Saturday, 27 May 2017

 थाना पिलखुवा पुलिस ने मोबाईल टावरों से चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 16 बैटरी,एक आॅटो,02 छुरी बरामदः- 




     श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय के आदेशानुसार जनपद में सक्रिय वाहन लुटेरे/चोरों की गिरफ्तारी के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जनपद हापुड के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 27.05.2017 को थाना पिलखुवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि 12ः45 बजे धौलाना कट से 03 तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही का परिणामः-
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर अभियुक्त रोबिन के विरूद्ध मु0अ0सं0 570/17 धारा 379,411 भादवि व आबिद के मु0अ0सं0 575/17 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम तथा सोनू के विरूद्ध मु0अ0सं0 576/17 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-आबिद पुत्र खानू ग्राम मदारपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-सोनु पुत्र चन्द्र निवासी ग्राम रहेरवा थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
3-रोबिन पुत्र गजराज सिंह निवासी आधे वाला  मौहल्ला खेडा थाना पिलखुवा जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-
1-अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 अदद छुरी एक आॅटो नम्बर यूपी 14 सीटी 5893।
2- मु0अ0सं0 570/17 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित 16 बैटरी (600 एच) टावर वाली।

Wednesday, 17 May 2017

हापुड पुलिस ने लूट की कई घटनाओं का खुलासा कर 03 शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से 02 तमंचे कारतूस, लूटी हुई 02 बाईक तथा लूट के 13350 रूपये बरामदः-


घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी बाबूगढ के कुशल पर्यवेक्षण में वाछित/संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा आज दिनांक 16.05.2017 को दौराने चैकिंग उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा मय हमराही कर्मचारीगण व स्वाट टीम प्रभारी श्री विजय बहादुर सिंह मय हमराही फोर्स के साथ अल्लीपुर कट पर खडे थे। उसी समय वादी मुकदमा श्री अतुल त्यागी सम्बन्धित मु0अ0सं0 103/17 धारा 392 भादवि (कुचेसर चैपला पर स्थित फाईनेन्स कम्पनी की लूट के सम्बन्ध में)अल्लीपुर कट पर आये जिसने सूचना दी कि दिनांक 20.03.2017 को जो फाईनेन्स कम्पनी में लूट हुई थी के दो अभियुक्तगण सफेद अपाचे से कुचेसर चैपला से हापुड की तरफ जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा अल्लीपुर कट पर चैकिंग के दौरान समय करीब 16ः15 बजे अभियुक्त सन्दीप सैन पुत्र ईश्वर चन्द सैन निवासी रमपुरा कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड, अभियुक्त शुभम सैन पुत्र सुरेन्द्र्र कुमार सैन निवासी कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड को 02 तमंचे,04 कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाईकिल, 02 पर्स,02 आधार कार्ड तथा 13350 रूपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 103/17 थाना बाबूगढ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1- सन्दीप सैन पुत्र ईश्वर चन्द सैन निवासी रमपुरा कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड। 
2- शुभम सैन पुत्र सुरेन्द्र्र कुमार सैन निवासी कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
3-उपेन्द्र पुत्र गोविन्द स्वरूप निवासी ढकरौली थाना खानपुर जनपद बु0शहर।

बरामदगीः-
1-एक तमंचा 315 बोर व अदद जिंदा कारतूस सम्बन्धित मु0अ0सं0 155/17 थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2--एक तमंचा 315 बोर व अदद जिंदा कारतूस सम्बन्धित मु0अ0सं0 156/17 थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
3-13350 रूपये व दो आधार कार्ड सम्बन्धित मु0अ0सं0 103/17 थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
4-एक अपाचे मोटरसाईकिल सम्बन्धित मु0अ0सं0 724/16 धारा 392 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
5-एक मोटरसाईकिल एफजैड सम्बन्धित मु0अ0सं0 526/16 धारा 392 भादवि थाना पिलखुव जनपद हापुड

अभियुक्तगणों द्वारा घटित घटनाओं का विवरणः-
1-दिनांक 20.03.2017 को कुचेसर चैपला पर अपने अन्य साथियों के साथ तमंचे के बल पर फाइनेंस कम्पनी से 261000 रूपये व अन्य सामान लूट कर ले जाना ।
2-दिनांक 24.03.2017 को फाइनेन्स कम्पनी ककरौली रोड सोनीपत से 10 लाख रूपये की लूट कर ले जाना ।
3-दिनांक 24.12.2016 को निजामपुर पिलखुवा से एक अपाचे मोटरसाईकिल लूटना।
4-दिनांक 13.05.2017 को छिजारसी थाना पिलखुवा से एक मोटरसाईकिल एफजैड को लूटकर ले जाना ।
5-दिनांक 23.02.2017 को बहादुरगढ क्षेत्र से मोटरसाईकिल सवार महिला से कुण्डल आदि लूटकर ले जाना।
6-माह सितम्बर में थाना विजयनगर गाजियाबाद से एक मोटरसाईकिल लूट कर ले जाना।
7-माह अक्टूबर में नोएडा से एक मोटरसाईकिल लूट कर ले जाना।
8-दिनांक 07.05.2012 को गढ रोड पर रामवीर चैधरी के साथ हुई लूट व हत्या के षडयन्त्र में सम्मिलित

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहासः-
सन्दीप सैन पुत्र ईश्वर चन्द सैन निवासी रमपुरा कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड-
1- मु0अ0सं0 103/17 धारा 395,397,412,34,120 बी भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 155/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 157/17 धारा 412,482 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0 34/17 धारा 392 भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
5- मु0अ0सं0 526/17 धारा 392 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
6- मु0अ0सं0 724/16 धारा 392 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
7- मु0अ0सं0 282/17 धारा 394,302,120 बी भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।

शुभम सैन पुत्र सुरेन्द्र्र कुमार सैन निवासी कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड-
1- मु0अ0सं0 103/17 धारा 395,397,412,34,120 बी भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 156/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 157/17 धारा 412,482 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0 34/17 धारा 392 भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
5- मु0अ0सं0 526/17 धारा 392 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
6- मु0अ0सं0 724/16 धारा 392 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
7- मु0अ0सं0 282/17 धारा 394,302,120 बी भादवि थाना हापुड देहात जनपद हा
पुड।
थाना हापुड देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 04 बाईक बरामदः-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के कुशल दिशा निर्देशन में सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ततारपुर पुल के पास गढ रोड से अभियुक्तगण मनोज उर्फ सीटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी अशोकनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड व कुल्दीप पुत्र स्वराज सिंह निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड चोरी गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गये है। अभियुक्तगणों द्वारा इकबाल करते हुये 04 मोटरसाईकिल बरामद करायी।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1- मनोज उर्फ सीटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी अशोकनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
2-कुल्दीप पुत्र स्वराज सिंह निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड।

बरामदगीः-
1-एक मोटरसाईकिल पैशन प्रो नम्बर यूपी 15 बीके 1412 उक्त मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत है।
2-एक मोटरसाईकिल होण्डा ड्रीम युवा नम्बर डीएल 2 एसएम 3782।
3-एक मोटरसाईकिल सीबीजैड नम्बर यूपी 14 बीआर 5421।
4-एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर बिना नम्बर।

आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 89/17 धारा 379/411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 287/17 धारा 420/411/414 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड।
थाना धौलाना पुलिस ने शातिर महिला चोर सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के कपडे तथा इंडिका कार बरामदः-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के निर्देशन में वाछित/संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा आज दिनांक 16.05.2017 को दौराने चैकिंग के दौरान कस्बा धौलाना सहकारी बैंक के सामने से टीम प्रभारी उ0नि0 श्री रामपाल सिंह ने मय हमराही फोर्स के अभियुक्ता नूरजहां व अभियुक्तगण सलमान तथा पंकज शर्मा को समय करीब 07ः30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से थाना धौलाना पर मु0अ0सं0 114/17 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित भारी मात्रा में कपडा बरामद हुआ है। अभियुक्तगण ने उपरोक्त घटना का इकबाल करते हुये बताया है कि आज इस चोरी गये कपडे गुलावठी पैंठ में बेेचने जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1-नूरजहां पत्नी असलम निवासी कैलाखेडा, सादक पुलिया के पास, थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद।
2-सलमान पुत्र इलियास निवासी कैलाखेडा,सादक पुलिया के पास, थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद।
3-पंकज शर्मा पुत्र आनन्द शर्मा निवासी ग्राम ददयारा, थाना हापुड देहात जनपद हापुड।

बरामदगीः-
1- 03 जरकीन।
2- 09 जर्सी गरम फुल बाजू।
3- 06 टी-शर्ट।
4- 17 जींस।
5- 22 शर्ट।
6- एक इंडिका गाडी न0 यूपी 14 एडी 8978।

Monday, 8 May 2017

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में पिलखुवा पुलिस ने 50 लाख की पुरानी करेंसी बरामद कर 05 लोगों को किया गिरफ्तार:-


घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 07.05.2017 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान एंव क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के कुशल पर्यवेक्षण में पिलखुवा पुलिस को समय करीब 18ः50 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि सफेद रंग की ईको स्पार्ट्स गाडी न0 डीएल सीके 3546 दिल्ली की तरफ से हापुड की ओर जा रही है जिसमें पुरानी करेंसी लेकर जा रहे है।  इस पर विश्वास करते मैं उ0नि0 शिवकुमार मलिक मय हमराही फोर्स के साथ हाईवे पर चैकिंग करने लगा कुछ ही देर बाद एक सफेद रंग की ईको स्पोर्टस आती दिखाई दी इस गाडी को रोककर चैक किया गया तो इसमें बैठे 05 अभियुक्तों से 50 लाख रूपये की पुरानी करंेसी बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पताः-
1-सन्नी मदान पुत्र नरेन्द्र कुमार मदान निवासी सी 156 वैस्ट पटेल नगर, थाना पटेल नगर नई दिल्ली।
2-पप्पू कुमार पुत्र गोपाल निवासी 8/14 ग्राउण्ड फ्लोर ईस्ट पटेल नगर, थाना पटेल नगर नई दिल्ली।
3-रूपेश राणा रिषीपाल राणा निवासी सिधाना,सफीदो, जींद हरियाणा।
4-अनिल सोनी पुत्र सन्त लाल सोनी निवासी बी 257,गली न0-11 न्यू उस्मानपुर पहला पुस्ता थाना उस्मानपुर शाहदरा नई दिल्ली।
5-विनोद कुमार पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कसेरू बक्सर मवाना रोड, गंगानगर मेरठ।
बरामदगीः-
1-पांचो अभियुक्तों से 10-10 लाख रूपये बरामद। 

Saturday, 6 May 2017

थाना सिम्भावली पुलिस ने एक देशी रायफल नाजायज मय 03 कारतूस 315 बोर सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तारः-


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापुड के द्वारा वांछित/संदिग्ध वाहन व्यक्ति एंव पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मुरादपुर से रायफल लेकर सैना के लिये चला है, इस सूचना पर मैं थानाध्यक्ष सिम्भावली मय हमराह फोर्स के साथ पहुॅच कर अभियुक्त इरशाद पुत्र बरकत अली निवासी सैना थाना सिम्भावली जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया।
कृत कार्यवाहीः-
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0 161/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- इरशाद पुत्र बरकत अली निवासी सैना थाना सिम्भावली जनपद हापुड।
बरामदगीः-
1-01 अदद देशी रायफल मय 03 जिंदा कारतूस 315 बोर।

हापुड पुलिस ने 12 हजार के ईनामी  सहित तीन शातिर लूटेरे किये गिरफ्तार, कब्जे से सोने चाॅदी के आभूषण चोरी की बाईक तथा हजारों की नगदी बरामदः-


दिनांक 05.05.2017 को थाना पिलखुवा व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तगण नसरूद्दीन उर्फ भूरा, चाॅद व पुनीत सिंघल को 02 तमंचों 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस नाजायज चाकू व 03.11.2016 को चण्डी रोड पर सुनार के साथ हुई लूट की घटना से सम्बन्धित लूटे गये आभूषणों, थाना इगलास अलीगढ की डकैती से सम्बन्धित  आभूषणों, थाना जारचा जनपद नोएडा से सम्बन्धित लूटी गई नगदी व थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद से चोरी की गई अपाचे मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 14 सीए 5859 सहित बरामदगी के सहित अभियुक्तगणों को ग्राम मुकीमपुर पबला रोड से समय करीब 17ः00 बजे गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही का परिणामः-
अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 506/17 से 508/174 धारा 25 आम्र्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगणों के नाम व पताः-
1-नसरूद्दीन उर्फ भूरा पुत्र सहाबुद्दीन निवासी कमरूद्दीन नगर समाना थाना धौलाना जनपद हापुड।
2-चाॅद पुत्र मुस्तकीम निवासी कस्बा व थाना जारचा जनपद नोएडा।
3-पुनीत सिंघल पुत्र लोकेश निवासी मौहल्ला न्यू आर्यनगर चण्डी मन्दिर कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरणः-
1-दो तमंचे 315 बोर मय 04 जिंदा कारतूस।
2-एक अदद चाकू नाजायज।
3-77 सोने की लोंग।
4-33 सोने की नाक की बाली।
5-30 कान की सोने की बाली।
6-7650 रूपये नगद बरामद।
7- चोरी की गई अपाचे मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 14 सीए 5859।
अभियुक्तगणों का पूर्व आपराधिक इतिहासः-
नसरूद्दीन उर्फ भूरा पुत्र सहाबुद्दीन निवासी कमरूद्दीन नगर समाना थाना धौलाना जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0 340/08 धारा 302 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2- मु0अ0सं0 406/08 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
3- मु0अ0सं0 448/13 धारा 395,412 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0 463/13 धारा 147,148,149,307,399,402 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
5- मु0अ0सं0 463/13 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
6- मु0अ0सं0 54/14 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
7- मु0अ0सं0 267/17 धारा 392,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
8- मु0अ0सं0 506/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
9- मु0अ0सं0 130/17 धारा 392,411 भादवि थाना जारचा जनपद नोएडा।
10- मु0अ0सं0 197/17 धारा 395,412 भादवि थाना इगलास जनपद अलीगढ।
चाॅद पुत्र मुस्तकीम निवासी कस्बा व थाना जारचा जनपद नोएडा-
1-मु0अ0सं0 130/17 धारा 392,411 भादवि थाना जारचा जनपद नोएडा।
2-मु0अ0सं0 248/17 धारा 379,411 भादवि थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद।
3-मु0अ0सं0 507/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
पुनीत सिंघल पुत्र लोकेश निवासी मौहल्ला न्यू आर्यनगर चण्डी मन्दिर कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड-
1-मु0अ0सं0 02/15 धारा 392,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
2-मु0अ0सं0 659/16 धारा 392,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
3-मु0अ0सं0 507/17 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड।
4- मु0अ0सं0 130/17 धारा 392,411 भादवि थाना जारचा जनपद नोएडा।
5- मु0अ0सं0 197/17 धारा 395,412 भादवि थाना इगलास जनपद अलीगढ।
अभियुक्तगणों के विरूद्ध पूर्व में घोषित ईनाम का विवरणः-
नसरूद्दीन उर्फ भूरा पुत्र सहाबुद्दीन निवासी कमरूद्दीन नगर समाना थाना धौलाना जनपद हापुड पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक  मेरठ रेंज मेरठ द्वारा 12 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।

Friday, 5 May 2017

थाना हापुड देहात पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी का खुलासा कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 40 हजार रूपये बरामदः-


आज दिनांक 05.05.2017 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन में सघन चैकिंग अभियान में हापुड देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्रीराम मन्दिर तिराहा के पास गढ रोड से अभियुक्त दीपक पुत्र होरे लाल निवासी मौहल्ला सोटावाली थाना हापुड देहात हापुड को थाना हाजा के मु0अ0स0 273/17 धारा 457, 380 भादवि में चोरी गये रूपयों में से 40 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त दीपक उपरोक्त द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित जुर्म का इकबाल करते हुये उक्त नगदी बरामद करायी। इसका एक अन्य साथी चोरी के 2500 रूपयों के साथ दिनांक 02.05.2017 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- दीपक पुत्र होरे लाल निवासी मौहल्ला सोटावाली थाना हापुड देहात हापुड जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरणः-
1- चोरी के 40 हजार रूपये बरामद।