Thursday, 31 March 2016

      चोरी की मोटर साईकिलों को ओ0एल0एक्स0 के माध्यम से बेचते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार




PRO CELL HAPUR's photo.

दिनांक 29.03.2016 को थाना हापुड देहात जनपद हापुड पर वादी श्री अमित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी बहादरपुर थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर ने ओ0एल0एक्स0 के माध्यम से खरीदी मोटर साईकिल चोरी की होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 145/16 धारा 420/406 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था, जिसके अनावरण के लिए 31.03.2016 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में गठित टीम प्रभारी मय स्वेट टीम एवं थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सलाई नहर पुल पर ग्राम अयादनगर की ओर से 03 मोटर साईकिलों पर आते हुए 03 व्यक्तियों 1. नौशाद पुत्र खचेडू, 2. शमशाद पुत्र खचेडू निवासीगण पीरबाहुद्दीन नगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड, 3. शहजाद पुत्र शाहिद पुत्र निवासी कस्बा व थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्तगण द्वारा मोटर साईकिल चोरी करने के उपरान्त ओ0एल0एक्स0 पर उससे मितली जुलती मोटर साईकिल सर्च करके उस मोटर साईकिल का नम्बर व वाहन स्वामी का पूरा ब्यौरा प्राप्त कर उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर के फर्जी कागजात व वाहन स्वामी की फर्जी आईडी बनाकर फिर उस चोरी की मोटर साईकिल पर उक्त असली मोटर साईकिल का नम्बर डालकर ओ0एल0एक्स0 पर अपने फोन से अपलोड कर ओ0एल0एक्स0 पर बेचते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:- 
1-नौशाद पुत्र खचेडू निवासी पीरबाहुद्दीन नगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-शमशाद पुत्र खचेडू निवासी पीरबाहुद्दीन नगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3-शहजाद पुत्र शाहिद पुत्र निवासी कस्बा व थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरण-
1-मो0सा0 ग्लैमर रंग लाल नम्बर यूपी 14बीए 2634।
2-मो0सा0 होण्डा स्लैण्डर प्लस रंग काला नम्बर यूपी 14बीसी 6481।
3-मो0सा0 बजाज पल्सर जिस पर आगे व पीछे प्रैस लिखा हुआ है नम्बर यूपी 14बीएस 9441।
4-मो0सा0 पैशन प्रो रंग काला नम्बर यूपी 14बीएफ 9441।
5-144 सिम कार्ड अलग-अलग मोबाईल कम्पनियों के एक्टीवेटेड।
6-एक कम्प्यूटर मय कलर प्रिन्टर।
7-आरटीओ की मोहरें व वाहनों के फार्म नम्बर 29 व 30।
8-फर्जी ड्राईविंग लाईसेन्स।
9-विभिन्न व्यक्तियों के फोटो व आईडी।
10-गाडि़यों की नम्बर प्लेटें।

Wednesday, 30 March 2016

                                                    पाॅच हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तारः-
         
दिनाॅक 30.03.2016 को बाबूगढ पुलिस द्वारा थाना बाबूगढ पर पंजीकृत मु0अ0स0 64/16 धारा 201 भादवि में वांछित चल रहे एंव 5000 हजार के ईनामी अभियुक्त बब्बू पुत्र छिद्दा सिंह निवासी गढी होषियारपुर, थाना-बाबूगढ जनपद-हापुड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Monday, 28 March 2016

03 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से फर्जी नम्बर की 10 मोटर साईकिल बरामद-


PRO CELL HAPUR's photo.


दिनांक 27.3.2016 को थाना गढमुक्तेश्वर पर तैनात उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह के द्वारा अभियुक्तगण 1-कपिल पुत्र दयाराम नि0 ग्राम भूडिया, थाना -धौलाना, हापुड 2-नकुल पुत्र चेतराम नि0 उपरोक्त 3-कपिल पुत्र विक्रम नि0 ग्राम विसनपुर, थाना-सिम्भावली, हापुड के विरूद्ध जंगल ग्राम दोताई से अभियुक्तगण के कब्जे से 10 मोटर साईकिल बरामद होने के सम्बन्ध में थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0स0 162/16 धारा 411, 414, 420 भादविपंजीकृत होकर विवेचनाधीन है।
बरामदगी का विवरण-
1-स्पलेण्डर प्लस न0-यूपी 15 सी 0385।
2-स्पलेण्डर प्रो न0-यूपी 23 बी 2162।
3-स्पलेण्डरे न0-यूपी 15 एबी।
4-सुपर स्पलेण्डर न0 डीएल 9एसटी 3445।
5- स्पलेण्डर प्रो न0-यूपी 16 एएफ 5946।
6- स्पलेण्डर प्रो न0-यूपी 14एएफ4378।
7- स्पलेण्डर प्रो बिना नम्बर।
8- स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर।
9- स्पलेण्डर प्लस न0-यूपी 15 एआर 0841।
10- स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर।

Monday, 21 March 2016

हत्या की योजना बनाते समय 02 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरे/बदमाश तमंचा व कारतूस एवं लूटी हुई कार तथा नगदी सहित गिरफ्तार


PRO CELL HAPUR's photo.



         दिनांक 20.03.2016 को दौराने गश्त व चैकिंग थाना बावूगढ पुलिस द्वारा बनखण्डा नहर पुल के पास सामने से आती हुई एक गाडी को रोकने का इशारा किया तो गाडी में आगे बैठे बदमाषों ने पुलिस पार्टी पर दोनों खिडकियां खोलकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किये, पुलिस पार्टी द्वारा अपनी जान की रक्षा करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए 02 बदमाश जिनके नाम क्रमशः गोपाल पण्डित उर्फ रोहित शर्मा उर्फ अमित शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा निवासी ग्राम पनवाडी थाना दौराला जनपद मेरठ व सुनील तौमर पुत्र वीर सिह उर्फ हरीसिंह निवासी ग्राम जोया थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 तमंचा ़315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोका कारतूस व थाना बावूगढ जनपद हापुड पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/16 धारा 392 भादवि से सम्बंधित एक कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर यूपी 25एजैड 0730 दिनांक 13.02.2016 को कुचेसर चैपला पुल से आगे एनएच-24 से लूटी हुई तथा दिनांक 11.02.2016 को मु0अ0सं0 66/16 धारा 392 भादवि में ग्राम सिमरौली से घर में घुसकर लूटे हुए 2550/- बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के बाद अभियुक्त सुनील तौमर ने अपने गांव के प्रधान अमन व उसके भाईयों की रंजिशन हत्या होली के बाद करने की योजना बनाई थी। सुनील ने बताया कि अमन प्रधान से मेरी पुरानी रंजिश चल रही है। अभियुक्तगण ने बताया कि हमारे ऊपर दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 25-30 मुकद्दमें दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:- 
1-गोपाल पण्डित उर्फ रोहित शर्मा उर्फ अमित शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा निवासी पनवाडी थाना दौराला, मेरठ।
2-सुनील तौमर पुत्र वीर सिह उर्फ हरीसिंह निवासी जोया थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।

बरामदगी का विवरण-
1-02 तमंचा ़315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोका कारतूस बरामद।
2-एक कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर यूपी 25एजैड 0730 सम्बंधित मु0अ0सं0 68/16 धारा 392 भादवि थाना बावूगढ।
3-अभियुक्त गोपाल पंडित से लूट के 1150 रूपये बरामद।
4-अभियुक्त सुनील से लूट के 1400 रूपये बरामद।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त गोपाल पंडित-
1-मु0अ0सं0 107/16 धारा 307 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 108/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना बावूगढ जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0 68/16 धारा 392/411 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
4-मु0अ0सं0 66/16 धारा 392 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
5-मु0अ0सं0 131/09 धारा 394/411 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
6-मु0अ0सं0 141/09 धारा 399/402/307 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
7-मु0अ0सं0 108/16 धारा 25 शस्त्र अधिनिय थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
8-मु0अ0सं0 141/09 धारा 41/102 दं0प्र0सं0 व 414 भादवि थाना भोजपुर गाजियाबाद।
9-मु0अ0सं0 108/16 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनिय थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
10-मु0अ0सं0 198/16 धारा 307 भादवि व 25 शस्त्र अधिनियम थाना सैक्टर-49, नोएडा।
11-मु0अ0सं0 197/16 धारा 394/307 भादवि थाना सैक्टर-49, नोएडा।
12-मु0अ0सं0 85/16 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-49, नोएडा।
13-मु0अ0सं0 343/09 धारा 392/411 भादवि थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद।
14-मु0अ0सं0 1163/10 धारा 392/504 भादवि थाना खतौली जनपद मु0नगर।
15-मु0अ0सं0 639/11 धारा 392/411 भादवि थाना सि0बाद जनपद बु0शहर।
16-मु0अ0सं0 29/12 धारा 307 भादवि थाना सि0बाद जनपद बु0शहर।
17-मु0अ0सं0 30/12 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना सि0बाद जनपद बु0शहर।
18-मु0अ0सं0 78/12 धारा 398/401/412 भादवि थाना बल्लभगढ, हरियाणा।
19-मु0अ0सं0 252/11 धारा 307 भादवि थाना बादलपुर, नोएडा।
20-मु0अ0सं0 253/11 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना बादलपुर, नोएडा।
21-मु0अ0सं0 477/11 धारा 394/411 भादवि थाना खरखोंदा जनपद मेरठ।
22-मु0अ0सं0 658/10 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
23-मु0अ0सं0 1609/14 धारा 457/380 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।

अभियुक्त सुनील तौमर-
1-मु0अ0सं0 107/16 धारा 307 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 109/16 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना बावूगढ जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0 68/16 धारा 392/411 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
4-मु0अ0सं0 518/12 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
5-मु0अ0सं0 332/12 धारा 392/411 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
6-मु0अ0सं0 261/12 धारा 392/411 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
7-मु0अ0सं0 181/12 धारा 379 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
8-मु0अ0सं0 220/12 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।

गिरफ्तार करने वाली टीम को घोषित ईनाम-
1-पुलिस उप-महानिरीक्षक मेरठ जोन मेरठ द्वारा 05 हजार रुपये।
2-पुलिस अधीक्षक, हापुड द्वारा 05 हजार रूपये।

Saturday, 19 March 2016

दिनांक 16.03.2016 को थाना हापुड नगर क्षेत्र में हुई लूट का अनावरण, 03 अभियुक्तगण लूटी गयी रकम सहित गिरफ्तार


PRO CELL HAPUR's photo.

PRO CELL HAPUR's photo.
PRO CELL HAPUR's photo.

दिनांक 16.03.2016 को वादी श्री रतन सिंह पुत्र कल्ललन सिंह निवासी दादरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड को उसके दोस्त धर्मवीर सिंह पुत्र श्यौराज सिंह निवासी उपरोक्त द्वारा कैनरा बैंक शाखा धीरखेडा खरखोंदा जनपद मेरठ से 03 लाख रूपये निकाल कर दिये थे तथा ग्राम दादरी के पास से ही दो मोटर साईकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिये गये थे। इस सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0सं0 215/16 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना तथा इलैक्ट्राॅनिक सर्विलांस के आधार पर यह बात सामने आयी कि लुटेरों को सूचना रतन सिंह के दोस्त धर्मवीर सिंह के बेटे राहुल ने ही की थी। अग्रिम कार्यवाही करने पर पता लगा कि राहुल अपने घर से फरार हो गया तथा यह भी पता लगा ंिक उसने लूट कराने की सूचना अपने ममेरे भाई लौकेन्द्र पुत्र समरपाल सिंह निवासी अजराडा की मढैया थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को दी थी तथा लूट में लौकेन्द्र व उसका छोटा भाई अंकित षामिल हैं, जो पहले भी लूट तथा पुलिस मुठभेड के मामले में थाना बावूगढ व हापुड देहात से जेल जा चुके हैं। राहुल पुत्र धर्मवीर सिंह को पकड कर पूछताछ की गयी तो उसने घटना के शडयन्त्र में शमिल होना स्वीकार किया तथा अपने फोन से घटना कारित कराने के लिए लौकेन्द्र सिंह को सूचना देकर घटना करवाई। अभियुक्त लौकेन्द्र सिंह तथा अंकित पुत्र समरपाल सिंह निवासीगण अजराडा की मढैया थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15एवाई 2767 बरामद करवाई है तथा लूट की रकम में से 02 लाख 85 हजार रूपये अपने घर में से भूसे के कमरे से बरामद करवाये। पुलिस उप-महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ ने इस खुलासे के लिए पुलिस टीम को 05 हजार रूपये ईनाम देने की घोशणा की है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1- लौकेन्द्र पुत्र समरपाल सिंह निवासी अजराडा की मढैया थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2- अंकित पुत्र समरपाल सिंह निवासी अजराडा की मढैया थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3- राहुल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी दादरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
बरामदगीः-
1- घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15एवाई 2767।
2- 02 लाख 85 हजार रूपये नगदी बरामद।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त लौकेन्द्र-
1-मु0अ0सं0 386/14 धारा 307/420/411/413/414 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 388/14 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना बावूगढ जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0 486/14 धारा 392/411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
4-मु0अ0सं0 130/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना बावूगढ जनपद हापुड।
5-मु0अ0सं0 215/16 धारा 392/411 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
अभियुक्त अंकित-
1-मु0अ0सं0 386/14 धारा 307/420/411/413/414 भादवि थाना बावूगढ जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 389/14 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना बावूगढ जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0 486/14 धारा 392/411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
4-मु0अ0सं0 130/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना बावूगढ जनपद हापुड।
5-मु0अ0सं0 215/16 धारा 392/411 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
गिरफ्तार करने वाली टीम को घोषित ईनाम-
1-पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन मेरठ द्वारा-15 हजार रुपये।