Wednesday, 31 July 2013

                                             गाजियाबाद से चोरी हुये  वाहन बरामद


 हापुड-कल दिनांक 30.07.2013 को थाना हापुड देहात जनपद हापुड पुलिस द्वारा ततारपुर से सीतादेई जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही टवेरा कार को रोक कर चैक किया गया तो चैंकिंग  के दौरान उसमें सवार तीन अभियुक्तगणों 1- लल्लु पुत्र श्री मथुरा प्रसाद निवासी करही थाना हजरतनगर गढी जनपद संभल,
 2- जुनैद पुत्र श्री यासीन निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा 3-राजू पुत्र श्री रणबीर निवासी मनैना थाना आँवला जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों ने टवेरा गाडी के बारे में पूछने पर बताया कि उनके द्वारा यह गाडी सोमवार की रात्रि में विजयनगर थाना क्षेत्र के केला गाव से चोरी की गयी है। उक्त टवेरा के सम्बन्ध में थाना विजयनगर पर वादी सुमित द्वारा मु0अ0सं0 1021/13 धारा 379 भादावि पंजीकृत है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0 निल/13 धारा 41/102 द0प्र0स0 411 भादावि व 25 आर्म्स  एक्ट पंजीकृत किया गया है।
  अभियुक्तगणों ने पूछने पर बताया कि उनके द्वारा जनपद गाजियाबाद में वाहन चोरी की कई घटनायें की गयी है। अभियुक्तगणों ने चोरी की घटनओ को स्वीकार करते हुये बताया कि करीब डेढ माह पहले थाना इन्द्रापुरम क्षेत्र से एक स्पलेन्डर मोटर साईकिल व एक माह पहले थाना विजयनगर क्षेत्र से एक Tata ace  (छोटा हाथी) चुरा लिया था। अभियुक्तगणों की निशादेही पर चोरी की स्पलेन्डर मोटर साईकिल व छोटा हाथी को बरामद कर लिया गया है। बरामद मोटर साईकिल व Tata ace (छोटा हाथी) के बारे में सम्बन्धित थाना क्षेत्रो से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-लल्लु पुत्र श्री मथुरा प्रसाद निवासी करही थाना हजरतनगर गढी जनपद संभल।
2- जुनैद पुत्र श्री यासीन निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद।
3- राजू पुत्र श्री रणबीर निवासी मनैना थाना आँवला जनपद बरेली।

बरामद असलाहः-
 1- दो देशी तमन्चें 315 बोर
 2- चार जिन्दा कारतूस 315 बोर
बरामद मालः-
1- थाना विजयनगर से चोरी टवैरा कार नं0-यूपी-16 एटी-1927

2- एक  Tata ace (छोटा हाथी) नं0- यू0पी0-23सी-0238
3- एक स्पलेण्डर मोटर साईकिल नं0-डीएल-7-एसडी-3039
                                 गीता का हत्यारा गिरफ्तार, हत्या मे प्रयुक्त उस्तरा बरामद

हापुड-  कल दि0 30.7.13 को कोतवाली हापुड नगर जनपद हापुड क्षेत्रान्तर्गत मौ0 हर्ष विहार मे गीता पत्नी श्री दीपक की हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में कोतवाली हापुड नगर पर मु0अ0सं0 528/13 धारा 302, 307 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना से प्रकट हुआ कि मौ0 हर्ष विहार मे मृतका गीता के पडोस मे रहने वाले मनीष उर्फ गूगा पुत्र गंगाराम द्वारा गीता की हत्या की गयी है। मृतका गीता की पुत्री अंजलि से अभियुक्त शादी करना चाहता था जिसके लिये मृतका सहमत नही थी। अभियुक्त मनीष ने मृतका गीता देवी के मकान मे, जब अंजलि दुकान से घरेलू सामान लेने गयी थी उस पर मूसली व उस्तरे से प्रहार कर व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। जैसे ही अंजलि दुकान से घर वापस आयी तो अभियुक्त ने हाथ मे लिये उस्तरे से जान से मारने की नीयत से उसके गले पर भी वार कर घायल कर दिया था।
 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.7.13 अभियुक्त मनीष पुत्र गंगाराम नि0 हर्ष विहार थाना हापुड नगर को मिनाक्षी सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया गया है पूछने पर अभियुक्त मनीष द्वारा अपने एक साथी सुरेन्द्र्र (तान्त्रिक) पुत्र श्री रामचरण नि0 मौ0 त्यागी नगर कोतवाली हापुड नगर को भी उक्त घटना मे सम्मलित होना बताया।तत्पश्चात अभियुक्त सुरेन्द्र को भी  गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तो की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त मूसली व उस्तरा बरामद किये गये है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- मनीष पुत्र गंगाराम नि0 हर्षविहार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2-सुरेन्द्र  (तान्त्रिक) पुत्र श्री रामचरण नि0 मौ0 त्यागी नगर कोतवाली हापुड नगर जनपद  
   हापुड।
बरामद मालः-
1. इमामदस्ते की मूसली
2. बाल काटने वाला उस्तरा
 

Friday, 26 July 2013


दादरी से लूटा गया ट्रेक्टर बरामद 




हापुड-  दिनांक 25/26.07.2013 को थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड पुलिस द्वारा गढमुक्तेश्वर चक-लठीरा मार्ग पर एक आयशर ट्रेक्टर पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियो को रोककर चैक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शेष 02 व्यक्तियों वीरेन्द्र पुत्र चरण सिंह नि0 नवादा खुर्द थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड व राजीव पुत्र रूपराम नि0 नवादा खुर्द थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड ने ट्रेक्टर के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि उन्होनें यह ट्रेक्टर नितिन नि0 बरौला जनपद गौतमबुद्धनगर से खरीदा है। इस ट्रेक्टर के विषय में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह ट्रेक्टर कृष्णपाल से दिनांक 22.7.13 को अज्ञात बदमाशों द्वारा दादरी में छीन लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 363/13 धारा 392 भादवि पंजीकृत है। इस ट्रेक्टर की बरामदगी होने पर थाना गढमुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 295/13 धारा 41/102 सी0आर0पी0सी0 व 411 भादवि के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया और उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और दादरी पुलिस को सूचना दी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- वीरेन्द्र पुत्र चरण सिंह नि0 नवादा खुर्द थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।

2- राजीव पुत्र रूपराम नि0 नवादा खुर्द थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।
फरार अभियुक्तः-
1-नितिन नि0 बरौला जनपदगौतमबुद्धनगर ।
बरामद मालः-
एक आयशर ट्रेक्टर 380 बिना नम्बर प्लेट।

-




Tuesday, 23 July 2013

लूटे गये चैन और कुण्डल बरामद


हापुड-  कल दिनांक 22.07.2013 को थाना बहादुरगढ जनपद हापुड पुलिस द्वारा गढमुक्तेश्वर से स्याना जाने वाले मार्ग पर सिकन्दरपुर भट्टा के पास चैकिंग के दौरान दो मोटर साईकिलों पर सवार तीन अभि0गणों 1- प्रेम पुत्र गंगाशरण नि0 माली की मढैया फतेहपुर थाना नरसैना जनपद बु0शहर, 2- चोखे पुत्र गंगाशरण नि0 उपरोक्त, 3- कैलाश पुत्र वेदप्रकाश नि0 हजीराबाद थाना औरंगाबाद जनपद बु0शहर को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 02 नाजायज तमन्चे व 01 चाकू तथा लूटे गये जेवरात बरामद किये गये है, उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर मु0अ0सं0 130/13 धारा 307/411 भादवि पंजीकृत कराया गया है।
   अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा जनपद में लूट की कई घटनाऐं की गई हैं। अभियुक्तगणों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार करतें हुये बताया  कि दिनांक 11.06.13 को थाना बहादुरगढ क्षेत्र के ग्राम करीमपुर के जंगल से चार महिलाओं से सोने के कुण्डल छीन लिये थे व दिनांक 29.06.2013 को थाना गढमुक्तेश्वर क्षेत्र के वेदान्त कालिज के पास से महिलाओ से दो सोने के मंगलसूत्र व सैम्पिल छीन ली थी, दिनांक 20.07.2013 को थाना पिलखुवा क्षेत्र से गांव अनवरपुर के पास एक महिला से सोने की चैन व दि0 11.6.13 को मदर डेरी के पास से सोने की चैन व कुण्डल छीन लिये थे व दि0 25.5.13 को पिलखुवा क्षेत्र से एक महिला से सोने की चैन छीन ली थी। दिनांक 09.6.13 को पुराना पैट्रोल पम्प कस्बा धौलाना से एक महिला व उसके पति से सोने की चैन व कुण्डल छीन लिये थें और दिनांक 09.4.13 को सालेपुर कोटला थाना धौलाना के पास से एक व्यक्ति से 43,000/रू0 छीन लिये थें। जनपद नोएडा के थानाक्षेत्र सेक्टर-58 से दि0 20.7.13 को एक महिला से सोने की चैन छीन ली थी। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित थानो/जनपदो से जानकारी की गयी तो पाया कि उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध मे सम्बन्धित थानों पर उपरोक्त घटनाओ के सम्बन्ध मे पूर्व से ही अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तोगणों के अपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी करने पर अभियुक्त चोखे के विरूद्व थाना सिम्भावली पर वर्ष 20112012 मे लूट के अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- प्रेम पुत्र गंगाशरण नि0 माली की मढैया फतेहपुर थाना नरसैना बु0शहर।
2- चोखे पुत्र गंगाशरण नि0 माली की मढैया फतेहपुर थाना नरसैना बु0शहर।
3- कैलाश पुत्र वेदप्रकाश नि0 हजीराबाद थाना औरंगाबाद बु0शहर।
बरामद असलाहः-
1- दो देशी तमन्चें 315 बोर
2- तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- एक चाकू
बरामद मालः-
1- थाना बहादुरगढ पंजीकृत मु0अ0सं0- 111/13 धारा392 भादवि से सम्बन्धित आठ कुन्डल सोने के ।
2- थाना गढमुक्तेश्वर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 290/13 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित दो मंगल सूत्र, दो पायजेब ।
3- थाना पिलखुवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 285/13 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित एक सोने की चैन।
4- थाना सैक्टर 58 जनपद गौ0बुद्धनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 916/13 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित एक सोने की चैन।
5- एक डिस्कवर मोटरसाईकिल- यू0पी0 13एन-3142 व एक काली प्लसर बिना नम्बर प्लेट।
अपराधिक इतिहासः-
    चोखे पुत्र गंगाशरण नि0 माली की मढैया फतेहपुर थाना नरसैना बु0शहर।
1. मु0अ0स0 179/11 धारा 392/511 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
2. मु0अ0सं0 107/12 धारा 392  भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।

Tuesday, 9 July 2013

तस्करी की शराब बरामद

                                            
हापुड़ - आज दिनांकः 09.07.2013 को थाना पिलखुवा जनपद हापुड द्वारा गश्त के दौरान नेशनल हाईवे-24 पर बडौदा हिन्दुवान जाने वाले मोड पर एक ग्रे कलर की इन्डिगो कार जो हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में लावारिस खडी थी, को सतर्कता के साथ चेक किया गया तो उसमें तस्करी कर लाई जा रही 24 पेटी वेस्टोव्हिसकी बरामद की गई है ।
जिसके संदर्भ में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0- 271/13 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 420 भादवि पंजीकृत किया गया है । गाडी तथा अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है ।

बरामदा मालः- 1. 24 पेटी वेस्टोव्हिस्की (1152 बोतल)
                       2. एक इन्डिगों कार नं0 डी एल 3 सी डब्लू   8316

Monday, 8 July 2013

धमकी देकर छः लाख रुपये की मांग करने वाला गिरफ्तार

                             
हापुड़-  दिनांक  04.07.2013 को ईश्वर कुमार गोयल पुत्र राधेलाल गोयल नि0 मैन मार्किट कस्बा सिम्भावली जनपद हापुड द्वारा सूचना दी गयी किउसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज कर जान से मारने की धमकी देकर छः लाख रुपये की मांग की जा रही है

उक्त सूचना पर थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत  कर विवेचना प्रारम्भ की गयी है।आज दिनांक 07.07.2013 को अभियुक्त सोनू पुत्र कुंवरपाल नि0 खुडलिया को गिरफ्तार किया गया है।पूछने पर सोनू द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ही ईश्वर कुमार गोयल के मोबाईल पर जान से मारने की धमकी देकर छः लाख रुपये की मांग की गयी थी।
अभियुक्त सोनू के कब्जे से धमकी देने मे प्रयोग किया गया मोबाईल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किया गया  अभियुक्त-
1.सोनू पुत्र कुंवरपाल नि0 खुडलिया थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
बरामदा मालः-
1. एक मोबाईल नोकिया
 

Sunday, 7 July 2013

  बालू का अवैध खनन करने वाले आठ व्यक्ति  गिरफ्तार 


                                             बरामद बालू से भरी हुई  भैसा बुग्गी व ट्रेक्टर-ट्राली

.हापुड़-आज  दिनांक 07.07.2013 को थाना सिम्भावली जनपद हापुड पुलिस  द्वारा बड्डा गांव के पास मध्य गंग नहर में बालू के अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही की गयी है।
उक्त कार्यवाही में बालू से भरी हुई सात भैसा बुग्गी व एक ट्रेक्टर-ट्राली को जब्त क रमौके से बालू का अवैध खनन करने वाले आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।बालू के अवैध खनन के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाने प रगिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणः-
1. सतवीर पुत्र टीकम नि0 हरौडा मोड़ कस्बा सिम्भावली, हापुड़
2. रिफाकत पुत्र नवाबनि0 हरौडा मोड़ कस्बा सिम्भावली, हापुड
3. जाहिद पुत्र इरशाद नि0 सैफी कालोनी कस्बा सिम्भावली हापुड
4. असलम पुत्र इस्लामनि0 सैफी कालोनी कस्बा सिम्भावली हापुड
5. राजकुमार पुत्र प्रभु नि0 टोडरपुर थाना सिम्भावली हापुड़
6. इस्तयाक पुत्र गनी खां नि0 टोडरपुर थाना सिम्भावली हापुड़
7. नवाब पुत्र शब्बीर नि0 मुरादपुर थाना सिम्भावली हापुड़
8. अन्सार पुत्र फारुख नि0 मुरादपुर थाना सिम्भावली हापुड़
बरामदा मालः-
1. अवैध बालू से भरे सात भैसा बुग्गी
2. अवैध बालू से भरा एक ट्रेक्टरट्राली

Thursday, 4 July 2013

दोहरे हत्याकांड मे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

                            
 हापुड़ -दिनांक 30.06.2013 को श्री रविन्द्र पुत्र राजकरन निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना पिलखुवा के द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि उसके भाई अवधेश व उसके ही गांव के मंगल सेन पुत्र श्री मिश्री लाल पाल की ग्राम रघुनाथपुर जंगल स्थित उसके भाई की टयूबवेल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, इस सूचना के आधार पर थाना पिलखुवा पर अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड द्वारा क्राइम ब्रान्च व स्थानीय पुलिस की टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
कल दिनांक 03.07.2013 को क्राइम ब्रान्च व थाना पिलखुवा की संयुक्त टीम के द्वारा निजामपुर तिराहा के पास एन0एच0 24 से अभियुक्त सुभाष पुत्र चरन सिंह, धर्मेन्द्र पुत्र महेश एवं रिषीपाल पुत्र रतन सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना पिलखुवा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुभाष पुत्र चरन सिंह ने पूछने पर बताया कि मृतक अवधेश एक दुस्चरित्र व शराबी किस्म का व्यक्ति था। अवधेश मौहल्ले की लडकियों व महिलाओं पर बुरी नजर रखता था जिस कारण इससे गांव के अन्य लोग भी उससे परेशान थे। मृतक मंगलसेन पुत्र मिश्री लाल जो अवधेश का बटाईदार था, वह भी अवधेश को उकसाता रहता था। अवधेश उसकी पत्नी पर भी बुरी नजर रखता था इस बात को लेकर उसका व अवधेश का एक दिन वाद-विवाद भी हुआ था इसी कारण उसने अपने ही गांव के धर्मेन्द्र व रिषीपाल को अवधेश की हत्या करने के लिए तैयार किया।
          दिनांक 30.06.2013 की रात्रि 9.00 बजे वह व उसके साथी धर्मेन्द्र व रिषीपाल शराब लेकर अवधेश की टयूबवेल पर गये वहां पर पहले से ही अवधेश व मंगलसेन बैठे शराब पी रहे थे। हमने उनकों और शराब पिलायी जिस कारण ये दोनों नशे मे हो गये, तब हम तीनों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। अभियुक्त सुभाष ने पूछने पर बताया कि यदि हम मंगलसेन की हत्या न करते तो वह अवधेश की हत्या की बात गांव में सभी को बता देता।
हत्या के बाद भागते समय हमने तमन्चों को रघुनाथपुर के जंगल में स्थित सुअर फार्म के पीछे जमीन में दबा दिया था। आज दिनांक 04.07.2013 को अभियुक्तगण की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचों को बरामद कर लिया गया है
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-1- सुभाष पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना पिलखुवा।
2- धर्मेन्द्र पुत्र महेश निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना पिलखुवा।
3- रिषीपाल पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना पिलखुवा।
बरामद असलाहः-
1- दो देशी तमन्चें 315 बोर
2- दो खोके कारतूस