका कारतूस।
4- एक तमंचा ़315 बोर मय 01 खोका कारतूस।
(2)

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
1-राहुल पण्डित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी मौहल्ला साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहरः-
1. मु0अ0सं0 142/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
2. मु0अ0सं0 153/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
3. मु0अ0सं0 224/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
4. मु0अ0सं0 135/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
5. मु0अ0सं0 293/14 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
6. मु0अ0सं0 350/17 धारा 307,34 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
7. मु0अ0सं0 351/17 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
8. मु0अ0सं0 172/17 धारा 392 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
9. मु0अ0सं0 118/17 धारा 392,342,506 भादवि थाना धौलाना जनपद हापुड।
10. मु0अ0सं0 220/17 धारा 392 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
11. मु0अ0सं0 1525/15 धारा 364,396,201 भादवि थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
12. मु0अ0सं0 85/15 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
13. मु0अ0सं0 457/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
14. मु0अ0सं0 622/17 धारा 392,34 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

2-अतीक उर्फ इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान नि0 मौ0 गोरखी कस्बा व थाना सि0बाद, बुलन्दशहरः-
1. मु0अ0सं0 142/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
2. मु0अ0सं0 153/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
3. मु0अ0सं0 224/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
4. मु0अ0सं0 135/12 धारा 356,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
5. मु0अ0सं0 293/14 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड।
6. मु0अ0सं0 350/17 धारा 307,34 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
7. मु0अ0सं0 351/17 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
8. मु0अ0सं0 172/17 धारा 392 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
9. मु0अ0सं0 118/17 धारा 392,342,506 भादवि थाना धौलाना जनपद हापुड।
10. मु0अ0सं0 220/17 धारा 392 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
11. मु0अ0सं0 1525/15 धारा 364,396,201 भादवि थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
12. मु0अ0सं0 85/15 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
13. मु0अ0सं0 457/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
14. मु0अ0सं0 622/17 धारा 392,34 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।



नोटः- गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी हेतु आस-पास के जनपदों से सम्पर्क किया जा रहा है। 


Friday, 16 June 2017

थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा 02 अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 04 लग्जरी कारें व 02 चाकू बरामदः-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापुड द्वारा वाहन चोरी रोकने हेतु अभियान चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी हापुड नगर  तथा प्रभारी निरीक्षक हापुड नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 152.06.2017 को  उ0नि0 जयपाल सिंह चैकी केशवनगर क्षेत्र में बैरियर लगाकर चैकिंग करने में मामूर थे कि दौराने चैकिंग मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक चोरी की कार को बेचने को हापुड की तरफ आ रहे है, कुछ समय बाद तीन युवक सेन्ट्रो कार से सवार होकर आये चैकिंग के लिये रूकने के लिये इशारा किया तो चालक द्वारा गाडी को रोका गया तो गाडी रोकने पर पीछे बैठा युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
पकडे गये दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हमने यह गाडी गाजियाबाद से चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-दीपक सैनी पुत्र रामनिवास सैनी निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-मौनू सैनी पुत्र हरवंश सैनी निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड जनपद हापुड।
बरामदगीः-
1-बैगनआर कार सफेद रंग नम्बर डीएल 2सी वी 8443।
2- बैगनआर कार ग्रे रंग नम्बर डीएल 7 सी डी 2507।
3-सेन्ट्रो कार रंग ग्रे नम्बर डीएल 3 सीएक्यू 0241।
4-गैड्स हुण्डई कार रंग लाल नम्बर डीएल
5-दो अदद नाजायज चाकू।
6-दो फर्जी नम्बर प्लेट।
7-दो फर्जी आरसी अन्य गाडियों की।
अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहासः-
दीपक सैनी पुत्र रामनिवास सैनी निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0 288/16 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
2-मु0अ0सं0 414/16 धारा 379,411 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
3- मु0अ0सं0 292/16 धारा 411,414,420 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
4- मु0अ0सं0 621/15 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
5- मु0अ0सं0 5749/16 धारा 379,411 हर्ष बिहार दिल्ली।
6- मु0अ0सं0 450/16 धारा 302 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7- मु0अ0सं0 622/15 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।

Sunday, 11 June 2017

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य पेपर कटिंग हिन्दुस्तान समाचार पत्र दिनांक 11.06.2017 जनपद हापुड़।


Friday, 2 June 2017

’’थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में हुई महिला की हत्या के अभियोग का 24 घण्टे में खुलासा, एक अभिुक्त गिरफ्तार’’ः- 



         थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदरखा में कल दिनांक 28/29.05.2017 की रात्रि में एक युवती की हत्या कर दी गयी थी, जिस सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 202/17 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर ही हत्या के अभियोग का खुलासा करते हुए मृतका के भाई को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपनी बहन की हत्या करना बताया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-


1-गौरव पुत्र नानक चन्द निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
’’थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में हुई महिला की हत्या के अभियोग का खुलासा, एक अभिुक्त 
      गिरफ्तार’’ः-



       दिनंाक 27.04.2017 को एक अज्ञात महिला का शव रजापुर झाल में मिला था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 28.05.2017 को मु0अ0सं0 183/17 धारा 302,201 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना थानाप्रभारी द्वारा की जा रही है।

 घटना का संक्षिप्त विवरणः-

     आज दिनांक 02.06.2017 को थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा हरोडा पुल के नीचे से अभियुक्त यशवीर उर्फ जस्सू पुत्र सम्मन सिंह उर्फ गुप्ता जी निवासी रजापुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतका लुचिका उर्फ रूचिका से प्यार करता था तथा मृतका मेरे भतीजे को ट्यूशन पढ़ाने आती थी। इसी बीच मैंने उसे एक फोन दे दिया था। फोन पर हम दोनों की आपस में बात होती थी। हम दोनों के बीच सभी तरह के सम्बन्ध थे। मृतका रूचिका उपरोक्त मुझ पर शादी करने का दबाव बना रही थी और कह रही थी कि या तो मुझसे शादी कर लो नही ंतो मैं तुम्हें और तुम्हारे घरवालों को भी फंसा दूंगी। तब मैंने अपना पीछा छुड़ाने के लिये दिनंाक 01.05.2017 को उसे बहला फुसलाकर अपने गांव रजापुर के लिये लेकर आया और उसके गले में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव को खींचकर सबूत छिपाने के उद्देश्य से रजापुर नहर झाल में फेंक दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- गौरव यशवीर उर्फ जस्सू पुत्र सम्मन सिंह उर्फ गुप्ता जी निवासी रजापुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।

गिरफ्तार अभियुक्त यशवीर उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 183/17 धारा 302,201 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
2- मु0अ0सं0 361/17 धारा 363 भादवि थाना सैक्टर 49, नोएडा।