Tuesday, 27 October 2015

दिनांक 26.10.2015 की रात्रि में चोरी की योजना बनाते 03 अभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से 01 तमंचा मय कारतूस एवं 02 चाकू नाजायज बरामदः-

दिनांक 26.10.2015 की रात्रि में समय करीब 22:40 बजे थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग/गश्त अभियुक्तगण छोटे पुत्र अमर सिंह निवासी इन्द्रगढी थाना हापुड देहात जनपद हापुड, 2. नितिन पुत्र बिजेन्द्र निवासी मुरादपुर नई बस्ती हापुड, 3. राजकुमार पुत्र गंगादास निवासी जरोठी रोड, हापुड के विरूद्ध बेरियों का बाग इन्द्रगढी में अभियुक्तगण द्वारा चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस एवं 02 चाकू नाजायज बरामद किये गये।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0 491/15 से 494/15 धारा 398/401 भादवि व 25, 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-छोटे पुत्र अमर सिंह निवासी इन्द्रगढी थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
2-नितिन पुत्र बिजेन्द्र निवासी मुरादपुर नई बस्ती हापुड।
3-राजकुमार पुत्र गंगादास निवासी जरोठी रोड, हापुड।
बरामदगी का विवरणः-
1-एक तमंचा .315 बोर।
2-02 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
3-02 चाकू नाजायज।

Monday, 26 October 2015


हरियाणा से तस्करी कर लायी गई 232 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 02 अभिुक्त गिरफ्तार


PRO CELL HAPUR's photo.




दिनांक 24.10.2015 की रात्रि में समय करीब 20:05 बजे श्रीमान क्षेत्राधिकारी गढमुक्तेश्वर एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग/गश्त निकट स्याना चैपला पर अभियुक्तगण 1- आबिद पुत्र नवीजान निवासी पावी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, 2- स्वालोन पुत्र जलसिंह निवासी साकलगढ़ी थाना चादीनगर जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक डम्पर जिस पर अलग-2 नम्बरों की नम्बर प्लेट आगे एचआर 39ए 4448 व पीछे एचआर 39ए 6443 हरियाणा से तस्करी कर लायी गई 232 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का नाजायज जिनमें 213 पेटी (10024 पव्वा) व 19 पेटी (228 बोतल) बरामद हुईं।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 518/15 धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं 420 भादवि बनाम उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आबिद पुत्र नवीजान निवासी पावी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद 
2-स्वालोन पुत्र जलसिंह निवासी साकलगढ़ी थाना चादीनगर जनपद बागपत
बरामदगी का विवरण-
1-एक ट्रक जिस पर अलग-2 नम्बरों की नम्बर प्लेट आगे एचआर 39ए 4448 व पीछे एचआर 39ए 6443।
2-232 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का नाजायज जिनमें 213 पेटी (10024 पव्वा) व 19 पेटी (228 बोतल)।

दिनांक 10.10.2015 की रात्रि में थाना बहादुरगढ जनपद हापुड क्षेत्र में हुई दूध के कैंटर की लूट का खुलासा

PRO CELL HAPUR's photo.



दिनांक 10.10.2015 की रात्रि में मुरादाबाद से दूध लेकर स्याना गोपाल जी डेयरी जा रहे 10 टायरा टैंकर को थाना बहादुरगढ क्षेत्र में पलवाडा नहर के आगे कार सवार बदमाशों द्वारा मय दूध के लूट लिये जाने व ड्राईवर और कन्डक्टर को करीमपुर के जंगल में 07 घंटे बंधक बनाकर रखने की घटना हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0 202/15 पंजीकृत कराया गया। घटना के अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक, हापुड के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में थाना बहादुरगढ पुलिस व क्राईम ब्रांच हापुड की टीम बनाकर घटना के अनावरण के लिये लगाया गया। .
आज दिनांक 18.10.2015 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना बहादुरगढ व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ग्राम पलवाडा के जंगल में बृजघाट रोड पर स्थित बंद पडी फैक्ट्री के आहते से पांच बदमाशों को मय नाजायज असलाहों के लूट की योजना बनाते हुये पकडा गया। जिनके पास से टैंकर लूट की घटना में बेचे गये दूध से हिस्से मंे मिले 90000 रूपये भी बरामद हुये तथा अभियुक्तगण द्वारा थाना लाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा टैंकर लूट की घटना का इकबाल किया गया तथा उनकी निशादेही पर लूटा गया टैंकर नम्बर यूपी 21एन 5237 व करीब 15500 लीटर दूध जो बदमाशों द्वारा बिक नहीं पाया था बरामद हुआ। घटना मंे प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल भी बरामद की गयी ।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0 203/15 से 208/15 धारा 392/411/399/402 भादवि व 25, 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-विनोद पुत्र रामफल सिंह नि0 बागडपुर थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड। 2-अमित पुत्र अमरजीत नि0 आदर्श नगर कांलोनी कस्बा व थाना हापुड नगर जनपद हापुड।3-अनिल पुत्र मांगेराम नि0 मवासी थाना औंरंगाबाद जनपद बु0शहर।
4-ऋषिकान्त पुत्र टुकीराम सिह नि0 करीमपुर थाना बहादुरगढ जनपद हापुड ।
5-सोनू पुत्र मवासीराम नि0 आदर्श नगर कांलोनी कस्बा व थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6-सोनूपाल पुत्र कृष्णपाल सिह नि0 मौहल्ला पाल कालोनी रिठाला म0न058 थाना रोहिणी सेक्टर 04 दिल्ली ,हाल- मवासी थाना ओैरंगाबाद जनपद बु0शहर।
फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1-ओमपाल पुत्र रामफल सिंह नि0 चचोई थाना किठोर जनपद मेरठ।
2-बिजेन्द्र पुत्र श्री बृहम सिंह प्रधान नि0 घनोदा थाना दौराला जनपद मेरठ।
3-काकू पुत्र नरेश सिंह नि0 औरंगाबाद ,बु0शहर।
बरामदगी का विवरण-
1-03 तंमचे 315 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस।
2-02 चाकू।
3-01 मो0सा0 अपाछे घटना में प्रयुक्त।
4-01 मो0सा0 स्पलैण्डर घटना में प्रयुक्त।
5-कुल 90 हजार रूपये।
6-लूटा गया टैंकर नं0- यूपी 21एन 5237 ।
7-करीब 15500 लीटर दूध।

Wednesday, 14 October 2015

जनपद हापुड में चल रहे पंचायत चुनाव में पुलिस अधीक्षक हापुड श्री शिवहरी मीणा पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 1-पुलिस बल को रवाना करते हुए, 2-पोलिंग बूथ व डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को चैक करते हुए, 3-ड्यूटी पर दंगा नियन्त्रण उपकरण सहित मुस्तैद मिले पुलिस कर्मचारियों को पुरूस्कृत करते हुए, 4-वोट डालने आये वोटरों को चैक करते हुए।

Friday, 2 October 2015

हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार जिसके कब्जे से 04 तमंचे, 01 बंदूक एवं 20 अर्धनिर्मित तमंचे तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।



दिनांक 01/10/2015 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, हापुड के आदेशानुसार एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, हापुड व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, जनपद हापुड के निर्देशन में की जा रही गश्त/चैकिंग के दौरान थाना हाफिजपुर की पुलिस द्वारा बुलन्दशहर रोड बृजनाथपुर शुगर मिल के पास से समय करीब 21:15 बजे रात्रि में एक अभियुक्त नसीम पुत्र यूसुफ निवासी मौ0 कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना, जनपद मेरठ को मय नाजायज 03 तमंचे देशी .315 बोर, 01 तमंचा देशी .12 बोर, 01 बंदूक एसबीबीएल .12 बोर, 20 अर्धनिर्मित तमंचे एवं शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। 
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0 205/15 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- नसीम पुत्र यूसुफ निवासी मौ0 कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ।
बरामदगी का विवरणः-
1-03 तमंचे देशी .315 बोर।
2-01 तमंचा देशी .12 बोर।
3-01 बंदूक एसबीबीएल .12 बोर।
4-20 अर्धनिर्मित तमंचे।
5-शस्त्र बनाने के उपकरण।