Friday, 23 September 2016

थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा 02 पूर्व हुई किसान की हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी बरामदः-



      दिनांक 21.09.2016 को श्री सुन्दरपाल पुत्र श्री रामजीलाल निवासी मौहल्ला जय भीमनगर मैडीकल कालेज मेरठ ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 20.09.2016 को रात्रि में किसी समय अज्ञात व्यक्ति ने रामप्रसाद पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम श्यामपुर जट्ट थाना बाबूगढ हापुड की राजपाल के ट्यूबैल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेंतकर हत्या कर दी है, इसी सूचना पर मु0अ0सं0 351/16 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना थाना प्रभारी द्वारा की गयी तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया गया तो ग्राम श्यामपुरजटट् के राजू पुत्र किन्ना उर्फ किरन के द्वारा अवैध शराब रूप से चोरी की शराब बेचने के मनमुटाव एंव बिना पैसे से मृतक रामप्रसाद के द्वारा अभियुक्त राजू को शराब न देने के कारण रामप्रसाद की गला काट कर राजू के द्वारा हत्या करना पाया गया,अभियुक्त राजू को दिनांक 23.09.2016 को उसके घर मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय हमराही फोर्स के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपने कथनों में उक्त हत्या की घटना कारित करने के जुर्म का इकबाल करते हुये रामप्रसाद की हत्या में प्रयुक्त की गयी आलाकत्ल छुरी को अपने घर के पास से मिट्टी में दबी हुई बरामद कराया गया।
नाम पता अभियुक्त
1- राजू पुत्र किन्ना उर्फ किरन ग्राम श्यामपुर जट्ट थाना बाबूगढ हापुड ।
बरामदगी का विवरणः-
1-एक आला कत्ल छुरी।

Thursday, 22 September 2016

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 पिस्टल व 03 तमंचा बरामदः-


1- गिरफ्तारी का विवरणः
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेश एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा गश्त एंव चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान दिनांक 21.09.2016 को समय 16ः30 बजे हापुड से गुलावठी रोड ग्राम घुघराला मोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति व एक महिला को 07 पिस्टल व 03 तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है,जो जनपद हापुड के आस-पास के जनपदों में अवैध शस्त्रों (पिस्टलों) की सप्लाई करने जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त खिलाफत ने पूछताछ में बताया कि मैं ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ से पिस्टल व तमंचा खरीदकर लाता हूॅ। मैं अपनी साथी भूरी के साथ मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा गाजियाबाद आदि जनपदों में इन अवैध शस्त्रों की सप्लाई करता हॅू, पुलिस की चैकिंग से बचने के लिये पिस्टल भूरी के पास होते हैं, क्योंकि पुलिस औरतों की चैकिंग नहीं करती है।
उपरोक्त गिरफ्तारी एंव बरामदगी केे सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0 196/16 व 197/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को जेल भेजा गया है।
2-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-खिलाफत पुत्र रहमत निवासी ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ।
2-भूरी पत्नि मुस्तफा निवासी मौहल्ला मजीदपुरा थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3- गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
खिलाफत पुत्र रहमत निवासी ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ-
1- मु0अ0सं0 196/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 279/96 धारा 435,506 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।
3- मु0अ0सं0 18/03 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।
4- मु0अ0सं0 19/03 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना किठौर जनपद मेरठ।
5- मु0अ0सं0 34/03 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना किठौर जनपद मेरठ।
6- मु0अ0सं0 50/03 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना किठौर जनपद मेरठ।
7- मु0अ0सं0 210/03 धारा 13 जुआ एक्ट थाना किठौर जनपद मेरठ।
8- मु0अ0सं0 157/07 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना किठौर जनपद मेरठ।
9- मु0अ0सं0 383/10 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना किठौर जनपद मेरठ।
10- मु0अ0सं0 163/12 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना किठौर जनपद मेरठ।
11- मु0अ0सं0 383/10 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दौराला जनपद मेरठ।

भूरी पत्नि मुस्तफा निवासी मौहल्ला मजीदपुरा थाना हापुड नगर जनपद हापुड-

1- मु0अ0सं0 197/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
नोटः-उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी हेतु आस-पास के जनपदों से सम्पर्क किया जा रहा है।